Meerut News Live: बांग्लादेश के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ में जानी प्रशासन की कार्य प्रणाली
{"_id":"64cf257d435e032260065053","slug":"meerut-news-live-read-western-up-latest-news-today-2023-08-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: बांग्लादेश के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ में जानी प्रशासन की कार्य प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 07 Aug 2023 03:56 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बिजनौर/शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बिजनौर/शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 07 Aug 2023 03:56 PM IST
खास बातें
मुजफ्फरनगर के चरथावल में किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं बिजनौर में आज सुबह एक बुजुर्ग कश्यप आम के बाग में पड़ा मिला है। मेरठ में बांग्लादेश के अधिकारियों का एक डेलिगेशन आज मेरठ पहुंचा। पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें।
विज्ञापन
मेरठ में बांग्लादेश के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:46 PM, 07-Aug-2023
बांग्लादेश के अधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल आज मेरठ पहुंचा। यहां प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल का जोरदार स्वागत किया। कमिश्नरी कार्यालय में बांग्लादेश से आए अधिकारियों के पैनल को मेरठ के डीएम दीपक मीणा, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, नगर आयुक्त अमित पाल, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने नगर निगम, एमडीए वीसी अभिषेक पांडेय समेत पुलिस व प्रशासन की कार्य प्रणाली को बारीकी से समझाया और अपने अपने विभागों से जुड़ी जानकारियां साझा की।
02:15 PM, 07-Aug-2023
मुजफ्फरनगर में तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत
मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के ग्राम ज्ञाना माजरा निवासी विजय उर्फ वीजा (55) रोजाना की तरह अलसुबह करीब 4 बजे जंगल में दिशा शौच को गया था। गांव में तालाब के पास उसका पैर फिसल गया। इस कारण तालाब में डूब गया। सुबह होने पर उसका शव तालाब में मिला।
विज्ञापन
06:32 PM, 06-Aug-2023
मेरठ के कपिल ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
मेरठ के पल्लवपुरम निवासी कपिल चौधरी यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर हाथरस में तैनात हैं।कपिल ने बताया कि एक हफ्ते पूर्व दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 45 स्टेट ओपन सीनियर चैंपियनशिप की प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल जीता।
वहीं पॉइंट 22 फ्री पोजीशन में भी गोल्ड मेडल जीता। कपिल उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम से खेलते हैं।
11:21 AM, 06-Aug-2023
Kiran
- फोटो : Amar ujala
कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में किरण बालियान ने गोला फेंक स्पर्धा में 18.13 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक झटका है। किरण ने 18. 6 का पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए वर्ल्ड पुलिस गेम्स में यह उपलब्धि हासिल की है।
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव निवासी किरण वर्तमान में मेरठ में हापुड़ रोड स्थित एकतानगर में रहती हैं। वो राजस्थान पुलिस ( आईबी ) में सब इंस्पेक्टर हैं। किरण एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी हैं।
लगातार शानदार प्रदर्शन की बदौलत किरण बालियान ने यह सफलता हासिल की है। सफलता के लिए क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता , उपाध्यक्ष व जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी कल्याण सिंह, कोच रोबिन सिंह ने किरण को खुशी जताई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।
11:18 AM, 06-Aug-2023
मेरठ में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रियंका गोस्वामी ने झटका कांस्य पदक
Priyanka Goswami
- फोटो : Amar ujala
चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में मेरठ की ओलंपियन बेटी प्रियंका गोस्वामी ने 20 किमी. पैदल चाल में कांस्य पदक झटका है। मूल रूप से मुजफ्फरनगर की सागड़ी निवासी प्रियंका का परिवार वर्तमान में माधवपुरम सेक्टर 3 में रहता है। प्रियंका ने इंग्लैंड में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था।
10:16 AM, 06-Aug-2023
बिजनौर में बाग में पड़ा मिला बुजुर्ग का शव
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव पैजनियां के एक आम के बाग के निकट स्थित जंगल में एक बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थिति में एक ईख के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिली डायरी के आधार पर उसकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचना देकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने हत्या की आशंका को लेकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
गांव पैजनियां के जंगल में बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे मार्ग पर गांव के ही मनोज कुमार त्यागी का एक आम का बाग स्थित है। इस आम के बाग के समीप गांव जमीरुद्दीन अथाई
शेलपुरा बमनौला की ओर जाने वाले मार्ग पर मोड़ पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिली डायरी के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी और शव की शिनाख्त कराई और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
परिजनों ने बताया कि शनिवार को वह घर से निकले थे। उनकी बात अपने रिश्तेदार गांव धनौरी में मोबाइल फोन पर हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक मानवीर सिंह के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि वह शायद अधिक शराब पीकर उक्त स्थान पर आकर बैठ गए और उनसे नहीं उठा गया। शव करीब आठ, दस घंटे पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। परिजनों ने हत्या की आशंका को लेकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:53 AM, 06-Aug-2023
Meerut News Live: बांग्लादेश के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ में जानी प्रशासन की कार्य प्रणाली
मुजफ्फरनगर के चरथावल में बुधवार सुबह एक किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम न्यामू के निकट हिंडन नदी में किसान का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची।मृतक की शिनाख्त कसौली गांव निवासी किसान भूपेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। ग्रामीणों का कहना है मृतक के खेत नदी के दूसरे किनारे है। कल घास लेने गया था। माना जा रहा है उसका पैर फिसलकर नदी में डूबने से मौत हुई है। परिजनों का भी यही मानना है। पुलिस जांच में जुटी है।