फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मां तुझे प्रणाम, ठीक 10 बजे 52 सेकंड के लिए रुक गया शहर, मिलकर गाया राष्ट्रगान

Thu, 15 Aug 2024 11:07 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 15 Aug 2024 11:07 AM IST
खास बातें

अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के अंतर्गत सुबह ठीक 10 बजे 52 सेकंड के लिए रुककर शहर के लोगों ने सामूहिक राष्ट्रगान गाया और देश के सबसे बड़े राष्ट्रगान का हिस्सा बने।

विज्ञापन
West UP News Live: Maa Tujhe Pranam, stop for 52 seconds for national anthem together
राष्ट्रगान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:06 AM, 15-Aug-2024
शामली में अमर उजाला के अभिनय अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत सुबह 10 बजे शामली के मैन रोड स्थित शिव चौक पर सामूहिक राष्ट्रगान के लिए लोगों के कदम रुक गए। सभी ने राष्ट्रगान में भाग लेकर पल को एतिहासिक बनाया। देश की सुरक्षा व अखंडता के लिए बलिदान होने वाले वीरों का स्मरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।

अमर उजाला और थानाभवन विधायक अशरफ अली खान द्वारा मां तुझे प्रणाम के तहत आजादी का उत्सव मनाया गया। विधायक ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को हमें नहीं भूलना चाहिए। शहीदों के बताए मार्ग पर चलकर देश सेवा करनी चाहिए। 

09:29 AM, 15-Aug-2024

होटल मालिक पर ईनाम घोषित करने की तैयारी

मेरठ में व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस होटल मालिक अजय शर्मा उर्फ केडी की गिरफ्तारी के लिए मेडिकल पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस केडी पर ईनाम घोषित करने की तैयारी में है। जल्द ही फाइल तैयार कर मेडिकल पुलिस सीओ के माध्यम से एसएसपी को भेजेंगे।

जागृति विहार निवासी घड़ी व्यापारी हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर रुपये वसूले गए थे। इस मामले में हेड कांस्टेबल नीरज और कांस्टेबल देवकरण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। महिला के साथी अजय शर्मा उर्फ केडी और दोनों सिपाहियों की भूमिका रही। आरोपियों ने व्यापारी की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया था। पीड़ित के भतीजे ने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपियों की वीडियो बनाकर पुलिस अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन
08:58 AM, 15-Aug-2024

West UP News Live: मां तुझे प्रणाम, ठीक 10 बजे 52 सेकंड के लिए रुक गया शहर, मिलकर गाया राष्ट्रगान

अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के अंतर्गत सुबह ठीक 10 बजे 52 सेकंड के लिए रुककर शहर के लोग विभिन्न चाैराहों पर राष्ट्रगान में शामिल होने पहुंचे। इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने और देश की शान में प्राण न्योछावर करने वाले जांबाजों के शौर्य को याद किया।

यह राष्ट्रगान बेगमपुल, फुटबाल चौक, डीएन चौपला, घंटाघर, सदर, डीएमए, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम चौक, तेजगढ़ी, सेंट्रल मार्केट, जेल चुंगी, कमिश्नरी चौक, गंगानगर डिफेंस कॉलोनी, कंकरखेड़ा शिव चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, सदर दाल मंडी, रोहटा रोड, मोदीपुरम चौहान मार्केट, सूरजकुंड पार्क, भूमिया का पुल, सराफा बाजार, कबाड़ी बाजार चौराहा, शिव चौक, खंदक बाजार चाैराहे पर हुआ। इसके अलावा बागपत गेट, शंकर आश्रम के सामने शिवाजी रोड और भैसाली बस अड्डा आदि 50 से ज्यादा स्थानों पर राष्ट्रगान हुआ।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed