फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: दो डिग्री गिरा दिन का तापमान, शामली में बिजली का तार गिरने से 25 बीघा फसल जली

Sun, 21 Apr 2024 04:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Apr 2024 04:21 PM IST
खास बातें

मौसम के तेवर बदल रहे हैं। दिन व रात का तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लिसाड़ीगेट में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
West UP News Live: Day temperature dropped by two degrees, accused of raping student arrested
गेंहू की फसल जली - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:05 PM, 21-Apr-2024
रविवार को क्षेत्र के गांव अलीनगर में स्थित झिंझाना निवासी किसान एवं व्यापारी अर्पित संगल के खेत में गेहूं की पकी फसल में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के किसानों एवं ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। जिसे जो मिला वो आग बुझाने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़ा।

तीन किसानों ने अपने तीन ट्रैक्टर भी आग पर काबू पाने के लिए खेत में दौड़ा दिए। इसी बीच किसानों ने पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को भी घटना की सूचना दी। किसानों एवं ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग पौने घंटे में आग पर काबू पाया। जिसमें किसान के ठेकेदार जयबीर ने बताया कि खेत के ऊपर से होते हुए ग्यारह हजारी विद्युत लाइन गुजर रही है।

अचानक तार टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चिंगारी से खेत में आग लग गयी। जिससे पच्चीस बीघा गेहूं की तैयार खड़ी फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह टीम के साथ मौजूद रहे।

ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाकर वापिस लौट गई। ग्रामीणों एवं किसानों में विद्युत विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है। किसान ने खेत में जली फसल के मुआवजे की मांग की है।
04:02 PM, 21-Apr-2024

खेत में बिजली का तार टूटकर गिरने से 25 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख

शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर में झिंझाना निवासी किसान एवं व्यापारी अर्पित संगल का लगभग 25 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण ग्यारह हजारी विद्युत लाइन का तार टूटना बताया गया है। जिससे गेहूं की पकी फसल ने आग पकड़ ली।

ग्रामीणों एवं किसानों ने तीन ट्रैक्टर के सहयोग से आग पर काबू पाया। सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सूझबूझ से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल को बचा लिया गया।
विज्ञापन
11:45 AM, 21-Apr-2024
महावीर स्वामी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
महावीर जयंती पर मेरठ के सदर से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जैन समाज के लोग मौजूद रहे।
10:17 AM, 21-Apr-2024
लिसाड़ीगेट में एक युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक जावेद को पकड़ लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
09:40 AM, 21-Apr-2024

West UP News Live: दो डिग्री गिरा दिन का तापमान, शामली में बिजली का तार गिरने से 25 बीघा फसल जली

मौसम के तेवर बदल रहे हैं। दिन व रात का तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान 40 के पास तक पहुंच गया था, जिस कारण गर्मी पसीने छुड़ाने लगी है। मौसम के शुष्क बना होने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

शनिवार को भी सुबह से ही मौसम साफ रहा और चिलचिलाती धूप निकलने से गर्मी का सितम बढ़ गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार छह से आठ किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed