फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: डेंगू के नौ मरीज मिले, युवक की हत्या कर शव काली नदी में फेंका

Sun, 12 Nov 2023 12:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Nov 2023 12:18 PM IST
खास बातें

दोपोत्सव का त्योहार आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। चिकित्सक सेहत का खयाल रखने की सलाह दे रहे हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या जिले में बढ़ रही है। सरधना के बपारसी में नदी में युवक का शव तैरता मिला।

विज्ञापन
West UP News Live: Nine dengue patients found, youth murdered and body thrown in Kali river
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:42 PM, 12-Nov-2023

दीपावली पर ट्रेनों में रही भीड़, सीट के लिए मची मारामारी

दीपावली पर घर जाने के लिए ट्रेनों में मारामारी रही। कोच फुल होने से यात्रियों को धक्का-मुक्की झेलनी पड़ी। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को पूरे दिन यात्रियों की भीड़ लगी रही। त्योहारों पर भीड़ ने रेलवे के इंतजामों की पोल खोल दी। ट्रेन के दरवाजे से कोच में जाने की जगह नहीं मिली तो यात्री खिड़की से अंदर घुसे।

सहारनपुर रेलवे स्टेशन से 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें दो लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 18 स्पेशल ट्रेनों को चलाया। इसके अलावा पांच से अधिक ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए। उसके बाद भी यात्रियों को ट्रेन में बैठने की जगह नहीं मिली। यात्रियों को खड़े होकर ट्रेन में सफर करना पड़ा। शनिवार को अमृतसर से बनमनखी जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस की हालत बेहद खराब रही।
आलम यह रहा कि यात्रियों को ट्रेन में घुसने तक की जगह नहीं मिली। ट्रेन के दरवाजे पर यात्री बैठे मिले। ट्रेन में बैठने को लेकर यात्रियों में धक्का-मुक्की तक हुई। यात्री ट्रेन के टॉयलेट में बैठे नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हुई।

कुलियों की रही बल्ले-बल्ले
ट्रेनों में भीड़ अधिक होने से कुलियों की रेलवे स्टेशन पर बल्ले-बल्ले रही। जहां 15 दिन पहले कुलियों को बहुत कम सवारी मिलती थी, लेकिन दीपावली पर घर जाने वालों की भीड़ से वह बेहद खुश नजर आए। यहीं नहीं उन्होंने यात्रियों को ट्रेन में बैठाने के लिए भी सहायता की।

 रोडवेज बसों का भी लिया सहारा
ट्रेनों में अधिक भीड़ होने के चलते लोगों ने रोडवेज बसों का भी सहारा लिया। रेलवे रोड बस स्टैंड, कांशीराम कालोनी स्थित अस्थायी बस अड्डे और मानकमऊ बस अड्डे पर अन्य दिनों के मुकाबले शनिवार को अधिक भीड़ नजर आई। देहरादून, हरिद्वार, शामली, मेरठ आदि रूटों की बसें भरकर चलीं।
 

04:42 PM, 12-Nov-2023

करंट लगने से 12 साल के बच्चे की मौत

सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र में अलमारी की लाइट का स्विच बिजली बोर्ड में लगाने के दौरान 12 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई।

हादसा मोहल्ला महाजनान में शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। तासीन का बेटा आयान 12 घर में रखी अलमारी की लाइट जलने के लिए उसका स्विच बिजली बोर्ड में लगा रहा था। इस दौरान आयान को करंट लग गया। परिजन आनन-फानन में उसे उठाकर बेहट सीएचसी ले गए, जहां मेडिकल जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आयान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। उसके पिता अपने मासूम बेटे की मौत से गहरे सदमे में है। आयान चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से उसके भाई बहनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। मां भी बेटे की मौत से बेसुध है।
विज्ञापन
04:28 PM, 12-Nov-2023

बुखार से बच्चे की मौत, डेंगू का एक मरीज मिला

सहारनपुर जिले में बुखार से मौत लगातार हो रही है। तीतरों में 10 साल के बच्चे की बुखार से मौत हो गई। उसका पिछले कई दिनों से इलाज चल रहा था। वहीं डेंगू का एक केस मिला है। जिले में अब तक डेंगू के 402 मामले सामने आ चुके हैं।

तीतरों के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी मटरू (10 वर्षीय) पुत्र सुनील कुमार को पिछले चार दिनों से बुखार ने अपनी गिरफ्त में ले रखा था। परिजनों ने बताया कि बच्चे को करीब एक माह पूर्व भी बुखार आया था, जो उस समय ठीक हो गया था, लेकिन चार दिनों से लगातार हालत में सुधार नही हो पा रहा था।

हालांकि नगर में ही स्थित चिकित्सक से उपचार दिलाया गया है। शनिवार को बुखार की अधिकता के चलते ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया है। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि शनिवार को डेंगू का एक केस मिला है।

04:28 PM, 12-Nov-2023

पटाखों की जमकर खरीदारी

दीपावली पर आतिशबाजी होना लाजमी है। ऐसे में बिजनौर के राजकीय आईटीआई में आतिशबाजी की दुकानें लगीं। लोगों ने पटाखों की जमकर खरीदारी की। कोक सतरंगी से लेकर मुर्गाछाप ने खूब धूम मचाई। लोगों ने बजट के हिसाब से पटाखे खरीदे।

सुबह से राजकीय आईटीआई में आतिशबाजी की दुकानें खुल गई थी। जिसके बाद ग्राहकों ने पहुंचकर खरीदारी की। आतिशबाजी की ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। लोगों ने हजारों रुपये की आतिशबाजी खरीदी। कोक सतरंगी के दाम 400 रुपये से लेकर 700 रुपये तक रहे। वहीं छोटे बच्चों को फुलझड़ी, अनार, चकरी खूब पसंद आई। चमक-दमक और रंगीन आतिशबाजी के मुरीदों की भीड़ ज्यादा रही। आतिशबाजी विक्रेताओं की मानें तो शनिवार को जिलेभर में करोड़ों रुपये की खरीदारी हुई।

आतिशबाजी की अच्छी खरीदारी होने से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। एक अनार 30 रुपये से लेकर 60 रुपये तक बिका। मोटकल अनार बीयर वाला, डांसिंग सर्कस अनार व पूजा के फूल नाम की आतिशबाजी भी बेहद खास है। आतिशबाजी विक्रेता अनिल, सोमेंद्र, मुकुल आदि का कहना है कि पटाखों की अच्छी मांग है। रॉकेट, कोक सतरंगी, मुर्गाछाप की जमकर बिक्री हुई है। इस साल उम्मीद से अधिक व्यापार होने की उम्मीद है। सुबह से ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है।
12:14 PM, 12-Nov-2023

युवक की हत्या कर शव काली नदी में फेंका

सरधना थानाक्षेत्र के बपारसी गांव के पास शनिवार को काली नदी में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या करके शव ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंका गया है।

शनिवार दोपहर कुछ ग्रामीणों ने नदी में यह शव पड़ा देखा। इसकी सूचना गांव तक पहुंची तो आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने पुलिस को फोन पर जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह का कहना है कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया है।

 इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह का कहना है कि नदी में एक युवक का शव महिला है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
09:12 AM, 12-Nov-2023

West UP News Live: डेंगू के नौ मरीज मिले, युवक की हत्या कर शव काली नदी में फेंका

मेरठ जिले में डेंगू रुक नहीं रहा। लोग बुखार से तप रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। शनिवार को डेंगू के नौ नए मरीज मिले। ये मरीज हस्तिनापुर, जयभीमनगर, मवाना, परीक्षितगढ़ और सरधना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जिले में अब तक डेंगू के 1076 मरीज मिल चुके हैं।

देहात क्षेत्र से डेंगू से मरीजों की मौत की भी सूचनाएं आ रही हैं, हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और पीएल शर्मा जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। लोगों की जांच और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed