West UP News Live: बागपत में बेटे ने की पिता की हत्या, सहारनपुर में डंपर ने युवक को कुचला, किया रोड जाम
{"_id":"673ad6fd6df12588ac0fb0de","slug":"west-up-news-live-major-accident-in-sarurpur-three-people-riding-a-bike-died-an-unknown-body-found-2024-11-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: बागपत में बेटे ने की पिता की हत्या, सहारनपुर में डंपर ने युवक को कुचला, किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 18 Nov 2024 04:21 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 18 Nov 2024 04:21 PM IST
खास बातें
बागपत जनपद में आज सुबह एक युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर डाली। वहीं सरूरपुर में देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की माैत हो गई। वहीं आज सुबह क्षेत्र में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
बागपत में पिता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:02 PM, 18-Nov-2024
प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर दिया ट्रायल
ट्रायल देती खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
03:46 PM, 18-Nov-2024
मेरठ में बिजली बंबा बाईपास पर दो अवैध कॉलोनी ध्वस्त कराईं
मेडा (मेरठ विकास प्राधिकरण) के प्रवर्तन दल ने सोमवार को थाना लोहिया नगर क्षेत्र अंतर्गत बिजली बंबा बाईपास पर अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि मिल्लत रेजिडेंसी कॉलोनी के पीछे बिजली बंबा बाईपास पर राशिद मलिक द्वारा 6000 वर्ग गज में छोटे-छोटे भूखंड काटकर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी।
सोमवार को भारी पुलिस बल के साथ टीम ने कॉलोनी के अंदर सड़क, बाउंड्री वॉल व साइट ऑफिस को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि बिजली बंबा बाईपास पर ही मिल्लत रेजिडेंसी के सामने तथा पीएसी और पेट्रोल पंप के पीछे रहीसुद्दीन द्वारा 20 घर वर्ग गज में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को भी जमीनदोज किया गया।

11:14 AM, 18-Nov-2024
सहारनपुर में डंपर ने युवक को कुचला, ग्रामीणों ने रोड किया जाम
सरसावा में रोड जाम करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद के सरसावा में किसान सहकारी चीनी मिल के समीप रेलवे ओवरब्रिज पर कार की साइड लगने के बाद नीचे गिरे बाइक सवार राहुल (25) निवासी ग्राम इब्राहिमपुर को डंपर ने कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर रोड पर जाम लगा दिया। आरोप था कि इस रोड पर डंपर का संचालन बंद करने को लेकर कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सरसावा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल ग्रामीण जाम लगाकर बैठे हुए हैं।

11:07 AM, 18-Nov-2024
बागपत के लुहारी में किसान की हत्या
बागपत जनपद के लुहारी गांव में कलयुगी बेटे ने खेत में काम रहे पिता कृष्णपाल उर्फ कर्णपाल(60) साल पुत्र अजब सिंह की फावड़े से वारकर की हत्या कर डाली। बताया गया कि संपत्ति के विवाद को लेकर हत्या की गई।
पिता की हत्या करने के बाद आरोपी बेटा संजीव खुद ही कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पिता की हत्या करने के बाद आरोपी बेटा संजीव खुद ही कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
11:06 AM, 18-Nov-2024
सरूरपुर में अज्ञात शव मिलने से सनसनी
सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा खिवाई मोड़ पर सड़ी-गली अवस्था अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।
11:00 AM, 18-Nov-2024
West UP News Live: बागपत में बेटे ने की पिता की हत्या, सहारनपुर में डंपर ने युवक को कुचला, किया रोड जाम
सरूरपुर थाना क्षेत्र के बिनौली सरधना मार्ग पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार महिला समेत तीन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुनील(40) पुत्र रामस्वरूप, उपासना पुत्री गजेंद्र व मनीषा पुत्री गजेंद्र निवासी दबथुवा के रतन गढ़ी बाइक पर सवार होकर दादरी में शादी समारोह शामिल होकर अपने घर जा रहे थे। बिनौली-सरधना मार्ग पर करनावल गेट के सामने पहुंचे तो रोड पर खड़ी गन्ने से भरी ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई।
टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गए। वही, पीछे से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजन मौके पर अधिकारियों का बुलाने की मांग की।
परिजनों ने चार घंटे तक जाम किया मार्ग
सड़क हादसे में चचेरी बहन व चाचा की मौत के बाद परिजनों ने ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। करीब चार घंटे तक हंगामे के बीच पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी द्वारा परिजनों को समझाने बुझाने के बाद जाम खुलवाया गया। इस दौरान एसडीएम सरधना महेश प्रसाद दीक्षित व सीओ सरधना की मौजूदगी में परिवार वालों को हर संभव मदद दिलाने और मुआवजे की मांग का आश्वासन देने के बाद जाम खुलवाया गया। इसके बाद पुलिस तीनों मृतकों के पंचनामे की प्रक्रिया करके पोस्टमार्टम के लिए भेजने मे जुट गयी थी। शाम सात बजे से लेकर रात ग्यारह बजे तक करीब चार घंटे तक रोड पूरी तरह से जाम रहा।