फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या, शहर को मिलीं दो रोड एंबुलेंस

Wed, 07 Jun 2023 04:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Jun 2023 04:52 PM IST
खास बातें

केंद्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति को लेकर घोटाले के मामले में ललियाना मदरसा प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं आज मेरठ को रोड एंबुलेंस मिलेंगी जो सड़कों के गड्ढों को भरने और मरम्मत के लिए 24 घंटे सेवा में उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन
Madarsa  manager arrested  in scholarship scam in Meerut
कोर्ट के बाहर का दृश्य। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:36 PM, 07-Jun-2023

लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या

मुख्तार अंसारी के करीबी शूटर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

04:20 PM, 07-Jun-2023

लव जिहाद का नाम देकर वीडियो वायरल करने वालों पर रिपोर्ट

मेरठ में तीन दिन पहले कमरे में पढ़ाई करते मिली नाबालिग लड़की और युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया गया। इसे लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है। पुलिस ने अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नौचंदी थाने में तैनात एसआई हिमांशु भारद्वाज की तरफ से यह मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया गया कि मंगलवार को वह गश्त पर थे। इसी दौरान आवास-विकास चौराहे पर कुछ लोगों ने बताया कि दो टि्वटर अकाउंट पर युवक-युवती के फोटो अपलोड कर अफवाह फैलाई जा रही है। इसे लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है।

पता चलने पर उन अकाउंट की जांच की गई। इसमें सामने आया कि फोटो पांच जून को अपलोड किए गए थे। उनके साथ लिखा था कि एक हिंदू युवती मुस्लिम लड़के के साथ कमरे में पकड़ी गई है।  सच्चाई यह है कि चार जून को युवक-युवती कमरे में अपनी पढ़ाई कर रहे थे। वे परिजनों की रजामंदी से नीट की तैयारी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लव जिहाद का नाम देकर उन्हें पकड़ लिया था। लड़की नाबालिग है और उसके पिता ने भी युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया था। माहौल खराब करने की कोशिश में अफवाह फैलाई जा रही है, यह अपराध है। नौचंदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
04:19 PM, 07-Jun-2023

सिटी लॉजिस्टिक प्लान पर अब 12 को होगी बैठक

मेरठ शहर के विकास के लिए तैयार किए जा रहे सिटी लॉजिस्टिक प्लान सीएलपी पर अब 12 जून को कमिश्नर की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें स्टेक होल्डर्स के सुझाव लिए जाएंगे और इन्हें प्लान में शामिल किया जाएगा। टाउन प्लानर विजय कुमार सिंह ने बताया कि अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी (यूएमटीसी) की ओर से ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसमें लॉजिस्टिक पार्क में सभी तरह के माल को रखने, उतारने व लदान की सुविधा होगी।

आसानी से सामान कंटेनर डिपो पर पहुंचकर वेयरहाउस में पहुंच सकेगा। इससे छोटे वाहनों के द्वारा सामान को फैक्टरियों तक पहुंचाया जा सके। मेरठ में हाईवे, एक्सप्रेसवे का निर्माण चारों तरफ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रैपिड रेल और फ्रेट कॉरिडोर को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया गया है। स्टेक होल्डर्स की बैठक में सुझाव व आपत्ति को शामिल करते हुए इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। 8 जून को स्टेक होल्डर्स के साथ कमिश्नर की अध्यक्षता में बैठक होनी थी, जो अब 12 जून को होगी।  
04:18 PM, 07-Jun-2023

धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव, गिरफ्तार

मेरठ में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोपी कमलापुर निवासी मयूर खान को मेडिकल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नूर नगर की एक महिला टेंट के बर्तन आदि साफ करने का काम करती थी। उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। इसके बाद आरोपी ने घर आना शुरू कर दिया था। वह कुछ समय सऊदी अरब गया, लेकिन बाद में आ गया। इस दौरान महिला की नाबालिग बेटी से इंस्टाग्राम पर बातचीत होती रही। वापस आने के बाद आरोपी ने नाबालिग पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव दिया और छेड़छाड़ की। अब उसे पकड़ा गया। 
04:17 PM, 07-Jun-2023

बुआ के बेटे ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

मेरठ क्षेत्र निवासी एक महिला ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि वह खानपुर क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर आई थी। आरोप है कि बुआ के बेटे ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। जब बुआ से शिकायत की तो बुआ ने धमकी दी और दो लाख रुपये की मांग की।

रुपये नहीं दिए तो आरोपियों ने जबरन मंदिर में उसकी दूसरी शादी कराई और अश्लील वीडियो तथा शादी की फोटो और वीडियो ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों को भेज दी। इसके बाद से उसे ससुराल पक्ष से लगातार धमकियां मिल रही हैं और उसके चरित्र पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। 
04:16 PM, 07-Jun-2023

कोचिंग के लिए निकला बॉक्सर लापता, आगरा में मिली लोकेशन

कंकरखेड़ा  में घर से कोचिंग के निकला बॉक्सर 13 वर्षीय शिवम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसके परिजनों ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी है। पुलिस की जांच में लोकेशन आगरा में मिली है। शिवम राज्य स्तर का खिलाड़ी है। वह कई गोल्ड मेडल ले चुका है।

जिटौली गांव की निवासी शिवानी चौधरी ने मंगलवार शाम थाने पर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बेटा शिवम चौधरी हाईवे स्थित वारियर फाइट क्लब में प्रैक्टिस करता है। सोमवार को वह कोचिंग के लिए निकला था। देर शाम तक बेटा घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने कोच को फोन किया। कोच ने परिजनों को बताया कि बच्चा प्रैक्टिस के लिए नहीं आया। 

इसके बाद परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया और आसपास काफी तलाश की। थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि खिलाड़ी की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी हरियाणा में हुई प्रतियोगिता में शिवम ने गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:02 PM, 07-Jun-2023

पिछले वर्षों के मुकाबले गर्म रहेगा जून माह

तापमान चढ़ता जा रहा है दिन गर्म हो रहा है गर्मी के बीच दोपहर के समय घर से निकलना मुश्किल हो रहा है लगातार बढ़ते तापमान और उमस के कारण अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा।

जून माह में धीरे-धीरे तापमान गर्मी की ओर बढ़ता जा रहा है जिस कारण से दिन में सूरज की तपिश तेज है और रात में भी गर्मी असर दिखा रही है। आगामी तीनआगामी तीन-चार दिन तक फिलहाल कोई राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं दिन का तापमान 40 या 40 के पार भी जा सकता है।
 
 
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ यूपी शाही का कहना है कि अभी 4 दिन तक मौसम गर्म ही बना रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। आने वाले दिनों में जून महा पिछले सालों की तुलना में इस बार ज्यादा गर्म रहने के आसार हैं।
11:45 AM, 07-Jun-2023

शहर को आज मिलीं दो रोड एंबुलेंस

मेरठ शहर को आज रोड एंबुलेंस मिल गई हैं। महापौर हरिकांत अहलूवालिया आज इनका शुभारंभ किया। साथ ही इसके लिए एप भी आज ही लांच किया गया। इस एप के जरिए आप सड़क के गड्ढों की तस्वीर नगर निगम को भेज सकेंगे। तस्वीर मिलते ही संबंधित सड़क पर गड्ढे भरने के लिए रोड एंबुलेंस पहुंचेगी और मरम्मत करेगी। आम जनता भी इस एप के जरिए मदद ले सकती है। 

बताया गया कि रोड एंबुलेंस में गड्ढे भरने का सभी सामान जैसे मिक्स्ड कंक्रीट आदि मौजूद रहेगा। मौके पर पहुंचते ही टीम फटाफट गड्ढों को भर देगी।
09:08 AM, 07-Jun-2023

Meerut News Live: लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या, शहर को मिलीं दो रोड एंबुलेंस

केंद्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों को दी जाने वाली प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति हड़पने के मामले में मंगलवार ललियाना मदरसे के प्रबंधक शकील अहमद को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पुख्ता सुबूत मिलने के बाद आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) के मेरठ सेक्टर की टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की।

ललियाना में हदिसुल कुरान अवेबिक कालिज के प्रबंधक गांव के ही शकील अहमद कश्मीरी पुत्र अब्दुल बहाव है। आरोप है की शकील अहमद ने अपने सहयोगियो के साथ मिलकर सरकार द्वारा दी गई प्री-मेट्रिक अल्सपसंख्यक छात्रवृत्ति अपने खाते में 472100 रूपये प्राप्त कर गबन कर ली थी इस मामले में किठोर थाने में 2019 में गम्भीर धाराओ में मुकदमा भी कायम हुआ था। इस दौरान ईओडब्ल्यू श्री राजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक हंसराज सिंह, उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार एवं मुख्य आरक्षी चालक सतीश चन्द्र मौजूद रहे।

ये था मामला
वर्ष 2010 में कांग्रेस सरकार की ओर से शुल्क प्रति पूर्ति के लिए कालिजो को छात्रवृत्ति दी गई थी। इस मामले में काफी स्कूल कालिजो में इस मामले में धोखाधडी कर पैसा गबन कर लिया गया। मामले की जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी गई थी। जांच के दायरे में मेरठ के कई स्कूलों के संचालक, प्रधानाध्यापक, तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आदि हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed