West UP News Live: गाली देने का विरोध करने पर चाकू से हमला, सहारनपुर में बाप-बेटे पर हमला, युवक की मौके पर मौत
{"_id":"66239687543fcdded7098f05","slug":"meerut-news-live-read-all-updates-of-west-up-2024-04-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: गाली देने का विरोध करने पर चाकू से हमला, सहारनपुर में बाप-बेटे पर हमला, युवक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 20 Apr 2024 05:24 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 20 Apr 2024 05:24 PM IST
खास बातें
West UP News Live: मेरठ में गाली देने का विरोध करने पर एक व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में व्यापारी के दोनों हाथ जख्मी हो गए हैं। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी की ताजा खबरें-
विज्ञापन
व्यापारी पर हमला।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:14 PM, 20-Apr-2024
12 घंटे से लापता था युवक, अर्धनग्न अवस्था में मृत मिला
मेरठ में खरखौदा के जनता इंटर कॉलेज के पीछे जमीन पर युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। शव के पास में ही सल्फास के खाली पैकेट, मोबाइल, बाइक, पानी की बोतल व इत्यादि समान भी पड़ा था। मृतक की शिनाख्त परतापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला पातु निवासी तरुण गुर्जर के रूप में हुई।

05:12 PM, 20-Apr-2024
अज्ञात 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद
मेरठ में बहसूमा क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सकिश्त के जंगल में किसान अरविंद के खेत में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भिजवाया दिया।

04:43 PM, 20-Apr-2024
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
शाहपुर क्षेत्र के गांव कसेरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीय महिला शबाना की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने महिला की मौत की सूचना मायके वालों को दी। सूचना पर मायके वाले गांव कसेरवा पहुंचे। सुबह ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। घटना के संबंध में अभी कोई थाने पर तहरीर नहीं दी गई है। मृतका के भाई राशिद ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के साथ ससुराल में मारपीट की जाती थी।

04:41 PM, 20-Apr-2024
व्यापारी से मारपीट के विरोध में दो घंटे सराफा बाजार रखा बंद
मुजफ्फरनगर में मतदान के दिन शुक्रवार को शाम के समय मोती महल में सराफा व्यापारी गौरव वर्मा व उनके भाई हर्षित के साथ मारपीट के मामले में सर्राफा व्यापारियों ने दो घंटे बाजार बंद रखा और कार्रवाई की मांग की।
मतदान के दिन दोनों भाई वोट डालकर लौटे थे और अपने परिचितों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक दूसरे दल के एक दर्जन से अधिक युवकों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की थी। घायल गौरव वर्मा के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार सुबह कार्रवाई की मांग करते हुए व्यापारियों ने दो घंटे तक बाजार बंद रखा। भाजपा नेता सुनील दर्शन आदि ने पहुंच कर व्यापारियों एवं पीड़ित व्यापारी से बातचीत की। इसके बाद बाजार खोल दिया गया। सीओ सिटी आईपीएस व्योम बिंदल ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

04:37 PM, 20-Apr-2024
हमले में युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, बेटे की मौत
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में पुरानी रंजिश के चलते इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सहजवा में पड़ोसियों ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गौरव (20) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके पिता प्रदीप पुत्र फूल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में प्रदीप को जिला अस्पताल ले जाया गया।
घटना की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा व सीओ नकुड़ एसएन वैभव पांडे फॉरेंसिक टीम और पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना संबंधी जानकारी ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

03:35 PM, 20-Apr-2024
West UP News Live: गाली देने का विरोध करने पर चाकू से हमला, सहारनपुर में बाप-बेटे पर हमला, युवक की मौके पर मौत
गाली देने का विरोध करने पर चाकू से हमला
मेरठ में कोतवाली थाना स्थित बुढ़ाना गेट पर शराब पीकर गाली देने का विरोध करने पर दो व्यापारियों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित व्यापारी ने जान बचाने के लिए अपने हाथ आगे किए तो दोनों हाथों में चाकू लग गया। इसके बाद व्यापारी इकट्ठा होकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।