फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ में वीआईपी क्षेत्र में सड़क धंसी, सीएम योगी से मिले सांसद अरूण गोविल

Fri, 05 Jul 2024 03:08 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 05 Jul 2024 03:08 PM IST
खास बातें

मेरठ और आसपास के जिलों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ।एक क्लिक में पढ़ें छह जिलों के मुख्य समाचार।

विज्ञापन
West UP News Live: Application for birth-death certificate from today, road collapsed near Kuti Chauraha in Me
सीएम योगी से मुलाकात करते अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:51 PM, 05-Jul-2024

सांसद अरुण गोविल ने सीएम योगी से की मुलाकात

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद अरुण गोविल ने शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की एक तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिलकर भेंट की और मेरठ की समस्याओं और प्रगति एवं विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की।'
11:25 AM, 05-Jul-2024
मेरठ में सड़क धंसी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ ऊर्जा राज्यमंत्री के आवास से कुछ ही दूरी पर कुटी चौराहे पर सड़क धंसने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क के बीचों बीच हुए गड्ढे पर चेतावनी लगाई। बता दें कि अभी मेरठ में ठीक से बारिश भी नहीं हुई है, वहीं पहली ही बारिश में सड़क निर्माण कार्यों की पोल खुलने लगी है।
विज्ञापन
11:21 AM, 05-Jul-2024

West UP News Live: मेरठ में वीआईपी क्षेत्र में सड़क धंसी, सीएम योगी से मिले सांसद अरूण गोविल

काफी जिद्दोजेहद के बाद नगर निगम में शुक्रवार (आज) से जोनल व्यवस्था लागू हो जाएगी। सीएमओ द्वारा शास्त्रीनगर और कंकरखेड़ा जोन को आईडी जारी कर दी गई है। अब लोगों को नगर निगम में चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। अपने नजदीकी जोन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी एक सप्ताह पहले नगर आयुक्त से मिले। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लोगों को आसानी से उपलब्ध हो जाए और जोनल व्यवस्था लागू हो, इसको लेकर भी मंथन हुआ था। इसके बाद नगर निगम के अधिकारी जोनल व्यवस्था लागू कराने की तैयारी में लग गए थे। लखनऊ से आईडी जारी न होने के चलते समस्या बनी थी।

गुरुवार को आईडी जारी हो गई और सीएमओ ने नगर आयुक्त को इसकी जानकारी दी। कंकरखेड़ा-शास्त्रीनगर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लोग शुक्रवार से आवेदन कर सकते हैं। जिसकी व्यवस्था बनाने के लिए नगर निगम के अधिकारी लगे हैं। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया है कि दोनों जोन में आईडी मिल गई है। 

जन्म-मृत्यु प्रमाण के आवेदन जोन से निगम में नहीं, अब सीधे एसडीएम सदर कार्यालय में चले जाएंगे। इससे आमजन को काफी राहत मिलेगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया है कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में नई प्रक्रिया शुरु हुई है। जिसकी ट्रेनिंग भी चल रही है। अब लोगों को जल्द प्रमाण पत्र भी मिलने लगेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed