फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: मेडा की टीम ने 60 बीघा जमीन पर लिया कब्जा, युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग, पर ऐसे बच गई जान

Fri, 23 Jun 2023 06:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Jun 2023 06:22 PM IST
खास बातें

Meerut News Live : जहां बागपत में करीब 450 घरों की बिजली ठप होने पर आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया तो वहीं मेरठ में पिलर फ्रेम उठाने के दौरान क्रेन पलट गई, जिससे कई मकान बाल-बाल बचे। यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी की हर खबर का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Read all updates of West UP including Meerut and Baghpat
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:09 PM, 23-Jun-2023
सर्पदंश से दो व्यक्तियों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिजनौर में चंदक क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो लोगों की सर्पदंश से मौत हो गई। दोनों व्यक्तियों की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। 

थाना क्षेत्र मंडावर के गांव डैवलगढ़ निवासी सोनू (40) पुत्र शौसिंह को बृहस्पतिवार को सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए बिजनौर ले जाने लगे। मगर सोनू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

वहीं क्षेत्र के गांव कुंवरपुर चतरभोज उर्फ कोहरपुर निवासी हरिराम (45) पुत्र लल्लू सिंह को भी बृहस्पतिवार के दिन ही घर पर सांप ने काटा। हरिराम अपने नल पर पानी भरने पहुंचा तो उसका पैर सांप पर रखा गया। जिसके बाद सांप ने हरिराम के पैर में काट लिया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में चिकित्सक को दिखाया। मगर उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे वन विभाग के दरोगा मदनपाल एवं उनकी टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को पकड़ा। जिसके बाद उन्होंने सांप को जंगल में छोड़ दिया।
06:04 PM, 23-Jun-2023
कृषि विवि के नए कुलसचिव बने डॉ. राम जी सिंह 

मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कुलसचिव बदल गए है। नए कुलसचिव डा रामजी सिंह को बनाया गया गया है। पूर्व कुलसचिव इस पद पर करीब नौ महीने रहे हैं। अचानक से कुलसचिव के बदलने पर विवि में चर्चाए जोरों पर है।
 
शुक्रवार को दोपहर के समय अचानक से कुलपति डॉ. के के सिंह के निर्देश पर निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण डॉ. लोकेश गंगवार ने आदेश जारी किया। जिसमें वर्तमान कुलसचिव डॉ. बीआर सिंह की जगह पर डॉ. राम जी सिंह प्रध्यापक पादप रोग कृषि महाविद्यालय को अग्रिम आदेशों तक कुलसचिव बनाया जाता है। डॉ. राम जी सिंह वर्तमान में आवंटित कार्यो के अतिरक्ति करेंगे, इस अतिरिक्त कार्य के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त लाभ भत्ता दय नहीं होगा। दोपहर के समय जैसे ही कुलसचिव को बदला गया तो चर्चा रही कि कैसे अचानक से बदला गया। अक्तूबर माह में पूर्व कुलपति दुनिया राम ने डॉ. बी आर सिंह को कुलसचिव बनाया था। डॉ. रामजी सिंह ने कुलसचिव का चार्ज ले लिया है, उनका कहना है कि जो जिम्म्मेदारी उन्हें मिली है, वह विवि और छात्रों के हित में काम करेंगे। वहीं कुलपति डॉ. के के सिंह का कहना है कि सामान्य से रूप से कुलसचिव को बदला गया है। कॉलेज ऑफ टैक्रालॉेजी में डीन की जरूरत है। डॉ. बी आर सिंह कुलसचिव रहते हुए कॉलेज को समय कम दे दे  पा रहे थे। टैक्रालॉजी कॉलेज के लिए पूरे समय डीन की जरूरत है। वहां पर लैब के लिए भी पैसा मिला है, उस कॉलेज को और भी अच्छे तरीके से चलाना है, इसलिए बी आर सिंह की जगह पर राम जी सिंह को कुलसचिव बनाया है।
विज्ञापन
05:43 PM, 23-Jun-2023
बिजनौर में नलकूप ऑपरेटर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

पुलिस ने बिजनौर पालिका के नलकूप ऑपरेटर के हत्यारोपी को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी ने उधार लिए ढाई लाख रुपये की वापसी का तकादा करने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारोपी का चालान कर दिया है।
05:40 PM, 23-Jun-2023

व्यक्ति गंगनहर में कूदा, लोगों ने बचाया

मुजफ्फरनगर के खतौली में गृह कलेश के चलते एक व्यक्ति ने आत्महत्या के इरादे से गंगनहर में कूद गया। कुछ लोगों ने उसे बचा लिया। मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रहमतनगर निवासी इमरान मंगलवार की सुबह गंगनहर पुल पर पहुंचा और स्नान घाट के पास नहर में कूद गया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने शोर मचा दिया। दो युवकों ने उसे पानी से बाहर निकाल लाए। इस दौरान वहां से गुजर रहे एसडीएम खतौली सुबोध कुमार ने पुलिस को सूचना कर मौके पर बुलवा लिया। पुलिस ने इमरान को थाने बैठा कर उसके परिजनों को सूचना कर दी।

04:11 PM, 23-Jun-2023
मेडा की टीम ने 60 बीघा जमीन पर लिया कब्जा

मेरठ में मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने तहसील और पुलिस प्रशासन के सहयोग से गांव राली चौहान में अर्जन की 60 बीघा जमीन पर कब्जा लिया। ओएसडी रंजीत सिंह के नेतृत्व में सुबह सवेरे टीम पहुंच गई और यहां कुछ अवैध कब्जों को हटाया गया। कुछ लोगों ने विरोध की कोशिश की लेकिन, भारी फोर्स के चलते हुए शांत हो गए। टीम ने जमीन पर कब्जा लेकर प्राधिकरण के बोर्ड लगा दिए। सहायक अभियंता अर्पित यादव के साथ ही अन्य अफसर, थाना भावनपुर की पुलिस व तहसील का स्टाफ मौजूद रहा।
03:28 PM, 23-Jun-2023
बागपत में सुरक्षा गार्ड ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बागपत जनपद के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मारूति शोरूम पर तैनात सुरक्षा गार्ड सोनू (24) ने शुक्रवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह काफी समय से मानसिक रूप से तनाव में था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:38 PM, 23-Jun-2023
सभापति दिनेश सिंह, उपसभापति हेमराज सिंह का बनना तय

बिजनौर में जिला सहकारी बैंक के सभापति पद के लिए दिनेश सिंह एवं उपसभापति के लिए हेमराज सिंह ने नामांकन कराया। अभी तक दोनों पदों के लिए एक-एक ही नामांकन हुआ है। दूसरे प्रत्याशी के आने की भी उम्मीद भी नहीं है। इस कारण दोनों पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। 
  
जिला सहकारी बैंक के चुनाव की राजनीति भी आज शांत हो जाएगी। इस बार जिला सहकारी बैंक के संचालक से लेकर सभापति एवं उपसभापति पद के लिए सभी दावेदार निर्विरोध चुने गए हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जिला सहकारी बैंक के सभापति पद के लिए निवर्तमान सभापति दिनेश सिंह एवं उपसभापति पद के लिए शिवराज सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अन्य कोई पर्चा न आने से इन दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय है। बैंक संचालक पद के लिए 14 सभी निर्विरोध चुने गए। सहकारी बैंक के चुनाव में जातीय समीकरण को साधा गया। नामांकन के बाद बाहर आए सभापति व उपसभापति का समर्थकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इससे पहले सभापति पद के उम्मीदवार दिनेश सिंह ने नुमाइश ग्राउंड पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
12:34 PM, 23-Jun-2023
बागपत में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग की मौके पर मौत

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

ऐसे हुआ हादसा
बताया गया कि दोघट थाने से पुलिस लाइन में परेड में शामिल होने आ रहे पुलिसकर्मियों की बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया गया कि बुजुर्ग व्यक्ति गौरीपुर गांव में नेशनल हाईवे पार कर रहा था। पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
12:14 PM, 23-Jun-2023
किसानों ने लगाया ताला तो मिल ने दिया भुगतान का शेडयूल

मुजफ्फरनगर में गन्ने के बकाया भुगतान की समस्या के मुद्दे पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना प्रबंधक के कार्यालय पर ताला लगा दिया। किसानों ने कहा कि प्रशासन की ओर से सुनवाई नहीं की जा रही है। वर्तमान में किसान परेशान हैं। बिजली, खाद और पानी भी नहीं मिल रहा है। गन्ना प्रबंधक और चीनी मिल के उपाध्यक्ष जेबी तोमर धरनास्थल पर किसानों के बीच पहुंचे। किसानों को भुगतान का शेड्यूल दिया है। शेड्यूल के हिसाब से भुगतान करने का आश्वासन दिया। जिस पर किसानों ने गन्ना प्रबंधक के कार्यालय पर लगा ताला खोल दिया।
12:05 PM, 23-Jun-2023
किशोरी की बरामदगी के लिए भोपा थाने पर धरना

मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र से संदिग्ध हालात में लापता हुई किशोरी की बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने भोपा थाने में प्रदर्शन किया। पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि बरामदगी होने तक धरना जारी रहेगा।

शुक्रवार को थाने पर पिछड़ा सघंर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में किशोरी की बरामदगी को लेकर प्रदर्शन शुरू हुआ। 12 दिन पूर्व किशोरी लापता हुई थी। प्रजापति ने कहा कि अगर जल्द से जल्द बरामदगी नहीं हुई तो थाने से नहीं हटेंंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed