UP: भड़के मेरठ के व्यापारी, अफसरों को घेरकर नारेबाजी और हंगामा, सेंट्रल मार्केट अनिश्चितकाल के लिए बंद
{"_id":"68fdd1c5d4ac186ff40efac5","slug":"meerut-central-market-closed-indefinitely-traders-said-give-in-writing-no-action-will-be-taken-further-2025-10-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP: भड़के मेरठ के व्यापारी, अफसरों को घेरकर नारेबाजी और हंगामा, सेंट्रल मार्केट अनिश्चितकाल के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 26 Oct 2025 03:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 26 Oct 2025 03:39 PM IST
खास बातें
Meerut News: आवास एवं विकास परिषद के सर्वे में 1500 अवैध निर्माण होने का खुलासा हुआ था, जो कि अब रडार पर हैं। व्यापारी बाजार बंद कर धरने पर बैठ गए और मांग की, कि आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी, इसका लिखित में आश्वासन चाहिए।
विज्ञापन
बाजार बंद कर कार्रवाई का विरोध करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:59 PM, 26-Oct-2025
प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह मेरठ पहुंचे। सेंट्रल मार्केट में में ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर बोले कि हमारा इसमें कोई रोल नहीं है। ये सुप्रीम कोर्ट का आदेश था, उसी के अनुपालन में कार्रवाई की गई है। नाक रगड़ने के प्रकरण में उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।
02:51 PM, 26-Oct-2025
विरोध जताते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल मार्केट के 661/6 कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण के बाद सेंट्रल मार्केट के व्यापारी लामबंद हो गए। भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। व्यापारियों ने मार्केट को बंद करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। यहां तक कि आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता आफताब अहमद पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही व्यापारियों ने कहा कि जब पूरे शहर में अवैध निर्माण हैं, तो सेंट्रल मार्केट में ही कार्रवाई क्यों।
विज्ञापन
02:44 PM, 26-Oct-2025
जमींदोज हुआ कॉम्प्लेक्स।
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल मार्केट का अवैध कॉम्प्लेक्स का ढांचा दो सेकेंड में धड़ाम हो गया। चारों ओर धूल का गुबार फैल गया। ऐसा लगा जैसे कोई धमाका हो गया हो।
01:14 PM, 26-Oct-2025
जमींदोज हुआ कॉम्प्लेक्स।
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल मार्केट के कारोबारियों का कहना है कि दिवंगत व्यापारी नेता विनोद अरोड़ा की ओर से यहां कॉम्प्लेक्स में 22 दुकानें बनाई गई थीं। उन्होंने दुकानें खरीदें और व्यावसायिक रजिस्ट्री कराई। जीएसटी, बिजली, पानी, हाउस टैक्स आदि सभी का कामर्शियल भुगतान हो रहा है। इसके बावजूद इसे तोड़ दिया गया। अब आगे एक भी दुकान टूटी तो व्यापारी इसका जवाब देगा और शांत नहीं बैठेगा।
नेताओं के फोन मिलाते रहे व्यापारी, कोई मौके पर नहीं पहुंचा
रविवार को भी कार्रवाई रोकने के लिए कुछ व्यापारी स्थानीय नेताओं को फोन मिलाते रहे, लेकिन उनकी सुनने के लिए कोई नहीं पहुंचा। कई नेताओं ने तो फोन ही नहीं उठाया। व्यापारियों को उम्मीद थी कि सत्ताधारी नेता मौके पर पहुंचकर उनकी मदद जरूर करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। व्यापारियों को मायूसी हाथ लगी।
01:13 PM, 26-Oct-2025
विरोध जताते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों ने कहा कि हमने बाजार बंद कर दिया है। अब बाजार तभी खुलेगा, जब लिखित में दिया जाएगा कि आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। न ही कोर्ट में कोर्ट प्रक्रिया आवास विकास की ओर से की जाएगी। अब सेंट्रल मार्केट की अन्य दुकानों को गिराने नहीं दिया जाएगा। चाहे इसके लिए कुछ भी क्यों ना करना पड़े।
01:06 PM, 26-Oct-2025