फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nupur Sharma Controversy: यूपी में बिगड़े हालात, 10 से अधिक शहरों में हिंसक प्रदर्शन, कहीं पत्थर तो कहीं देसी बम से हमला

Fri, 10 Jun 2022 11:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 Jun 2022 11:24 PM IST
खास बातें

यूपी के कई जिलों में जुमे की नवाज के बाद प्रदर्शन किया जा रहा है। कई जगह सिर्फ नारेबाजी हो रही है तो प्रयागराज में स्थिति तनावपूर्ण है। यहां पुलिस पर उपद्रवियों ने पत्थर व देसी बम से हमला किया। वहीं सीएम योगी ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। हालांकि पूरे प्रदेश में जुमे को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग भी इस तरह के प्रदर्शनों को रोकने का प्रयास कर रहा है। किन जिलों में प्रदर्शन हो रहा है और वहां किस प्रकार की स्थिति है, इस पर जानिए पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Stone pelting in Prayagraj after Friday prayers Anger among Muslims on former BJP spokesperson nupur sharma statement on Mohammad Saheb
यूपी में जुमे की नमाज के बाद बवाल - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:02 PM, 10-Jun-2022

यूपी में हुए बवाल में पुलिस ने अब तक 109 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुए बवाल में पुलिस ने सहारनपुर से 38, प्रयागराज से 15, हाथरस से 24, मुरादाबाद से सात, फिरोजाबाद से दो और अंबेडकरनगर से 23 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।
07:51 PM, 10-Jun-2022

सहारनपुर: पुलिस ने अब तक 36 लोगों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर में हुए बवाल में पुलिस ने अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में अन्य लोगों की पहचान में भी जुटी है।
विज्ञापन
06:32 PM, 10-Jun-2022

बरेली: शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई जुमे की नमाज

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने बरेली में 10 जून को धरने का एलान किया था, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। हालांकि फिर भी कानपुर की घटना से सबक लेते हुए जुमे की नमाज को लेकर शहर में अलर्ट किया गया था। पूरे शहर में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही। पूरे जिले में शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज संपन्न हुई।
05:29 PM, 10-Jun-2022

एडीजी जोन प्रयागराज बोले आरोपियों की हो रही है पहचान

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल को लेकर एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश बोलो कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। हिंसा में वामपंथी संगठनों का हाथ होने की आशंका जताई है। सभी आरोपियों की पहचान की कोशिश हो रही है।
05:05 PM, 10-Jun-2022

झांसी और ललितपुर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई जुमे की नमाज

झांसी और ललितपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। हालांकि इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा। झांसी में कुछ संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
04:51 PM, 10-Jun-2022

सहारनपुर में बवाल के आरोप में 21 लोग गिरफ्तार

देवंबद में 21 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बवाल के आरोप में लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:39 PM, 10-Jun-2022

अलीगढ़: मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बाजार रहे बंद

अलीगढ़ में पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के विरोध में सोशल मीडिया पर बंद के आह्वान की अफवाह पर शुक्रवार को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बाजार बंद रहे। जबकि शहर मुफ्ती ने पत्र जारी करके शहर बंद के आह्वान की अपील को नकारा है।
04:31 PM, 10-Jun-2022

जुमे की नमाज बाद मुरादाबाद में प्रदर्शन, हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान को लेकर मुरादाबाद में जुमे की नमाज को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। जिससे माहौल गरमा गया है।
04:26 PM, 10-Jun-2022

प्रयागराज में पुलिस ने पकड़े दो उपद्रवी, युवक खुद को पत्रकार बता रहे

प्रयागराज में उपद्रव के बाद पुलिस ने मौके से दो युवक पकड़े हैं, पुलिस का कहना है कि ये उपद्रवी हैं। जबकि युवक खुद को पत्रकार बता रहे हैं।
04:25 PM, 10-Jun-2022

सीएम योगी ने उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य के विभिन्न शहरों में पथराव की घटनाओं के बाद उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, कार्यवाहक डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर व पुलिस मुख्यालय स्थिति पर नजर रखें हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed