फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: हत्याकांड में चार आरोपियों के खिलाफ केस, परियोजना की प्रगति में जिले को तीसरा स्थान

Mon, 16 Oct 2023 11:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Oct 2023 11:40 PM IST
खास बातें

हाईवे पर वीकेंड पर लगने वाला जाम कम नहीं हो रहा है। सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को शाम के समय जाम के चलते यात्री परेशान रहे। रालोद अध्यक्ष आज एशियन गेम्स में मेरठ के पदक विजेताओं को सम्मानित करने पहुंचे हैं। वहीं सहारनपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश राणा के छोटे भाई व बेहट से पूर्व विधायक रहे भाजपा नेता महावीर राणा का सोमवार को निधन हो ग
 

विज्ञापन
West UP News Live: 40 thousand vehicles passed through Toll on weekend, Jayant Chaudhary honors medal winners
स्वर्गीय पूर्व विधायक महावीर राणा - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

12:06 AM, 17-Oct-2023

गुंडागर्दी के बाद वीडियो किया वायरल

मेरठ के रोहटा में दिनदहाड़े गुंडागर्दी करने वाले युवकों में जरा भी खौफ दिखाई नहीं दिया। वे सरेआम कई बाइकों पर हाथों में तमंचे, छुरे और डंडे लहराते हुए पहुंचे। यहां फायरिंग की और दुकानदारों को धमकाया। इसके बाद उन्होंने हथियारों सहित वीडियो भी बनाया। इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया।

11:38 PM, 16-Oct-2023

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया गया स्वागत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी देर रात शहर में पहुंचे। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान और जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहारनपुर से होते हुए देर रात लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान 17 सितंबर को हापुड़ में होने वाले अनुसूचित जाति के सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में अनुसूचित जाति के पश्चिम के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
08:27 PM, 16-Oct-2023
परियोजना की प्रगति में जिले को तीसरा स्थान

सीएम कमांड सेंटर और डैशबोर्ड के जरिए 53 विभागों की योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति के आंकलन में जिले को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। पहले स्थान पर गाजियाबाद और दूसरे पर बागपत है।

सितंबर माह की रैंकिंग जारी कर दी गई है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि जिले को 10 में से 7.36 अंक मिले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस व्यवस्था की निगरानी करते हैं, जिसके बाद जिलों को अंक दिए जाते हैं। मंडल में सहारनपुर 18वें और शामली 16वें स्थान पर रहा। सरकारी योजनाओं की रियल टाइम प्रगति जानने और आमजन की शिकायतों के निस्तारण के विषय में लखनऊ तक सूचना पहुंचती है।
06:54 PM, 16-Oct-2023
भैसाना मिल के केन कार्यालय और मिनी गेट पर किसानों ने किया वेल्ड

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल के मुख्य गेट पर चीनी मिल, प्रशासनिक अधिकारी और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच घंटों चली वार्ता विफल रही। भुगतान न मिलने से नाराज भाकियू  कार्यकर्ताओं ने केन कार्यालय व मुख्य द्वार के छोटे गेट को वेल्ड कर बंद कर दिया। इस मुद्दे पर 23 अक्बतूर को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर पंचायत होगी।
02:21 PM, 16-Oct-2023
सहारनपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश राणा के छोटे भाई व बेहट से पूर्व विधायक रहे भाजपा नेता महावीर राणा का सोमवार को निधन हो गया है। दो दिन पहले उन्हे ब्रेन हेमरेज हुआ था और स्थानीय चिकित्सकों ने देहरादून के लिए रैफर कर दिया था। पिछले दो दिनों से वह देहरादून के मैक्स अस्पताल  के आईसीयू वार्ड में मौत और जिंदगी से जूझ रहे थे। उनका पार्थिव शरीर सहारनपुर आवास पर लाया जाएगा। महावीर राणा की मौत की खबर से राजनीतिक, सामाजिक आदि हलकों में शोक की लहर है।
02:10 PM, 16-Oct-2023
सहारनपुर के बड़गांव में गांव बहेड़ा के तालाब में पिछले दो दिन से अचानक मछलियां मरना शुरू हो गई हैं। प्रत्यक्षदशिर्यों के अनुसार अभी तक हजारों मछलियां मर चुकी हैं। उधर क्षेत्र में रहस्यमयी बुखार की बीमारी में हर कोई व्यक्ति इस समय पूरी तरह से भयभीत है। इधर इतनी अधिक संख्या में मछलियों के मरने के बाद तालाब किनारे बसे ग्रामीण पूरी तरह भयभीत हैं।

मछलियों के मरने के बाद गांव में बदबू फैल गई है। इससे ग्रामीणों को रहना मुश्किल हो गया है। जिस तालाब में मछलियां मरी हैं, वह तालाब गांव के बीचों-बीच है। मछलियों के मरने की वजह से आसपास के ग्रामीणों में बीमारी फैलने का डर सता रहा है। ग्राम प्रधान रमेश कश्यप का कहना है कि लगता है किसी ने दूषित चीज डाल दी है। तालाब में जो मछलिया मर गई है उनको बाहर निकलवाकर दफनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:01 PM, 16-Oct-2023
व्यापारी नेता की पत्नी पर हमला
मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी व्यापारी नेता की पत्नी अनिता गुप्ता ने थाने में दी तहरीर में तीन लोगों को नामजद करते हुए हमला करने तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अनिता पत्नी स्व. अरुण कुमार ने तहरीर में बताया कि रविवार को सुबह 9 बजे वह दुकान पर बैठी थी। तभी मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी युवक दुकान में घुस आया तथा गल्ले पर हाथ मारा। उसे रोका तो आरोपी ने हमला बोल दिया। शोर सुनकर दोनों पुत्र आए तथा आरोपी को पकड़ लिया। तभी उसके दो साथी चाचा-भतीजे वहां आ गए तथा आरोपी को जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
02:00 PM, 16-Oct-2023

दबथला में मेढ़ काटने के विवाद में युवक को गोली मारी, घायल

परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव दबथला में खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो यगा। आरोपी युवक ने दूसरे पक्ष युवक के हाथ में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। वही पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। 

गांव दबथला निवासी संदीप पुत्र सवाजीत का कई वर्षों से खेत की मेढ़ काटने को लेकर गांव के आदेश उर्फ बबलू से विवाद चला आ रहा है। रविवार शाम करीब 5 बजे संदीप अपने खेत में काम कर रहा था।  इसी दौरान पड़ोसी किसान आदेश से विवाद हो गया तथा दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं घायल संदीप ने बताया कि आदेश ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। 
06:58 AM, 16-Oct-2023

हापुड़ के सम्मेलन में मेरठ से जाएंगे पांच हजार कार्यकर्ता

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से हापुड़ में 17 अक्तूबर को होने वाले सम्मेलन में मेरठ से भी काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष यदुवंशी ने दावा किया तीनों विधानसभा क्षेत्रों से सौ बसों में करीब पांच हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

रविवार को हरमन सिटी बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में सम्मेलन को लेकर बैठक हुई। यदुवंशी ने कहा कि सभी व्यवस्थाओं में निष्ठा से जुड़कर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए योगदान दें। प्रत्येक विधानसभा में क्षेत्रवार बसों के स्थान निश्चित किए जाएंगे। बसों की निगरानी भी की जाएगी।
06:57 AM, 16-Oct-2023

जयंत चौधरी आज करेंगे पदक विजेताओं का सम्मान

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आज सोमवार को एशियन गेम्स में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। वह सुबह 11 बजे पहले रुड़की रोड स्थित एकता नगर में कांस्य पदक विजेता किरण बालियान के यहां पहुंचे और उन्हें सम्मानित। इसके बाद वह पारूल चौधरी के गांव इकलौता में पहुंचकर उनका सम्मान करेंगे। यहां आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे।

इसके बाद अन्नु रानी के गांव बहादरपुर में पहुंचेंगे और उनका सम्मान करेंगे। यहां भी समारोह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, सुनील रोहटा, डॉ. राजकुमार सांगवान, नरेंद्र खजूरी, विनय मल्लाहपुर, संगीता दोहरे, प्रतीक जैन, आतिर रिजवी समेत सभी नेताओं की ओर से गांव-गांव जाकर रविवार को बैठक की गई और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।

जिला प्रशासन व खेल प्रशासन करेगा खिलाड़ियों का सम्मान
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि खेल विभाग व जिला प्रशासन की ओर से आज पदक विजेताओं व एशियन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed