फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: सहारनपुर में घर मे घुसकर लूटपाट, परिवार से मारपीट, मंदिर में निकले सांप, दहशत

Wed, 09 Oct 2024 10:49 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 09 Oct 2024 10:49 AM IST
खास बातें

सहारनपुर जनपद में आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर में मंगलवार देर शाम दो सांप निकलने से हड़कंप मच गया। वहीं बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की। वहीं परिजनों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट भी की गई। 

विज्ञापन
West UP News Live: Robbery in Saharanpur, family beaten up, snakes found in temple
बदमाशों द्वारा की गई मारपीट में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:53 AM, 09-Oct-2024

डिप्टी सीएमओ व परिवार को मारने की साजिश रचने के आरोपी घर छोड़कर भागे

बागपत में डिप्टी सीएमओ व जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. यशवीर सिंह और परिवार को खाने में टीबी मरीजों का सैंपल देकर मारने की साजिश का खुलासा होने के बाद दोनों आरोपी घर छोड़कर भाग गए। जिनकी तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं आए।

डिप्टी सीएमओ व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह ने सोमवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि विभाग में संविदा पर कार्यरत चमरावल मार्ग निवासी टीबी-एचआईवी कॉर्डिटनेटर जब्बार खान व शौकत मार्केट निवासी लैब टेक्नीशियन मुशीर खान ने उनके खाने में टीबी के मरीजों से लिए गए सैंपल मिलाकर खिलाने की साजिश रची।

इसके लिए दोनों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मी टिंकू को फोन कर दबाव दबाव बनाया। लेकिन चतुर्थ श्रेणी कर्मी टिंकू ने डिप्टी सीएमओ को ऑडियो रिकार्डिंग सौंपी और इस पूरे मामले से अवगत कराया।
10:52 AM, 09-Oct-2024

बिजनाैर में धर्म छिपाकर महिला के साथ रहता मिला मुस्लिम युवक

बिजनौर शहर कोतवाली के गांव इस्लामपुर दास निवासी मुस्लिम युवक अपना धर्म छिपाकर एक महिला व उसके दो बच्चों के साथ नगर के खत्रियान मोहल्ले में रह रहा था। इससे पहले वह इसी महिला के साथ हरिद्वार में रहता था। खुलासा होने पर महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
10:51 AM, 09-Oct-2024

मीरापुर रालोद के हिस्से में जाते ही भाजपा नेताओं को झटका

मीरापुर उपचुनाव के लिए रालोद के रणनीतिकार दावेदारों का पैनल बनाने की कवायद में जुट गए हैं। गठबंधन में सीट रालोद के हिस्से में आने के बाद टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा नेताओं को झटका लगा है। रालोद के बिजनौर सांसद चंदन चौहान की पत्नी यशिका चौहान भी टिकट के दावेदारों में प्रमुखता से आगे आई हैं।

पूर्व सांसद राजपाल सैनी और पूर्व विधायक मिथलेश पाल वर्तमान में भाजपा में सक्रिय हैं। दोनों मीरापुर के टिकट के दावेदारों में शामिल थे। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, मीरापुर के पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, ब्लॉक प्रमुख अमित कुमार, पूर्व विधायक विक्रम सैनी अपने बेटे प्रभात सैनी के लिए दावेदारी कर रहे थे। मगर सीट रालोद को मिल जाने से भाजपा के दावेदारों को झटका लगा है।

रालोद में पूर्व सांसद मलूक नागर अपने बेटे अक्षय नागर के लिए टिकट की पैरवी कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से मुलाकात भी हो चुकी है। सियासी गलियों में यशिका चौहान का नाम भी तेजी से चर्चा में आया है।
10:50 AM, 09-Oct-2024

मेरठ में महिला हेड कांस्टेबल से छेड़छाड़, स्कूटी से गिराकर बनाया वीडियो

मेरठ में हापुड़ रोड पीटीएस पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग कर वापस लौट रही महिला हेड कांस्टेबल से मंगलवार शाम बाइक सवार तीन मनचलों ने छेड़छाड़ की। कांस्टेबल ने आरोपियों की हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे स्कूटी से गिरा दिया। इससे वह चोटिल हो गई।

आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा लेकिन पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया लेकिन आलाधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
10:46 AM, 09-Oct-2024

शामली में तीसरी बार डीएम-एसपी से हुई वार्ता के बाद किसानों ने जाम खोला

शामली जनपद में कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा, शामली-सहारनपुर हाईवे पर बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर बैठे किसानों ने मंगलवार की देर रात 3 बजे डीएम और एसपी से तीसरी वार्ता के बाद जाम खोल दिया। अधिकारियों ने किसानों को तहसील में जाकर धरने देने की अनुमति दी। किसान अब तहसील में धरना देकर बैठ गए हैं। कहा कि बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने तक उनका धरना जारी रहेगा।
10:45 AM, 09-Oct-2024

सहारनपुर में घर मे घुसकर लूटपाट, विरोध करने पर परिवार को पीटा, कई घायल

सहारनपुर जनपद के बेहट कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव हथौली में मंगलवार की रात पांच-छह बदमाशों ने सड़क किनारे स्थित एक मकान में घुसकर लोहार परिवार को धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया और लूटपाट की।

बदमाशों ने परिवार की महिला के नाक, कान और गले से सोने के जेवर भी खींच लिए और कमरों में रखें संदूक व अलमारियों के लॉक तोड़ दिए। इसके बाद बदमाश कैश व जेवरात लूटकर फरार हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी डॉ. रोहित सजवाण व एसपी देहात सागर जैन ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:34 AM, 09-Oct-2024

West UP News Live: सहारनपुर में घर मे घुसकर लूटपाट, परिवार से मारपीट, मंदिर में निकले सांप, दहशत

सहारनपुर जनपद में आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर में मंगलवार देर शाम दो सांप निकलने से हड़कंप मच गया। मंदिर परिसर में सांप को देखकर समिति पदाधिकारियों ने सूचना वन विभाग को दी। पता लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

दरअसल, श्री हरि मंदिर में रोजाना शाम के समय पूजा और आरती होती है। मंगलवार शाम के समय मंदिर में श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचे। इसी दौरान सचिन शर्मा नाम के व्यक्ति की सांप पर नजर पड़ी तो दहशत फैल गई। कुछ देर तक लोगों को कुछ समझ नहीं आया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर सांप निकलने की सूचना दी गई। इसके बाद टीम मंदिर पहुंची और एक सांप को पकड़ लिया, जबकि दूसरे सांप का पता नहीं लग पाया। टीम ने उसकी काफी तलाश की। सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक शुभम सिंह ने बताया कि टीम को भेजकर सांपों की तलाश की जा रही है। एक सांप पकड़ लिया है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed