Meerut News Live: नूंह हिंसा के बाद मेरठ में अलर्ट, खुफिया विभाग एक्टिव, स्विमिंग पूल में डूबकर बच्चे की मौत
{"_id":"64c9c8739272ae71e501bd26","slug":"meerut-news-live-on-august-15-the-master-plan-will-be-sent-to-the-government-read-latest-news-2023-08-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: नूंह हिंसा के बाद मेरठ में अलर्ट, खुफिया विभाग एक्टिव, स्विमिंग पूल में डूबकर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 02 Aug 2023 09:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 02 Aug 2023 09:18 PM IST
खास बातें
मेरठ महायोजना पर तेजी से काम चल रहा है। महायोजना को 15 अगस्त को शासन को भेज दिया जाएगा। वहीं सहारनपुर में शिलापट लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन और राजपूत समाज आमने सामने आ गए हैं। पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें।
विज्ञापन
नूंह हिंसा में जली गाड़ियां
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
09:18 PM, 02-Aug-2023
कार सवार अज्ञात बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में कार पर चलाई गोली
बिजनौर के नूरपुर में बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे नगर के लज्जावती पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक कार पर चांदपुर तिराहे की ओर से बिना नंबर की एक कार सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में कई राउंड फायरिंग की। जिससे कार के शीशे चकनाचूर हो गए। गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था। कार स्वामी पंप पर स्थित दुकान से सामान खरीद रहा था। कार स्वामी ने अपना नाम शिवम निवासी मंझौला बिल्लौच थाना शिवाला कलां बताया है।

06:50 PM, 02-Aug-2023
स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत
मेरठ में परतापुर क्षेत्र के मोहकमपुर फेज-2 स्थित स्विमिंग पूल में डूबकर बच्चे की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया।
मोहकमपुर फेज-2 में देवेंद्र कुमार ने स्वीमिंग पुल बनाया हुआ है। भीषण गर्मी के दौरान बच्चे व बड़े स्विमिंग पूल में नहाने व तैरने जाते हैं। बुधवार को संदीप पुत्र प्यारेलाल का 14 वर्षीय बेटा साहिल स्विमिंग पूल में नहाने चला गया और तैरने लगा। लेकिन तैरना न आने के कारण बच्चा डूब गया। स्विमिंग पूल मालिक ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसको केएमसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे। परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को अपने साथ ले गए।

05:34 PM, 02-Aug-2023
बिजनौर में गुलदार ने फिर से एक जान ले ली। गांव सिकंदरपुर में गुलदार ने एक युवक को मार डाला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
05:26 PM, 02-Aug-2023
नूंह हिंसा के बाद मेरठ में अलर्ट
नूंह में हुई हिंसा के बाद मेरठ में अलर्ट कर दिया गया है। खुफिया विभाग भी एक्टिव हो गया है। मुस्लिम और मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर खास निगरानी रखने के लिए एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल, आईजी मेरठ रेंज नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बेगमपुल पर कैंप किया। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

05:18 PM, 02-Aug-2023
एआरटीओ की गाड़ी में लगाई जीपीआरएस डिवाइस
शामली में शहर के मोहल्ला दयानंद नगर में प्लाट में खड़ी एआरटीओ की सरकारी गाड़ी में रात को कार सवार अज्ञात व्यक्ति ने जीपीआरएस डिवाइस लगा दी। सीसीटीवी कैमरे में डिवाइस लगाने की घटना कैद हो गई। माना जा रहा है कि एआरटीओ की गाड़ी की लोकेशन जानने के लिए माफिया ने यह डिवाइस लगवाई थी। एआरटीओ ने शहर कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शातिरों की इस हरकत से विभाग में हड़कंप मचा है।

04:16 PM, 02-Aug-2023
कक्षा छह की छात्रा के अपहरण के दोषी को छह साल का कारावास
मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र में कक्षा छह की छात्रा को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में दोषी को अदालत ने छह साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। प्रकरण की सुनवाई विशेष सत्र न्यायालय (पॉक्सो कोर्ट) संख्या-एक के पीठासीन अधिकारी रितिश सचदेवा ने की।
विशेष लोक अभियोजक प्रदीप बालियान और विक्रांत राठी ने बताया कि 10 जून 2016 को भोपा क्षेत्र से पड़ोसी युवक कक्षा छह की छात्रा को बहाने से अपने साथ ले गया था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्रा को मुजफ्फरनगर में भोपा रोड से बरामद कर गांव के ही आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई विशेष सत्र न्यायालय (पॉक्सो कोर्ट) संख्या-एक में हुई। अदालत ने बुधवार को दोषी भूपेंद्र को छह साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। धारा 354 में तीन साल और पॉक्सो एकट में पांच साल कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

03:39 PM, 02-Aug-2023
वर्ल्ड पुलिस गेम्स में मेरठ की बेटी ने भारत को दिलाया गोल्ड
सरिता कांस्टेबल यूपी
- फोटो : अमर उजाला
02:09 PM, 02-Aug-2023
बांग्लादेश के 85 प्रशासनिक अधिकारी मेरठ आएंगे
बांग्लादेश के 85 प्रशासनिक अधिकारी आठ अगस्त को प्रशिक्षण लेने के लिए मेरठ आएंगे। उन्हें मेरठ की प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी देने के साथ-साथ क्रांतिधरा की धरोहर भी दिखाई जाएगी। एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बताया कि बांग्लादेश के प्रशासनिक अधिकारियों का पैनल पांच दिन प्रशिक्षण के लिए मेरठ आएगा। यहां पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली की जानकारी उन्हें दी जाएगी।
इसके साथ ही हस्तिनापुर, शहीद स्मारक सहित मेरठ की कई धरोहर उन्हें दिखाई जाएगी। डीएम दीपक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बांग्लादेश के प्रशासनिक अधिकारियों को पूरी जानकारी दी जाए, ताकि वे प्रशासनिक व्यवस्था को अच्छी तरह से समझ लें।

02:00 PM, 02-Aug-2023
मेरठ नगर निगम के स्थायी कर्मचारियों का चुनाव 19 अगस्त को होगा
काफी जद्दोजेहद के बाद नगर निगम ने स्थायी कर्मचारियों का चुनाव कराने की तारीख निर्धारित कर दी है। निगम में 19 अगस्त को चुनाव होना तय हुआ है, जिसमें 630 स्थायी कर्मचारी भाग लेंगे। अस्थायी कर्मचारी चुनाव में हिस्सा नहीं लेेंगे। वहीं, कर्मचारियों ने कहा कि स्थायी कर्मचारियों के बाद अस्थायी कर्मचारियों का चुनाव वह खुद रणनीति बनाकर कराएंगे।
चुनाव संयोजक कैलाश चंदौला ने बताया कि नगर निगम में 2415 कर्मचारी हैं, जिसमें 630 कर्मचारी स्थायी है। सभी कर्मचारी निगम से जुड़े है और चुनाव कराना चाहते है। इसको लेकर वह 15 साल से लड़ाई लड़ रहे है। चार महीने पहले कर्मचारियों का चुनाव होना तय हो गया था लेकिन निगम के अधिकारियों ने इसमें अड़ंगा लगा दिया था। नगर आयुक्त ने कांवड़ यात्रा में शिवरात्रि के बाद स्थायी कर्मचारी को चुनाव कराने की सहमति दी थी। अब कर्मचारी लगातार निगम के अधिकारियों के यहां पर चक्कर काट रहे थे।
मंगलवार को विनेश मनोठिया सहित कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह सहित निगम के अधिकारियों को बुलाया। विचार-विमर्श के बाद नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने स्थायी कर्मचारियों के चुनाव के लिए 19 अगस्त की तारीख दे दी।

01:47 PM, 02-Aug-2023
मेरठ से बाबूगढ़ शिफ्ट होगा केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान
मेरठ छावनी क्षेत्र में संचालित केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान अब हापुड़ के बाबूगढ़ में शिफ्ट होगा। इसके लिए निशुल्क जमीन देने के लिए मंगलवार को उप्र सरकार ने मुहर लगा दी है। इस संस्थान के लिए 102 एकड भूमि देने का फैसला किया गया है।
मेरठ छावनी में रक्षा विभाग की लीज पर ली जमीन पर 1987 से केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान संचालित है। लीज खत्म होने के बाद ही गोवंश अनुसंधान संस्थान को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए पूर्व में मध्यप्रदेश के साथ-साथ अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में जमीन देखी थी।
अलीगढ़ में 250 एकड़ भूमि का प्रस्ताव तैयार करके शासन भेजा गया था। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बाबूगढ़ में उपलब्ध कृषि की 502 एकड़ भूमि में से 102 एकड़ जमीन संस्थान के लिए देने का प्रस्ताव शासन को भेजा। इनके प्रस्ताव को सरकार ने मान लिया। मेरठ मंडलायुक्त की रिपोर्ट के मुताबिक संस्थान की पुन: स्थापना के लिए बाबूगढ़ में रेलवे ट्रैक से लगी 150 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जा सकती है।
संस्थान में गायों की नस्लों पर होता है शोध
केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान मेरठ छावनी में ग्रास फार्म रोड पर 32.5 एकड़ भूमि पर संचालित है। संस्थान में गायों की नस्लों पर शोध किया जाता है। संस्थान में 53 नस्ल की गायों का टीका भी किसानों को उपलब्ध कराया जाता है। संस्थान ने जिले के कई गांवों को गोद लिया हुआ है। संस्थान 28 गांवों में काम कर चुका है।