Meerut News Live: पति को 10 साल की सजा, बिगड़ रही शहर की हवा, दुनिया के 50 प्रदूषित शहरों में मेरठ भी शामिल
{"_id":"6411590f1862438085066b7b","slug":"meerut-artworks-will-be-installed-at-main-intersections-ekeshwar-engaged-in-new-project-after-oscar-2023-03-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: पति को 10 साल की सजा, बिगड़ रही शहर की हवा, दुनिया के 50 प्रदूषित शहरों में मेरठ भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 16 Mar 2023 01:11 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:11 AM IST
खास बातें
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) शहर को स्पोर्ट्स सिटी की पहचान दिलाने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है और ऑस्कर विजेता फिल्म में हैं एसोसिएट एडिटर एकेश्वर चौधरी ने नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। वह मई माह में मेरठ आकर मेरठवासियों का अभिवादन स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन
अदालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:10 AM, 16-Mar-2023
बिगड़ रही शहर की हवा, दुनिया के 50 प्रदूषित शहरों में मेरठ भी शामिल
दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में मेरठ भी शामिल हो गया है। मेरठ में लगातार बिगड़ रही हवा से प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि सामान्य दिनों में भी मेरठ का प्रदूषण स्तर असामान्य हो रहा है। यह लगातार खतरा बनता जा रहा है।

09:32 PM, 15-Mar-2023
सहारनपुर जनपद के देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के पास एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। तभी पीछे से आए ट्रक ने बाइक सवार को कुचला दिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है।
बताया गया कि मृतक की पहचान सहारनपुर निवासी शहबाज के रूप में हुई है। वह देवबंद में लगने वाले बुद्ध बाजार में सामान बेचने के लिए आया था। यहां से वापस सहारनपुर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

07:17 PM, 15-Mar-2023
तेजाब डालने की घटना में दो की जमानत याचिका निरस्त
बिजनौर में जिला एवं सत्र न्यायधीश एमपी सिंह ने गांव मंडावली सैदू में हुई मारपीट व तेजाब फेंकने की घटना में दो आरोपियों वसीम उर्फ फस्सी, अकबर उर्फ भालू की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
22 मई 2021 की शाम करीब सात बजे अकरम, वसीम, नवाजिश, नदीम, आजम किसी बात पर नासिर के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। अधिवक्ता अरशफ अली ने इन्हें डांट दिया कि तुम सभी से झगड़ा करते हो, यह बात गलत है। इस पर ये लोग नाराज होकर चले गए। थोड़ी देर बाद अकरम, वसीम, नदीम, नवाजिश, आजम अपने साथ अकबर उर्फ भालू, तालिब, अरशद, आरिफ, असलम, अकील, तसलीम आदि हाथों में लाठी-डंडे, धारदार हथियार व हाथ में तेजाब की बोतल लेकर अधिवक्ता अशरफ अली के घर में घुस आए।
अशरफ को जान से मारने की नियत से अशरफ पर हमला बोल दिया। अशरफ को जान मारने के लिए उस पर तेजाब भी डाला। अशरफ के शरीर में गंभीर चोटें आईं और वह तेजाब से झुलस गया। हैदर अली व आबिद ने उसे बचाना चाहा तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। मेडिकल जांच में अशरफ के शरीर पर दस चोटें पाई गईं। जिनमें एक रसायन पदार्थ से जलने की चोट भी थी। हैदर अली के शरीर पर भी दो चोटें थीं। इस घटना को गंभीर मानते हुए दो की जमानत याचिका निरस्त की गई है।

07:16 PM, 15-Mar-2023
राजवती दहेज हत्याकांड में पति को 10 साल की सजा
बिजनौर में अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश खुशतर दानिश ने राजवती दहेज हत्याकांड में मृतका के पति सुनील कुमार को 10 वर्ष के कारावास व दो हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
शासकीय अधिवक्ता आनंद जिंघाला के अनुसार, लीला सिंह ने अपनी पुत्री राजवती की शादी वर्ष 2010 में सुनील कुमार निवासी मोहल्ला जोशियान, नहटौर से की थी। शादी में दिए दान दहेज से राजवती के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। राजवती का पति सुनील कुमार व अन्य परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। जिस पर उसने 50 हजार रुपये मोटरसाइकिल के लिए दिए थे। फिर भी उसकी लड़की का उत्पीड़न जारी रहा।
वहीं एक मई 2013 को उसे किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि तुम्हारी लड़की मौत हो चुकी है। जिस पर वह अपने परिजनों के साथ लड़की की ससुराल पहुंचा, वहां उसकी लड़की का शव पड़ा मिला। ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। इस मामले में सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की गई थी। सुरेश कुमार की मुकदमे के दौरान मौत हो गई।
एडीजीसी मुकुल राठौर के अनुसार, अदालत ने राजवती के पति सुनील को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है। सुरेंद्र कुमार को पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने पर दोष मुक्त कर दिया है।

07:07 PM, 15-Mar-2023
सहारनपुर जनपद के नागल में बुधवार शाम को अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर करीब 20 बकरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे गांव पांडोली के जंगल में फाटक नंबर 80 के पास एक चरवाह अपने बकरे-बकरी चरा रहा था तभी सहारनपुर की ओर से ट्रेन आ गई।
बताया गया कि बकरे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे जो ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 बकरों की मौत हो गई। चरवाहा बिना किसी कानून कार्रवाई के अपने मृत बकरों को उठाकर ले गया।

06:25 PM, 15-Mar-2023
भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि न जाट, न ठाकुर और न गुर्जर, यह संगठन किसानों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:16 PM, 15-Mar-2023
अधिकारियों द्वारा आश्वासन मिलने के बाद किसान वापस लौट गए हैं।
12:57 PM, 15-Mar-2023
विकास भवन में किसान दिवस आज
किसान दिवस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में किसान दिवस बैठक आज विकास भवन के सभागार में दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया हर माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस बैठक डीएम की अध्यक्षता में होती है। हालांकि आज बैठक में केवल गिनती के किसान ही पहुंचे।
12:56 PM, 15-Mar-2023
शहर के साथ देहात में भी होगी पानी की जांच
अब शहर ही नहीं देहात में भी पेयजल स्रोत और आपूर्ति की निगरानी होगी। इसके साथ ही पानी के नमूनों की जांच की जाएगी। ग्राम पंचायत में चिह्नित पांच महिलाओं को फील्ड टेस्ट का प्रशिक्षण मिलेगा। पानी संक्रमित होने पर नमूना तत्काल जिला प्रयोगशाला जाएगा। ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत निजी व सार्वजनिक स्रोतों के पानी की जांच होगी।
प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने नागरिकों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि जन-जन को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी को पाइप के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य युद्धस्तर पर हो रहा है। पेयजल की गुणवत्ता तय कराने के लिए निगरानी की जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में निगरानी के लिए पांच-पांच महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। ये महिलाएं जल स्रोत व आपूर्ति के नमूने लेकर जांच करेंगी। पानी संक्रमित मिलने पर तुरंत सैंपल को जिला प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि तहसील और विकास खंड के तहत स्थापित प्रयोगशालाएं शत-प्रतिशत जलस्रोत का परीक्षण करेंगी। यदि तहसील और विकासखंड स्तर पर प्रयोगशाला नहीं है तो आसपास के शिक्षण संस्थानों या विश्वविद्यालयों में बनी प्रयोगशालाओं की सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है। जिला प्रयोगशाला में हर माह जलस्रोत व आपूर्ति के 250 नमूनों की जांच करेगी। ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत निजी और सार्वजनिक स्रोतों का जल परीक्षण फील्ड टेस्ट किट से कराया जाए।
खेलो इंडिया में दस बेटियां दिखाएंगी दम
खेलो इंडिया वुमन लीग दस का दम- 2023 राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 मार्च को साईं सेंटर लखनऊ में होगी। प्रतियोगिता में जिला एथलेटिक संघ ने 25 महिला खिलाड़ियों को चयनित कर बागपत रोड स्थित एमपी सिंह एकेडमी में तीन दिवसीय कैंप लगाया गया है। टीम कप्तान मोनिका व टीम मैनेजर दीपा शर्मा होंगी।

12:54 PM, 15-Mar-2023
BKU अराजनैतिक की महापंचायत में उमड़ा किसानों का जनसैलाब
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक आज मेरठ के कमिश्नरी चौराहा स्थित चौ. चरण सिंह पार्क में किसानों की महापंचायत आयोजित कर रही है। आज सुबह से सैकड़ों की संख्या में किसान महापंचायत में शामिल होने पहुंचे। महापंचायत में आवारा पशुओं का समस्या, बकाया गन्ना भुगतान व नलकूप मीटर जैसे मुद्दे उठाए गए।