West UP News Live: नीरज चोपड़ा के स्टैच्यू से भाला चोरी की खबर फर्जी, हाजीपुर में प्रधान पद के लिए मतदान कल
देशभर में आज शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। छात्र-छात्राएं इस दिन अपने टीचर्स को विश करते हैं और उन्हें उपहार भेंट करते हैं। मेरठ में एक तरफ थानों की संख्या बढ़ गई है, वहीं अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। सोमवार रात हापुड़ अड्डा चौराहे पर लगी नीरज चोपड़ा की मूर्ति से भाला चोरी कर लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कड़ी सुरक्षा के बीच होगा ग्राम प्रधान का उपचुनाव
हस्तिनापुर में ग्राम पंचायत गुढ़ा में ग्राम प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई है। आज उपचुनाव के लिए मतदान होगा।
फरवरी 2023 में विकासखंड की ग्राम पंचायत गुढ़ा में ग्राम प्रधान महकार सिंह की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से यहां पर ग्राम प्रधान पद की सीट खाली पड़ी हुई थी और विकास कार्य बाधित हो रहे थे। शासन के निर्देश पर छह सितंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की गई। उपचुनाव में चार उम्मीदवार मैदान में है। आरओ नंदकिशोर ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। एआरओ अनिल कुमार ने बताया कि शाम तक गांव के बूथ पर पोलिंग पार्टी पहुंच चुकी है।
हाजीपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान कल
मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हाजीपुर में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। पोलिंग पार्टी शाम को ही केंद्र पर पहुंच गई। ग्राम पंचायत हाजीपुर की महिला ग्राम प्रधान मीनम खां की बीमारी के कारण 21 जून 2023 को मृत्यु हो गई थी। शासन के निर्देश पर 6 सितंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की गई। हाजीपुर ग्राम प्रधान के लिए अनारक्षित प्रधान पद की सीट पर उपचुनाव के इस प्रक्रिया में आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। शांति व्यवस्था बहाल करने व सुरक्षा को लेकर निरीक्षक उप निरीक्षक सहित करीब 45 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ग्राम प्रधान पद के लिए होने वाले मतदान को लेकर दो बूथ बनाए गए हैं। बूथ एक पर 712 मत व बूथ दो पर 822 लोग मतदान करेंगे।
मेरठ जनपद में आज से थानों की संख्या 32 से बढ़कर 33 हो गई है। नया थाना लोहियानगर रात 12 बजे से पोर्टल पर आ गया। फिलहाल इस थाने को सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल के पीछे अस्थाई रूप से बनाया गया है, स्थाई थाना बजौट में बन रहा है। एसएसपी ने सोमवार को थाने में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है।
प्राइवेट स्कूलों को मात दे रहे शामली के सरकारी स्कूल
शिक्षकों ने जन सहभागिता से स्कूलों को कंप्यूटरीकृत कराकर संदेश दिया है कि वह छात्र-छात्राओं को शिक्षा में पीछे नहीं रहने देंगे। शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ाया जा रहा है और सोंटा रसूलपुर व बंतीखेडा प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राए मंडल स्तर पर पुरस्कार जीतकर जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं।
West UP News Live: नीरज चोपड़ा के स्टैच्यू से भाला चोरी की खबर फर्जी, हाजीपुर में प्रधान पद के लिए मतदान कल
भाला चोरी होने की खबरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मेडा ने इस पर प्रतिक्रिया दी और बताया कि भाला चोरी नहीं हुआ था बल्कि इसे बदला गया है। मेरठ विकास प्राधिकरण ने ही भाला निकाला था और उसकी जगह पर असली भाला लगाया गया है।
शिक्षक दिवस आज
आज राष्ट्रीय शिक्षक दिवस है। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर आज छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों को उपहार भेंट करते हैं तो वहीं विभिन्न शैक्षिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है।