03:54 PM, 29-Aug-2023
हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर मेरठ के अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। शहर के वकीलों ने मंगलवार दोपहर को कचहरी के बाहर हनुमान मंदिर के सामने जाम लगा दिया गया। भारी पुलिस फोर्स पहुंची हैं। वकील लाठीचार्ज के विरोध में हंगामा कर रहे हैं।
08:12 AM, 29-Aug-2023
मेरठ में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है हर रोज नए मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को यह संख्या बचपन के पार पहुंच गई, वहीं स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को घरों में पानी अनावश्यक रूप से जमा न होने को लेकर जागरुक कर रहा है, एंटी लार्वा स्प्रे कराया जा रहा है।
08:03 AM, 29-Aug-2023
Meerut News Live: कचहरी में वकीलों का हंगामा, बिजनौर के रेहड़ में आज से चलेगा ऑपरेशन आदमखोर
बिजनौर के रेहड़ क्षेत्र के गांव शाहपुर जमाल में महिला की जान लेने वाले आदमखोर गुलदार की तलाश में आज से ऑपरेशन चलाया जाएगा। वहां दो पिंजरे लगवाने के साथ ही ट्रैंक्यूलाइज विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात कर दिए गए हैं। वन अफसरों का दावा है कि मंगलवार की सुबह से गुलदार की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर उसे चिह्नित करने और फिर पकड़ने या मारने का कदम उठाया जाएगा।
जिले में गुलदार के हमलों में पिछले आठ माह में 14 इंसानों की जान चली गई। 18 गुलदार और 09 शावक अलग-अलग जगहों से पकड़े जा चुके हैं। इसके बावजूद गुलदार का आतंक कम नहीं हो रहा। एक के बाद एक हमले हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। अब रेहड़ के गांव शाहपुर जमाल में वृद्ध महिला की जान गई तो फिर से वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। डीएफओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि शाहपुर जमाल में दो पिंजरे लगवा दिए गए हैं। दो मचान भी बनवाई जा रही है।