UP Election 2022 Live: अमित शाह का समाजवादी पार्टी पर हमला, बोले- सपा के समय NIZAM का राज होता था, इसका मतलब भी बताया
UP Assembly Election 2022 Live News Updates: अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने आज प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान चुनाव आयोग ने कहा कि सभी राजनीतिक दल समय पर चुनाव के लिए तैयार हैं, हालांकि कुछ पार्टियां रैली के विरोध में है। चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना दिशानिर्देश का पूरा पालन किया जाएगा। हमने ओमिक्रॉन को लेकर भी समीक्षा की है। चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना को देखते हुए 1500 लोगों पर एक बूथ को घटाकर 1250 लोगों पर एक बूथ कर दिया गया है। इससे 11 हजार बूथ बढ़े हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाता सूची 5 जनवरी को आएगी। अब तक 15 करोड़ से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख तक भी मतदाता सूची में अपने नाम को लेकर दावे-आपत्ति बता सकते हैं।
लाइव अपडेट
शाह ने आगे कहा, 'समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में एक नई प्रकार की प्रयोगशाला यानी लैब (LAB) बनाई थी। सपा की LAB का मतलब ही अनोखा है। इसमें L का मतलब लूट, A का मतलब आतंकवाद और B का मतलब भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा, ''विकास बबुआ के बस की बात नहीं है और बुआ जी तो अभी तक ठंड के कारण बाहर ही नहीं निकल पाई हैं। अरे बहनजी चुनाव के मैदान में आ जाइए बाद में मत कहना प्रचार नहीं करने दिया। ये बुआ, बबुआ और बहन तीनों मिलकर एकसाथ भी आ जाएं तो भी बीजेपी कार्यकर्ताओं से नहीं जीत सकते हैं।
सपा के समय NIZAM का राज होता था-
— Amit Shah (@AmitShah) December 30, 2021
N- नसीमुद्दीन
I- इमरान मसूद
ZA- आजम खान
M- मुख़्तार अंसारी
मोदीजी और योगीजी की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश को इस NIZAM राज से मुक्त कर कानून का शासन स्थापित करने का काम किया है। pic.twitter.com/23ijiUUac9
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने ट्विट किया, 'निर्दयी भाजपा सरकार की एनकाउंटर-संस्कृति ने कुछ पुलिसवालों को बेरहम बना दिया है। शिक्षक भर्ती के प्रदर्शनकारियों की गर्दन पर हाथ डालनेवाले प्रशासन को उप्र के बेरोज़गार युवा बाइस में जवाब देंगे। उप्र के हर एक पुलिसवाले को फिर से संवेदनशील बनाना भविष्य के लिए एक बड़ी चुनौती है।'