फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मीरापुर उपचुनाव को लेकर भाजपा-रालोद की बैठक, बिजनाैर में सड़क हादसे में चार शिवभक्त घायल

Mon, 12 Aug 2024 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Aug 2024 12:04 PM IST
खास बातें

मेरठ की महिलाओं को भाई का द्वार पहुंचाने का जिम्मा बसों पर रहेगा क्योंकि इस बार कोई भी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन मेरठ से होकर नहीं जाएगी। ऐसे में रक्षाबंधन के लिए साै से ज्यादा बसें चलाने की योजना है। मुजफ्फरनगर में मीरापुर उपचुनाव को लेकर भाजपा-रालोद की संयुक्त बैठक की जा रही है। पढ़ें वेस्ट यूपी की खास खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: 39 thousand vehicles passed through toll on weekend, read Latest news
मुजफ्फरनगर में भाजपा रालोद की बैठक - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:57 AM, 12-Aug-2024
मुजफ्फरनगर जनपद में मीरापुर उपचुनाव को लेकर भाजपा और रालोद की संयुक्त बैठक शुरू हो गई है। शुकतीर्थ में चल रही बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया शामिल हो रहे हैं। रालोद और भाजपा कार्यकर्ताओं से उपचुनाव को लेकर चर्चा की जा रही है। अभी तक माना जा रहा है कि सीट रालोद के हिस्से में रहेगी।
11:56 AM, 12-Aug-2024

बिजनाैर में आपस में भिड़ीं कांवड़ियों की बाईक, चार घायल

बिजनाैर जनपद के अफजलगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 734 शेरकोट थाने के गांव मुबारकपुर कुंडा के समीप कांवड़ियो की दो बाइके आपस में भीड़ गई। दुर्घटना में बाइकों पर सवार चार कांवड़िए घायल हो गए। घायलो को 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड काशीपुर के  खड़कपुर निवासी अरूण पुत्र प्रमोद, धर्मवीर पुत्र रामदेव, रोहित पुत्र अमर सिंह तथा महुआखेड़ा स्वार रामपुर निवासी देवराज पुत्र लालाजी हरिद्वार से बाइकों से गंगाजल भरकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब शेरकोट थाने के गांव मुबारकपुर कुंडा पहुंचे। पीछे चल रहे कांवड़िए देवराज की बाइक आगे जा रही कांवड़ियो की बाइक में पीछे से जा टकराई। दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर गिर गईं।

दुर्घटना में दोनो बाइकों पर सवार चारो कांवड़िए घायल हो गए। अन्य साथी कांवड़ियो ने घायलो कांवड़ियों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सीचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने चारो कांवड़ियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जिसके बाद कांवड़िए अपने गन्तव्य को चले गए। वहीं सूचना पर सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी तथा थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा ने सीएचसी पहुंचकर घायल कांवड़ियो का हालचाल लिया।
विज्ञापन
09:38 AM, 12-Aug-2024

वीकेंड पर शिवाया टोल से गुजरे 39 हजार वाहन

मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण दिन भर जाम जैसे हालात रहे। जाम के चलते वाहन रेंगते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। टोल प्लाजा से रविवार को 39 हजार वाहन गुजरे। टोलकर्मियों ने जाम से बचने के लिए अतिरिक्त लाइन का भी सहारा लिया, लेकिन जाम पर काबू नहीं पाया जा सका।

रविवार को हाईवे पर वाहनों का दबाव होने के कारण दिनभर सिवाया टोल प्लाजा से लेकर हाईवे पर जगह जगह जाम की स्थिति बनी रही। शाम के समय में सबसे ज्यादा व्यवस्था बिगड़ी और वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। दिनभर यहीं सिलसिला चलता रहा। जाम से बचने के लिए अधिकांश वाहन चालक संपर्क मार्गो से होकर गुजरे। प्रत्येक रविवार व छुट्टी वाले दिन टोल पर जाम लगना आम बात हो गई है।

जाम से निपटने के लिए टोल की ओर से तमाम व्यवस्थाएं की गई, लेकिन सभी व्यवस्था धड़ाम हो गई। अतिरिक्त लाइन का भी सहारा लिया गया, लेकिन जाम पर काबू नहीं पाया जा सका। टोल के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि जाम से निपटने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे है। छुट्टी वाले दिन वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है, इसलिए जाम की स्थिति उत्पन होती है।
08:45 AM, 12-Aug-2024

West UP News Live: मीरापुर उपचुनाव को लेकर भाजपा-रालोद की बैठक, बिजनाैर में सड़क हादसे में चार शिवभक्त घायल

रक्षाबंधन पर भी मेरठ के यात्रियों को ट्रेनों में भीड़ का सामना करना पड़ेगा। उत्तर रेलवे ने रक्षाबंधन पर्व पर एक दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इनमें से एक भी ट्रेन मेरठ से होकर नहीं जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने 100 से अधिक रोडवेज बसें चलाने की योजना बनाई है। बसों से ही बहनें भाई के द्वार तक जाएंगी।

रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है। एक दर्जन से अधिक इन ट्रेनों को 14 से 20 अगस्त तक चलाया गया है। कुछ ट्रेनों को त्योहारों के मद्देनजर नवंबर तक चलाया गया है। ये ट्रेन सहारनपुर, हापुड़, पानीपत, गाजियाबाद, निजामुद्दीन मार्ग से होकर जाएंगी।

इनमें से एक भी ट्रेन ऐसी नहीं है, जो मेरठ होकर जाए। मेरठ के यात्रियों को रक्षाबंधन पर कोई ट्रेन नहीं मिली है। परिवहन निगम की रोडवेज बसों में महिलाओं की यात्रा नि:शुल्क कर देता है, फिर भी ट्रेनों में रोडवेज बसों से ज्यादा यात्री यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed