West UP News Live: रेस्टोरेंट में कुल्फी खाने से बच्चे की हालत बिगड़ी, मेरठ साउथ तक जल्द दौड़ेगी रैपिड
{"_id":"66add33193481bf16100ec74","slug":"west-up-news-live-rapid-will-soon-run-till-meerut-south-read-latest-news-2024-08-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: रेस्टोरेंट में कुल्फी खाने से बच्चे की हालत बिगड़ी, मेरठ साउथ तक जल्द दौड़ेगी रैपिड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 03 Aug 2024 12:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 03 Aug 2024 12:29 PM IST
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:19 PM, 03-Aug-2024
गढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में जन्मदिन की पार्टी में कुल्फी खाने से बच्चे की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालत सुधरने पर शुक्रवार शाम बच्चे के साथ परिजन रेस्टोरेंट पहुंचे और हंगामा किया। इस दौरान रेस्टोरेंट में मैनेजर व कर्मचारी उनसे भिड़ गए। मौके पर पहुंची नौचंदी थाना पुलिस ने मामले की जांच की।
सम्राट पैलेस निवासी डाॅ. धनंजय अग्रवाल के तीन साल के बेटे का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था। वह परिवार के साथ गढ़ रोड स्थित रेस्टोरेंट में जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद बच्चों ने कुल्फी खाई। इसी दौरान उनके बेटे की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि रात में ही रेस्टोरेंट आकर नाराजगी जताई तो सभी कुल्फी व हलवे में दुर्गंध की बात स्वीकार की और गलती मानी। शुक्रवार शाम उन्होंने रेस्टोरेंट जाकर नाराजगी जताई और खाने की जांच की तो उसमें दुर्गंध आ रही थी। रेस्टाेरेंट संचालक ने बताया कि यह बर्तन सैनिटाइजर की गंध है। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची नौचंदी थाना पुलिस ने उन्हें शांत करते हुए शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। परिजनों का कहना है वह तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

11:47 AM, 03-Aug-2024
West UP News Live: रेस्टोरेंट में कुल्फी खाने से बच्चे की हालत बिगड़ी, मेरठ साउथ तक जल्द दौड़ेगी रैपिड
मेरठ साउथ स्टेशन (परतापुर तिराहा) बनकर तैयार हो चुका है। नमो भारत रैपिड ट्रेन लगातार दौड़ रही है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर काफी समय से प्रक्रिया रूकी हुई थी, जिसे अब आरआरटीएस गति देने की तैयारी में है। इस स्टेशन पर स्टेशन पर यूरोप के जैसा अनुभव होगा। मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर के निरीक्षण के बाद ट्रेन को हरी झंडी मिल चुकी है। हालांकि मोदीनगर में यात्रियों के मेरठ साउथ तक लगातार ट्रेन के ट्रिप लग रहे हैं।
मेरठ साउथ तक ट्रेन के संचालन की कई बार तिथि प्रस्तावित की गई, लेकिन यह फाइनल नहीं हो सकी। अब कांवड़ यात्रा के कारण भी प्रक्रिया थम सी गई थी, जबकि आरआरटीएस अफसरों के मुताबिक इसी माह ट्रेन संचालन की तैयारी है। मेरठ साउथ स्टेशन की बात करें तो यह खासियतों से भरा होगा। यूरोप जैसा मेट्रो स्टेशन आपको मेरठ में भी देखने को मिलेगा। परतापुर मेट्रो स्टेशन को इसी तर्ज पर बनाया जा रहा है। स्टेशन पर दो प्लेटफॉर्म और चार रेलवे ट्रैक होंगे। यहां केवल मेट्रो ट्रेन रुकेगी। नमो भारत ट्रेन इस स्टेशन के बीच के ट्रैक से गुजरेगी।
स्टेशन के प्लेटफॉर्म को मेरठ मेट्रो ट्रेन की जरूरत के अनुसार तीन कोच के लिए तैयार किया जा रहा है। यह स्टेशन मेरठ के बार्डर पर है, जिसके संचालित होने से मोहिउद्दीनपुर, भूडबराल, बहादुरपुर, अमीनगर, छज्जुपुर, खरखौदा और कादराबाद समेत आसपास के अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों की यात्रा आसान हो जाएगी। मेरठ साउथ से नमो भारत ट्रेनों का संचालन आरंभ होने से लोग लगभग 30 मिनट में दिल्ली पहुंच सकेंगे।