West UP News Live: छत्तीसगढ़, देहरादून एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेन रद्द, 15 दिन बाद भी नहीं मिली लापता बच्ची
{"_id":"65b867afc53148dc470b5265","slug":"west-up-news-live-five-trains-including-chhattisgarh-dehradun-express-cancelled-read-latest-news-2024-01-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: छत्तीसगढ़, देहरादून एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेन रद्द, 15 दिन बाद भी नहीं मिली लापता बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 30 Jan 2024 06:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 30 Jan 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
देरी से चल रहीं ट्रेनें
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
06:25 PM, 30-Jan-2024
मासूम के साथ कुकर्म के दोषी नौकर को 10 साल कैद
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में पांच साल के मासूम के साथ कुकर्म के दाेषी नौकर को अदालत ने 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/पॉक्सो कोर्ट संख्या-दो के पीठासीन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने फैसला सुनाया।
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में पांच साल के मासूम के साथ कुकर्म के दाेषी नौकर को अदालत ने 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/पॉक्सो कोर्ट संख्या-दो के पीठासीन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने फैसला सुनाया।
02:35 PM, 30-Jan-2024
सैनिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
मुडाली थाना अंतर्गत गांव अटोला में एक सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में कनपटी पर चोट लगने के कारण मौत हो गई। परिजनों को जैसे ही पता चला तो कहराम मच गया। तुरंत सूचना लोटी चौकी पर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अटोला में जसवीर पुत्र रामपाल (35) सेना की राजपूत रेजीमेंट में तैनात था। इस समय लखनऊ में तैनाती थी। वह एक महीने की छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। आज जसवीर को वापसी ड्यूटी पर जाना था। सुबह करीब 6:30 बजे वह अपने घर में पशुओं की तरफ गया था।
परिजनों ने देखा कि बाहर पशुओं की तरफ से वापसी नहीं आया। जाकर देखा कि वह जमीन पर पड़ा था। कनपटी पर चोट का निशान था। परिजनों ने सूचना चौकी पर दी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया तथा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फौजी जसवीर सिंह शादीशुदा था उनके एक करीब 6 साल की बच्ची है जिसका नाम लव्या है। पत्नी का नाम मंजीत कौर है। मौत का कारण अभी पता नहीं लगा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लगेगा कि हत्या किस चीज से हुई है।
विज्ञापन
09:40 AM, 30-Jan-2024
बागपत जनपद के साकरोद गांव के रहने वाले राजमिस्त्री शाबुद्दीन(52) का शव गांव के जंगल में किसान ओमप्रकाश के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस जांच में सामने आया कि व्यक्ति के पेट में चाकू से वार किया गया है लेकिन गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार शाम करीब 7 बजे से शाबुद्दीन घर नहीं लौटा था। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। मंगलवार को उसका शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के पुत्र आसिफ ने कोतवाली पुलिस को रात में लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
08:34 AM, 30-Jan-2024
मथुरा में स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर काम के चलते कई ट्रेन रद्द रही। कुछ ट्रेनों को अन्य मार्गों से निकाला गया। ट्रेनों के रद्द रहने और अन्य मार्ग से निकलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को मेरठ से होकर गुजरने वाली इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस, कोचुवेली-योगनगरी एक्सप्रेस, मदुरै- चंडीगढ़ एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रही। गाजियाबाद-मेरठ मेमू भी अप और डाउन में रद्द रही। मुंबई-अमृतसर के बीच चलने वाली गोल्डन टेंपल भी मेरठ, गाजियाबाद होकर नहीं गई। उसका सवाई माधोपुर-अंबाला के बीच मार्ग परिवर्तित किया गया। ऋषिकेश से पुरी जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस का भी मेरठ से मार्ग बदल दिया गया। वह ट्रेन गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन दिल्ली, मथुरा नहीं गई। इसे मेरठ से वाया हापुड़-खुर्जा-आगरा से निकाला गया। मुंबई से हरिद्वार के बीच चलने वाली लोकमान्य टर्मिनल भी रद्द चल रही है। छत्तीसगढ़ भी पांच फरवरी तक रद्द रहेगी। मथुरा में काम के कारण आगामी पांच फरवरी तक कई ट्रेन रद्द रहेगी और कुछ को अन्य मार्गों से निकाला जाएगा।
08:27 AM, 30-Jan-2024
West UP News Live: छत्तीसगढ़, देहरादून एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेन रद्द, 15 दिन बाद भी नहीं मिली लापता बच्ची
मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र से 15 दिन पहले लापता बच्ची लवी को पुलिस अब तक बरामद नहीं कर पाई है। सोमवार को पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर घेराव किया। ग्राम प्रधान संगठन के मंडल महामंत्री और माछरा के ग्राम प्रधान यतेंद्र शर्मा के साथ अन्य लोग यहां पहुंचे।गांव के रहने वाले अर्जुन जाटव ने बताया कि उसकी छह साल की मासूम बेटी लवी 14 जनवरी की शाम को घर के बाहर खेलते समय संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। आरोप है कि बेटी की तलाश में वह लगातार थाने और अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहा है, लेकिन 15 दिन बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। ग्राम प्रधान यतेंद्र शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर चार दिन में पुलिस ने बच्ची को बरामद नहीं किया तो सैकड़ों ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।