फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ में कोल्ड डे कंडीशन, बैठक में हंगामा, पार्षदों को पीटा, हैंडलूम फैक्टरी में लगी आग

Sat, 30 Dec 2023 10:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Dec 2023 10:15 PM IST
खास बातें

शासन ने मेरठ एसपी सिटी के पद पर फेरबदल करते हुए पीयूष सिंह का तबादला कर दिया है। वहीं अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए पविहन निगम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
West UP News Live: 50 roadways buses reserved for Ayodhya, Ayush Vikram Singh Meeruts new SP city
मेरठ में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:12 PM, 30-Dec-2023
हैंडलूम फैक्टरी में लगी आग

बागपत जनपद के खेकड़ा में मुबारिकपुर रोड पर शनिवार रात हैंडलूम फैक्टरी में आग लग गई। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है।
07:18 PM, 30-Dec-2023

हाड़ कंपाने वाली ठंड: शिमला से ज्यादा सर्दी, मेरठ में कोल्ड डे कंडीशन

सूर्यदेव दिनभर कोहरे और बादलों की ओट में छिपे रहे। मेरठ में सर्दी का सितम साल के विदा होने से पहले बढ़ता ही जा रहा है। शहर में शनिवार को सर्दी शिमला से भी ज्यादा दिखी। मेरठ में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया, जबकि शिमला का तापमान 14 दर्ज किया गया। आगामी 48 घंटे तक राहत के आसार नहीं है। इस सीजन में शनिवार का दिन सबसे सर्द रहा है।
विज्ञापन
12:20 PM, 30-Dec-2023
मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक में शनिवार को हंगामा हो गया। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के साथ बसपा और सपा पार्षदों ने मारपीट कर दी। उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा। मौके पर मौजूद पुलिस ने जैसे तैसे उन्हें छुड़ाया।
10:15 AM, 30-Dec-2023

चिलकाना पुलिस तथा गौकशो में  मुठभेड़, एक की टांग में लगी गोली

चिलकाना पुलिस तथा गौकशो में हुई मुठभेड़ में एक गौकश की टांग में  गोली लगी, जबकि उसका एक अन्य साथी फरार हो गया। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि शनिवार लगभग एक बजे पुलिस दुमझेड़ा पुल के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान शाहजहांपुर रोड पर ग्राम दुमझेड़ा की तरफ से एक बाइक आती दिखाई दी, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस टीम ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, तो दोनों बाइक सवारों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। हडबडी में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। पुलिस फायरिंग में रिजवान उर्फ चना पुत्र कालू निवासी मोहल्ला मज़हर हसन चिलकाना टांग में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। रिजवान का एक साथी कोहरे तथा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
10:20 AM, 30-Dec-2023

हाईवे पर ट्रक में सो रहे क्लीनर की  संदिग्ध हालात में मौत

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में पुराने बाईपास पर खड़े ट्रक में सो रहे क्लीनर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। 
कसबे के मोहल्ला बिल्ली शाह चौक निवासी शोभी (28) ट्रक पर बतौर क्लीनर नौकरी करता था। शुक्रवार रात वह कस्बे में पुराने हाईवे पर खड़े ट्रक में सो रहा था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।  सुबह ट्रक पर आए चालक ने उसे मृत देखकर उसके परिजनों को जानकारी दी  पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर  पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
09:04 AM, 30-Dec-2023
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए पविहन निगम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए 50 बसों को रिजर्व रखा है। यदि यात्री ज्यादा निकले तो बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। वर्तमान में मेरठ से सोहराब गेट डिपो से शाम को छह बजे रोजाना एक बस अयोध्या के लिए चल रही है।

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में भगवान श्रीराम की दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मेरठ रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एसएम लोकेश राजपूत ने बताया कि 15 जनवरी से ही अयोध्या के लिए बसें बढ़ा दी जाएगी। मेरठ, सोहराब गेट, गढ़ मुक्तेश्वर और बड़ौत डिपो से 50 बसों को रिजर्व में रखा गया है।

मेरठ के अलावा बड़ौत, बागपत, मवाना, शामली, हस्तिनापुर, सरधना से भी सीधे अयोध्या के लिए बसें चलाई जाएगी। यात्रियों की जरूरत क हिसाब से बसों की संख्या को बढ़ाया भी जाएगा। अयोध्या जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

सोहराब गेट डिपो के संचालन प्रभारी आसिफ अली ने बताया गोरखपुर जाने वाली सभी बसें अयोध्या होकर जाती है। यहां से पांच बसें गोरखपुर के लिए जाती थी। अभी कोहरा होने के कारण रोजाना शाम को छह बजे एक बस अयोध्या के लिए चल रही है। डिपो की बीस बसों को अयोध्या भेजने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:50 AM, 30-Dec-2023

West UP News Live: मेरठ में कोल्ड डे कंडीशन, बैठक में हंगामा, पार्षदों को पीटा, हैंडलूम फैक्टरी में लगी आग

शासन ने मेरठ एसपी सिटी के पद पर फेरबदल करते हुए पीयूष सिंह का तबादला कर दिया है। पीयूष सिंह के स्थान पर अब आईपीएस आयुष विक्रम सिंह मेरठ के नए एसपी सिटी का चार्ज संभालेंगे। शासनादेश में पीयूष सिंह को सुल्तानपुर पीटीएस में भेजा गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर में एएसपी के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी आयुष विक्रम सिंह को मेरठ का नया एसपी सिटी नियुक्त किया गया है। आईपीएस आयुष विक्रम सिंह जल्द ही मेरठ में एसपी सिटी का चार्ज ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed