फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Meerut Rally Live: मेरठ में 45 मिनट गरजे PM मोदी, तीन अप्रैल को यहां आएंगे गृह मंत्री अमित शाह

Sun, 31 Mar 2024 09:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Mar 2024 09:28 PM IST
खास बातें

PM Modi Rally in Meerut Today Live News in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज क्रांतिधरा मेरठ से चुनावी शंखनाद करेंगे। पीएम मोदी पश्चिमी यूपी से ही पूरे देश में सियासी पारा गरमाएंगे। मेरठ पहुंचने से पहले पीएम ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। वह मंच पर पहुंच चुके हैं। सीएम योगी व जयंत चौधरी मंच पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
PM Modi in Meerut Live Updates: BJP Rally CM Yogi Adityanath Arun Govil Bjp Jayant Chaudhary NDA Leaders
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:17 PM, 31-Mar-2024

तीन अप्रैल को आएंगे गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह तीन अप्रैल को मुजफ्फरनगर आएंगे। गृह मंत्री अमित शाह और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह तीन अप्रैल को शाहपुर में संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के समर्थन में यह जनसभा होगी। पुलिस और प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली सभा के लिए भाजपा नेताओं ने भी डेरा जमा लिया है।

04:48 PM, 31-Mar-2024

भाषण के अंत में जनता को पीएम ने बताया काम

पीएम ने पश्चिमी यूपी की लोकसभा सीटों एनडीए के प्रत्याशियों को भी गिनाया। उन्होंने अरूण गोविल, डॉ संजीव बालियान, चंदन चौहान का नाम लिया और कहा कि कैसा भी मौसम हो, गर्मी कितनी भी हो लेकिन आप वोट डालने के लिए जरूर जाना, औरों को भी लेकर जाना।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए, नौजवानों के लिए, किसानों की समृद्धि के लिए, भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के लिए आप मेरा एक काम करेंगे। ये काम बहुत छोटा सा है। आप घर-घर जाना और कहना कि मोदी मेरठ आए थे और आपको प्रणाम भेजा है। घर घर मेरा प्रणाम पहुंचा दीजिए। इसके बाद भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।
विज्ञापन
04:39 PM, 31-Mar-2024

पीएम बोले-कांग्रेस के कार्यों की कीमत देश आज तक चुका रहा है

मेरठ में जनसभा के मंच से पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यों की कीमत देश को आज तक चुकानी पड़ रही है। जब हमारे छोटे भाई जयंत चौधरी को संसद में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की मांग करने के लिए बोलेने लगे तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। उनका अपमान किया गया। ऐसे लोगों को उनके क्षेत्र के घर घर में जाकर माफी मांगनी चाहिए। चौधरी चरणसिंह ने किसानों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। 
04:32 PM, 31-Mar-2024

भ्रष्टाचारियों पर एक्शन होगा, मोदी है झुकने वाला नहीं है

मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं तो कुछ लोग अपना आपा खो बैठे हैं और मेरे प्यारे देशवासियों मैं कहता हूं मोदी की गारंटी रहती है। मोदी का मंत्र है, भ्रष्टाचार हटाओ! वह कहते हैं भ्रष्टाचार बचाओ! 

उन्होंने पूछा कि यह चुनाव किन दो खेमों की लड़ाई है? एक खेमा भ्रष्टाचार हटाने के लिए मैदान में है। दूसरा वह जो भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए मैदान में है।

कहा कि मैं भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं कर रहा, इन भ्रष्टाचारियों ने, इन बेईमानों ने जिसका धन लूटा है, उनका धन मैं लौटा रहा हूं। इन लोगों ने मिलकर एक इंडी गठबंधन बना लिया है।

इनको लगता है मोदी इससे डर जाएगा लेकिन मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है। मैं अपने देश को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए जो भी कदम उठाए जा रहे हैं। वो उठाऊंगा।इनके खिलाफ एक बहुत बड़ी लड़ाई लडूंगा, इसलिए बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं।

सुप्रीम कोर्ट तक जमानत नहीं मिल रही है और इसलिए कई बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसलिए पूरे देश में अपने टीवी पर देखा होगा कहीं बिस्तर के नीचे से नोटों के ढेर निकल रहे हैं, कहीं दीवारों से नोटों के ढेर निकल रहे हैं और अभी तो मैंने देखा वाशिंग मशीन में नोटों के ढेर थे।
04:29 PM, 31-Mar-2024
यह मोदी की गारंटी है, तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने पर काम कर रहा है। साथियों नमो ड्रोन दीदी योजना भी गांव में बहनों का भाग्य बदलने जा रही है। इसमें महिला स्वयं सहायता समूह को आधुनिक ड्रोन दिए जा रहे हैं। यह ड्रोन हमारी खेती का भविष्य बदलने वाले हैं। खेती का काम आसान करने वाले हैं। जब गांव की बेटियां ड्रोन पायलट बनेगी, उनका गौरव भी बढ़ेगा। उनकी कमाई भी बढ़ेगी और किसानी भी सरल हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को परेशान किया गया। किसानों को हजारों रुपये गबन कर गए।चीनी मिलों केे धड़ाधड़ बंद किया जा रहा था। किसानों के साथ जाे हेराफेरी होती थी वो हमने बंद कराई है। हम किसानों को चीनी और गुड़ तक सीमित नहीं रखना चाहते। मिलों द्वारा समय पर भुगतान किया जा रहा है। गन्ने से एथेनॉल बनाने पर तेजी से काम चल रहा है।पश्चिमी यूपी का यह क्षेत्र अब गन्ना बेल्ट की बजाय अब ऊर्जा की बेल्ट बनेगा।
04:24 PM, 31-Mar-2024

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी

लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण भी पहले संभव लगता था लेकिन नारी शक्ति अभिनंदन अधिनियम संभव लगता है।  

चार करोड़ गरीबों को पक्के घर बना कर दिए यह हमारी सरकार है, जो 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर महिलाओं की गरिमा की रक्षा की है। यह हमारी सरकार है जिसने ढाई करोड़ से ज्यादा घरों में बिजली कनेक्शन देकर उनके जीवन से अंधेरा दूर किया है। ढाई करोड़ बहनों बीते 10 वर्ष देश में माता-बहनों और बेटियों के लिए सुविधा सुरक्षा और सम्मान कर रहे हैं। 

आने वाले पांच वर्ष नारी शक्ति की समृद्धि के होने वाले हैं। देश में करोड़ों बहन और बेटियों को पहली बार उद्यमी बनाया है। पुलिस हो या फिर अर्धसैनिक बल हो, इसमें आज बेटियों की संख्या दो गुना से अधिक हो चुकी है। मुद्रा योजना ने करोड़ों बहनों को पहली बार अपना बिजनेस शुरू करने का संबल दिया है। पिछले 10 वर्षों में 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:23 PM, 31-Mar-2024

हजारों मुस्लिम बहनों की जिंदगी बचा रहा तीन तलाक कानून:पीएम मोदी

हमारे सेवा के जवानों ने यह आशा छोड़ दी थी यह भी असंभव लगता था लेकिन हमने न सिर्फ वन रैंक वन पेंशन लागू किया हमने उनके हक एक लाख करोड रुपए से ज्यादा दिया तीन तलाक का कानून भी लोगों को असंभव सा लगता था अब न सिर्फ यह कानून बन चुका है बल्कि यह हजारों मुस्लिम बहनों की जिंदगी बचा रहा है।

लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण भी पहले संभव लगता था लेकिन नारी शक्ति अभिनंदन अधिनियम संभव लगता है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 कभी हटेगा यह भी असंभव लगता था लेकिन आर्टिकल 370 भी जाता है और जम्मू कश्मीर का तेज विकास भी हो रहा है। इसीलिए आज लोग बीजेपी के 370 सीटों का आशीर्वाद भी दे रहे हैं
04:17 PM, 31-Mar-2024

अयोध्या में कभी राम मंदिर बनेगा लोगों को सपना लगता था: मोदी

उन्होंने कहा कि कभी अयोध्या में राम मंदिर बनेगा ये लोगों को मुश्किल लगता था। लेकिन राम मंदिर बना और इस बार अवध में राम लला ने भी खूब होली खेली। साथियों आर्टिकल 370 भी हटा है और जम्मू कश्मीर का विकास भी हाे रहा है। ये मोदी गरीबी से टक्कर लेकर यहां पहुंचा है इसलिए हर गरीब का दुख, हर गरीब की तकलीफ मोदी भली भांति समझता है। इसीलिए हमने गरीब की चिंता दूर करने के लिए योजनाएं बनाई। गरीब को इलाज की चिंता ने हो इसलिए पांच लाख वाली आयुष्मान योजना बनाई। मुफ्त राशन दे रही है। जिसको किसी ने नहीं बूझा उसका सम्मान हमने लौटाया है।
04:14 PM, 31-Mar-2024

पीएम बोले -नौजावानों के लिए नए अवसर बनाए आगे बढ़ रहा भारत

पीएम मोदी ने कहा-साथियों मैंने लाल किले से कहा था कि यही समय है सही समय है, भारत का समय आ गया है भारत चल पड़ा है। आज भारत में तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है। आज भारत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर अभूतपूर्व निवेश कर रहा है आज हर सेक्टर में नौजवानों के लिए अनगिनत नए अवसर बन रहे हैं। आज देश की नारी शक्ति नए संकल्पों के साथ आगे आ रही है आज भारत की साख दुनिया भर में भारत की साख नई ऊंचाई पर है।
04:09 PM, 31-Mar-2024

मेरठ की धरती से मेरा खास रिश्ता: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने मंच से चौधरी चरणसिंह को याद कर भाषण की शुरुआत की। कहा कि मेरठ से मेरा खास रिश्ता है। पिछली बार भी औघड़नाथ की इसी धरती से रैली का आगाज करने का सौभाग्य मिला। कहा कि जब भारत दुनिया में नंबर तीन पर पहुंचेगा तो देश में गरीबी तो दूर होगी ही। साथ साथ एक सामर्थ्यवान, एक सशक्त देश बनेगा। 

इस दौरान उन्होंने जनता से नारे भी लगवाए। उन्होंने कहा कि आज भारत इंस्फ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व कार्य कर रहा है। आज नए अवसर देश में बन रहे हैं। आज देश की नारी शक्ति नए आयाम रच रही है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed