फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: हाजी याकूब का मेरठ जनपद में डी 144 गैंग पंजीकृत, कार से 96 ग्राम सोना और दो करोड़ रुपये जब्त

Fri, 28 Apr 2023 06:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Apr 2023 06:15 PM IST
खास बातें

Meerut News Live : मौसम से लेकर निकाय चुनाव और पश्चिमी यूपी की पल-पल का अपडेट पढ़ते रहें। यहां आपको दिनभर का अपडेट लगातार मिलता रहेगा।

विज्ञापन
Meerut News Live : All updates of West Uttar Pradesh
बेटों के साथ हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:01 PM, 28-Apr-2023
हाजी याकूब कुरैशी का मेरठ जनपद में डी 144 गैंग पंजीकृत किया गया है। गैंग में हाजी याकूब के साथ उसके बेटे, पत्नी और परिचित भी सदस्य बनाए हैं।
04:20 PM, 28-Apr-2023
कार से जब्त किया 96 ग्राम सोना और दो करोड़ रुपये

निकाय चुनाव के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जिले की सीमाओं पर पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। वहीं, खतौली में पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेरठ के व्यापारी की आई-20 कार से दो करोड़. आठ लाख 86 हजार, 500 रुपये की नगदी व 96 ग्राम सोना बरामद किया गया।
विज्ञापन
04:00 PM, 28-Apr-2023
मुजफ्फरनगर में युवक की हत्या, मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में खतौली के गांव टिटोडा में मामूली कहासुनी को लेकर अनुसूचित जाति के युवक निक्की को छुरी मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी निशांत को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
02:20 PM, 28-Apr-2023
ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आशियाना कॉलोनी वार्ड- 82 में पार्टी प्रत्याशी महापौर अनस के साथ एक चुनावी बैठक में कहा मुसलमान भाजपा से नहीं डरता है। इसलिए मुसलमान को अपना मुस्तकबिल खुद चुनना है।
11:24 AM, 28-Apr-2023
मेरठ में जहां बृहस्पतिवार शाम को आंधी के बाद तेज बारिश हुई तो वहीं शुक्रवार को भी आसमान में हल्के-हल्के बादल छाए हुए हैं। बृहस्पतिवार शाम को तेज आंधी में कई जगह पेड़ भी टूट गए थे। वहीं, बिजली के खंभे उखड़ने से शहर से लेकर देहात तक बिजली गुल हो गई थी।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि निकटवर्ती पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से मध्य क्षोभ मंडलीय नमी फ़ीड और बंगाल की खाड़ी से निचले क्षोभ मंडलीय नमी फ़ीड के कारण 30 अप्रैल से मध्यम वर्षा शुरू होने की प्रबल संभावना है और यह पांच मई तक रुक-रुक कर जारी रह सकती है।
11:17 AM, 28-Apr-2023
मंदिर के पुजारी को पुलिस के सामने पीटा

शामली जनपद में चौसाना क्षेत्र के गांव ऊदपुर गांव में निराश्रित गोवंश को आसरा देने वाले मंदिर के पुजारी को ग्रामीणों ने पुलिस के सामने ही बुरी तरह पीटा। ग्रामीण मंदिर परिसर में बंधे गोवंश जबरन खोल कर ले गए थे। जिसकी शिकायत पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:06 AM, 28-Apr-2023

Meerut News Live: हाजी याकूब का मेरठ जनपद में डी 144 गैंग पंजीकृत, कार से 96 ग्राम सोना और दो करोड़ रुपये जब्त

मेरठ जनपद में किठौर थाना क्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ रहे अयाज खान के आवास में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से लाखों की कीमत का माल जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed