फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: किसान 16 को खेतों में नहीं करेंगे काम, जेईई मेंस में कृष्णा ने पाए 99.15 परसेंटाइल अंक

Tue, 13 Feb 2024 09:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Feb 2024 09:56 PM IST
खास बातें

जनवरी में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल रैकिंग में मेरठ को दूसरा स्थान मिला है। वहीं  भारतीय किसान यूनियन की ओर से 16 फरवरी को किसान बंद का आयोजन किया गया है। इस दिन किसान कृषि कार्य नहीं करेंगे।

विज्ञापन
West UP News Live: Meerut division got second place in IGRS ranking,read west UP latest News
ट्रैक्टर चलाता किसान - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

09:49 PM, 13-Feb-2024
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

बिजनौर के नींदडू में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम दरियापुर निवासी पीयूष कुमार (28) किसी कार्य से धामपुर गया था। वापसी में रात के करीब नौ बजे जब वह बाइक से अपने घर लौट रहा था, तब नींदडू पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन की बाइक से टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार पीयूष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और पीयूष की पहचान की। परिजन का रोते रोते बुरा हाल है।
08:42 PM, 13-Feb-2024
जेईई मेंस में कृष्णा ने पाए 99.15 परसेंटाइल अंक

बिजनौर की नई बस्ती के रहने वाले कृष्णा भटनागर पुत्र संजीव भटनागर ने जेईई मेंस में कृष्णा ने 99.15 परसेंटाइल अंक हालिस किए हैं। 

मंगलवार को जेईई मेंस का रिजल्ट जारी हुआ। जिसमें इंटर के साथ-साथ जेईई की तैयारी कर रहे कृष्णा ने कुल स्कोर 99.15 परसेंटाइल प्राप्त किया है। कृष्णा बिजनौर शहर की वेक्टटर अकेडमी में कोचिंग कर रहे थे। कृष्णा ने अपनी सफलता का श्रेय पिता संजीव भटनागर, माता समीक्षा भटनागर और शिक्षक अंकित त्यागी को दिया है।
विज्ञापन
11:33 AM, 13-Feb-2024

आज शहर में कई जगह बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

विद्युत उपकेंद्र लिसाड़ी रोड क्षेत्र में पेड़ों की शाखाओं की छंटाई के चलते क्षेत्र के कई इलाकों में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 
क्षेत्र के एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि इनमें तारापुरी, मजीद नगर, शाहजहां काॅलोनी, लिसाड़ी रोड क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 

इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र नौचंदी क्षेत्र के एसडीओ आरए कुशवाह ने बताया कि उपखंड क्षेत्र में पेड़ों की शाखाओं को विद्युत लाइनों के ऊपर से हटाया जाएगा। इस कारण क्षेत्र के रामबाग, हापुड़ रोड, गढ़ रोड, गणेश मंदिर आदि क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

नूरनगर रोड पर विद्युत पोल टूटा, गुल रही बिजली
नूरनगर रोड पर रविवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने 11 केवी लाइन के विद्युत पोल में टक्कर मार दी। इससे पोल टूट गया। इस कारण क्षेत्र की लिसाड़ी रोड स्थित गुलमर्ग कालोनी में सोमवार तड़के 3 बजे से बिजली नहीं रही। विद्युत अधिकारियों की ओर से पोल ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई गई।  
11:33 AM, 13-Feb-2024

सीसीएसयू : 17 फरवरी की परीक्षा अब 29 को

चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) ने उप्र. पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते 17 फरवरी को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षा 29 फरवरी को होगी। सोमवार को छात्र नेता अंकित अधाना और विनीत चपराना ने कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा से मुलाकात करते हुए बताया कि 17 फरवरी को स्नातक एनईपी पांचवें सेमेस्टर सोशलॉजी और प्रथम सेमेस्टर फिलोस्फी की परीक्षाएं हैं। इनमें शामिल होने वाले तमाम विद्यार्थियों ने पुलिस भर्ती परीक्षा का फार्म भरा है। ऐसे में उन्हें मजबूरन एक परीक्षा छोड़नी पड़ेगी। उन्होंने कुलसचिव से छात्र हित में 17 फरवरी की परीक्षा स्थगित करने की मांग की। 

 
11:32 AM, 13-Feb-2024

पॉलिटेक्निक के फॉर्म 29 तक भरें 

मवाना प्राविधिक शिक्षा परिषद से संबद्ध प्रदेश में स्थित विभिन्न राजकीय या अनुदानित या निजी क्षेत्र की पॉलिटेक्निक संस्थाओं में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया परिषद की वेबसाइट https://jeecup.admissions.nic.in पर 8 जनवरी से प्रारंभ हो चुकी है। अंतिम तिथि 29 फरवरी है। प्रवेश के लिए परीक्षा 16 से 22 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ऑनलाइन होगी।
08:58 AM, 13-Feb-2024

भारतीय किसान यूनियन का 16 फरवरी को भारत बंद

भारतीय किसान यूनियन की ओर से 16 फरवरी को किसान बंद का आयोजन किया गया है। इस दिन किसान अपने खेतों पर कार्य करने नहीं जाएंगे। भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने इसे लेकर सोमवार को कई गांवों में बैठक की।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन खत्म होने के समय एमएसपी गारंटी और किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस किए जाने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया। अब संगठन की ओर से इसे लेकर 16 को किसान बंद का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा 14 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:53 AM, 13-Feb-2024

दुष्कर्म के आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की मांग

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में नाबालिग से अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की मांग की गई। सोमवार को सामाजिक संगठन की पदाधिकारी श्रुति शर्मा के साथ पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गुहार की।

पुलिस के मुताबिक लावड़ क्षेत्र का एक मुस्लिम परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा। परिवार के मुखिया ने बताया कि परिवार की 17 किशोरी का 27 जनवरी को गांव के युवक ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद आरोपी ने साथियों की मदद से बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पुलिस ने किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करके उसे बरामद तो कर लिया लेकिन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा नहीं बढ़ाई। वहीं, किशोरी को भी परिजनों के सुपुर्द करने के स्थान पर नारी निकेतन भेज दिया गया। परिवार के लोगों ने पॉक्सो की धारा और अपनी बेटी को परिवार के सुपुर्द किए जाने की मांग की। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
08:48 AM, 13-Feb-2024

West UP News Live: किसान 16 को खेतों में नहीं करेंगे काम, जेईई मेंस में कृष्णा ने पाए 99.15 परसेंटाइल अंक

जनवरी में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर किए गए कार्यों के संबंध में शासन द्वारा रैकिंग जारी की गई। मेरठ मंडल को प्रदेश में द्वितीय स्थान मिला है। मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. के मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों द्वारा जनता की शिकायतों का त्वरित गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के फलस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed