फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: रामपुर तिराहा पहुंचे हरीश, CM योगी पश्चिम में पांच दिन करेंगे तूफानी दौरा, 27 को आएंगे मेरठ

Sat, 23 Mar 2024 09:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Mar 2024 09:10 PM IST
खास बातें

मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक सोते हुए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं बागपत में रोजा इफ्तारी के लिए व्यक्ति का मकान चोरों ने खंगाल डाला। वहीं सूबे के मुखिया चुनाव के मद्देनजर वेस्ट यूपी में  पांच दिन तूफानी दौरा करेंगे। वह मेरठ से इसकी शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
West UP News Live: Sleeping farmer shot dead in Muzaffarnagar, thieves looted lakhs in Baghpat
रामपुर तिराहा पहुंचे हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:00 PM, 23-Mar-2024
युवक ने ई-रिक्शा चालक के मुंह पर दांतों से काटा

शामली शहर के हनुमान मार्ग पर ई-रिक्शा चालक का एक युवक से रिक्शा में बैठने को लेकर विवाद हो गया। युवक ने ई-रिक्शा चालक के मुंह पर होंठ के पास दांतों से काट दिया। इसके बाद चालक ने आरोपी को ई-रिक्शा में बैठा लिया और उसके हाथ रस्सी में बांधकर कोतवाली ले गया। आरोप है कि युवक शराब के नशे में था।

शहर के मोहल्ला नौकुआं मार्ग निवासी राजकुमार ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार शाम को वह ई-रिक्शा लेकर हनुमान मार्ग से जा रहा था। उसी समय उसे एक युवक मिला और ई-रिक्शा में बैठने लगा। ई-रिक्शा चालक ने उसको बैठाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी व हाथापाई हो गई। ई-रिक्शा चालक का आरोप है कि युवक शराब के नशे में था। दोनों के बीच विवाद होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसी दौरान युवक ने ई-रिक्शा चालक के होंठ के पास मुंह पर दांत से काट दिया। इसके बाद चालक ने युवक को ई-रिक्शा में बैठा लिया और उसके हाथ रस्सी से बांधकर कोतवाली ले गया और पुलिस को मामले की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि ई-रिक्शा चालक का युवक के साथ कहासुनी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
08:56 PM, 23-Mar-2024
रामपुर तिराहा पहुंचे हरीश रावत

हरिद्वार लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे। उन्होंने यहां श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद स्मारक के भूमि दानदाता महावीर शर्मा के बेटे पप्पू शर्मा ने उनका स्वागत किया। स्मारक प्रभारी शुभम शर्मा, पंकज शर्मा, संजय ठाकुर, कांग्रेस नेता विजय दत्त शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
07:06 PM, 23-Mar-2024
होली के मद्देनजर अमानगढ़ में बढ़ाई गश्त

होली के दृष्टिगत अमानगढ़ वन रेंज में पैदल गश्त एवं सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान समस्त वन कर्मी मौजूद रहे। रेंज अफसर खुशबू उपाध्याय ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से अमानगढ़ वन क्षेत्र में वन कर्मियों ने पैदल गश्त की। गश्त रेंज कार्यालय परिसर केहरीपुर से शुरू होकर कक्ष संख्या 15, 18,17,14,11 आदि समस्त कक्षो से होकर सामाजिक वानिकी से लगे सीमावर्ती गांवों केहरीपुर, फतेहपुरधारा, कल्लूवाला, छजमलवाला, नारायणवाला, छतरी पट्टा आदि गांवों से होकर रेहड़ के समीप हाईवे स्थित वन विभाग के कैंप कार्यालय पर जाकर संपंन्न हुई। वन क्षेत्र से लगे नजदीकी गांवों में पैदल गश्त के साथ वाहनों से भी गश्त की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की और वन क्षेत्र में रह रहे गुर्जरों के डेरों की भी सघन तलाशी ली गई। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय के अलावा श्रीपाल सिंह, मजरूल हसन आदि वन दरोगा, विपिन कुमार, नईम अहमद, फूल सिंह वन रक्षक  साहित सभी रेंज स्टाफ  मौजूद रहा।
03:42 PM, 23-Mar-2024

सहारनपुर में पुलिस ने चेकिंग में पकड़ी 9.50 लाख की नकदी

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस सतर्क है। जिले की सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सहारनपुर जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में देहरादून रोड पर थाने नजदीक पुलिस ने कार से 9.50 लाख रुपये बरामद किए। रुपयों के संबंध में कार चालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने रुपये कोषागार में जमा कराए।  

थाना गागलहेड़ी प्रभारी संदीप अधाना ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस थाने के नजदीक चेकिंग कर रही थी। तभी सहारनपुर की ओर से आती एक कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 9.50 लाख की नकदी बरामद हुई। कार चालक रुड़की निवासी शहजाद रुपयों के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और न ही रुपयों के संबंध में दस्तावेज दिखाए। पुलिस ने नकदी बरामद कर कोषागार में जमा कराई है। 
03:36 PM, 23-Mar-2024
मेरठ। लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमान संभाल ली है। 27 तारीख को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मेरठ से पहले वह मथुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों  की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा डिमांड योगी आदित्यनाथ की है। इसी के चलते योगी आदित्यनाथ 27 मार्च से चुनावी कैंपेन की शुरुआत करने वाले हैं। मेरठ में वह प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद लगातार 5 दिन तक उनका पश्चिम में दौरा रहेगा।

28 मार्च को योगी आदित्यनाथ बिजनौर मुरादाबाद और अमरोहा में प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे। 29 मार्च को शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करेंगे। 30 मार्च को वह बागपत,बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर में आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे। 31 मार्च को बरेली, रामपुर और पीलीभीत में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
02:45 PM, 23-Mar-2024

एसओजी ने 51 किलो गांजे के साथ पांच तस्कर किए गिरफ्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में एसओजी व थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात 51 किलो गांजे के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से हजारों रुपए की नगदी की पकड़ी। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद की। पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

सीओ दौराला शुचिता सिंह ने बताया कि एसओजी व थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक कार सवार पांच युवक दिल्ली से गांजे की खेप लेकर हरियाणा की तरफ जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी थी। इसी बीच पुलिस ने लखवाया गांव के सामने मेरठ की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की अर्टिगा कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखकर चालक कार लेकर मौके से भागने लगा। पुलिस ने पीछाकर कार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को कार के अंदर से 51 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए गंजे की कीमत बाजार में लगभग पांच लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:48 AM, 23-Mar-2024

रोजा इफ्तारी को गया मकान मालिक, चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी चुराई 

बागपत जनपद के अमीनगर सराय थानाक्षेत्र के लुहारा गांव में मकान मसे लाखो के जेवर समेत 90 हजार की नगदी ले उड़े चोर। ग्मकान मालिक रोजा इफ्तारी के लिए ससुराल में गया हुआ था। सुबह पड़ोसियों ने जाल काटने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी।

 लुहारा गांव निवासी नाजिम पुत्र कासिम साउदी अरब में नोकरी करता है। नाजिम दो महीने की छुट्टी आया हुआ था। इसी  दौरान बसोद निवासी युवती से उसका निकाह हुआ । नाजिम शुक्रवार शाम अपनी ससुराल में रोजा इफ्तारी के लिए गया हुआ था। मकान को खाली  पाकर ऊपर  के जाल को कटकर  चोर अंदर घुसे।

कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर लाकर में रखे 90हजार नगद सहित आठ तोले सोना व एक किलो चांदी को चुरा ले गए। सुबह करीब  आठ बजे पड़ोसियों ने जाल कटा पाकर  नाजिम को घटना की जानकारी दी। घर पहुंचे नाजिम ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी।
09:45 AM, 23-Mar-2024

West UP News Live: रामपुर तिराहा पहुंचे हरीश, CM योगी पश्चिम में पांच दिन करेंगे तूफानी दौरा, 27 को आएंगे मेरठ

मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबा में घेर में सो रहे 39 वर्षीय किसान कृष्ण पाल उर्फ नीटू पुत्र महिपाल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई । सुबह के समय परिजनों को घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 सीओ बढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सुबह के समय सूचना मिली कि गांव कुटबा में कृष्ण पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है । कृष्ण पाल रात में अपने घेर में अकेला सो रहा था। रात में किसी समय उसके सिर में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी । डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराई गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed