फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी पर पथराव, बिजनौर पहुंचा शव, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 19 Aug 2023 06:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Aug 2023 06:31 PM IST
खास बातें

Meerut News Live : बागपत में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Big train accident averted in Baghpat, read all updates of West UP
भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी पर हमला. - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:30 PM, 19-Aug-2023
पुलिस ने युवक को आत्महत्या करने से रोका

सहारनपुर में कोतवाली पुलिस ने पारिवारिक कलेश के चलते आत्महत्या करने जा रहे एक युवक को मीडिया सेल से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर समझाते हुए रोक दिया। पुलिस के इस कार्य की चारो और प्रशंसा हो रही है।

घटना बीती रात्रि शुक्रवार की रात्रि की नौ बजे की है। कोतवाली मिर्जापुर के गांव रामपुर बड़कला निवासी सतीश कुमार के 15 वर्षीय पुत्र राजीव ने अपनी फेसबुक पर आत्महत्या करने की एक वीडियो डाली जिसमें वह यह बोल रहा है कि मेरी मां मुझे इस जन्म में माफ करना और मैं मरने जा रहा हूं। मेरे मरने पर रोना नहीं। पुलिस के मीडिया सेल से सुबह कोतवाली बेहट को नौ बजे सूचना दी गई, जिस पर कोतवाली बेहट कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार मय फोर्स के मौके पर भेजा। जिस पर पुलिस आत्महत्या करने वाले युवक राजीव के घर 15 मिनट में पहुंच गई, जहां से मालूम हुआ कि वह गांव से बाहर की तरफ गया हुआ है। पुलिस ने उसको ढूंढ निकाला और सहानुभूतिपूर्वक उसको समझा बुझाकर घर ले आए और पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने जा रहे युवक को रोक दिया। उन्होंने उसको समझाया कि वह परिवार का जिम्मेदार है उसे ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए। पुलिस के समझाने पर युवक मान गया और वापस अपने घर लौट गया। पुलिस ने बताया कि युवक पांच बहनों का अकेला भाई है। युवक को अपने बीच पाकर परिजन खुशी से झूम उठे और पुलिस का सभी ने दिल से आभार जताया। कोतवाली बेहट पुलिस के इस कार्य की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
04:07 PM, 19-Aug-2023
ग्रामीणों ने तहसील में किया धरना-प्रदर्शन

मेरठ में सरधना क्षेत्र के मिलक गांव में बच्ची के पैर कटने के मामले में प्रशासन की अनदेखी और कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान पिलर गिरने से बच्ची का पैर कट गया था।
विज्ञापन
03:32 PM, 19-Aug-2023
भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी पर पथराव

सहारनपुर जनपद के नागल में नागल टपरी मार्ग पर भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी पर पथराव होने से हड़कंप मच गया। हालांकि घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
03:16 PM, 19-Aug-2023
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र में पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक का शव मिलने की सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। 

मृतक की पहचान जयभीम नगर निवासी विक्की के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि विक्की एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। एक साल पहले बीमारी के चलते विक्की की मां की मौत हो गई थी। वह तब से अवसाद में था। मेडिकल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
01:57 PM, 19-Aug-2023
बिजनौर पहुंचा शव, परिवार में मचा कोहराम

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से हादसे में मारे गए बिजनौर के शिवालाकलां क्षेत्र के गांव भैंसा निवासी गौरव (20) का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। 

बताया गया कि मृतक अविवाहित था। परिवार में बड़ा भाई सतेंद्र व उसका परिवार है। माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। वहीं, शनिवार सुबह बैराज ले जाकर शव का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, इसी हादसे में गांव निवासी विवेक कुमार अभी लापता है। मंडी प्रशासन द्वारा जेसीबी से मलबा हटाकर फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं, लापता विवेक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
01:30 PM, 19-Aug-2023
सांसद बोले- डीएम और एसपी की वजह से नहीं हुई बागपत में सेना भर्ती

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने बागपत में तय सेना भर्ती सहारनपुर जाने पर डीएम और एसपी पर नाराजगी जताई है। इसमें सांसद के निशाने पर पूरी तरह से डीएम बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय आ गए हैं। उन्होंने बागपत में सेना भर्ती नहीं होने पर डीएम और एसपी को जिम्मेदार ठहराया। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात कि डीएम और एसपी व्यवस्थाएं नहीं कर पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:02 PM, 19-Aug-2023
बिजनौर के नजीबाबाद में नगर पंचायत जलालाबाद क्षेत्र के गांव धनसीनी में गुलदार के तीन शावक मिले हैं। सूचना मिलने पर सामाजिक वानिकी और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मादा गुलदार के क्षेत्र में होने की आशंका से धनसीनी और आसपास के ग्रामीणों में दहशत में हैं।
12:33 PM, 19-Aug-2023
सहारनपुर में नानौता क्षेत्र के दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर सुबह की सैर करने निकले किसान तिलकराम (65) की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
11:28 AM, 19-Aug-2023

Meerut News Live: भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी पर पथराव, बिजनौर पहुंचा शव, परिवार में मचा कोहराम

बागपत जनपद में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन में हादसा होते-होते बच गया। बताया गया कि ट्रेन नंबर 4401 के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed