Meerut News Live: लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या, शहर को मिलीं दो रोड एंबुलेंस
केंद्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति को लेकर घोटाले के मामले में ललियाना मदरसा प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं आज मेरठ को रोड एंबुलेंस मिलेंगी जो सड़कों के गड्ढों को भरने और मरम्मत के लिए 24 घंटे सेवा में उपलब्ध रहेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या
मुख्तार अंसारी के करीबी शूटर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लव जिहाद का नाम देकर वीडियो वायरल करने वालों पर रिपोर्ट
पता चलने पर उन अकाउंट की जांच की गई। इसमें सामने आया कि फोटो पांच जून को अपलोड किए गए थे। उनके साथ लिखा था कि एक हिंदू युवती मुस्लिम लड़के के साथ कमरे में पकड़ी गई है। सच्चाई यह है कि चार जून को युवक-युवती कमरे में अपनी पढ़ाई कर रहे थे। वे परिजनों की रजामंदी से नीट की तैयारी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लव जिहाद का नाम देकर उन्हें पकड़ लिया था। लड़की नाबालिग है और उसके पिता ने भी युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया था। माहौल खराब करने की कोशिश में अफवाह फैलाई जा रही है, यह अपराध है। नौचंदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सिटी लॉजिस्टिक प्लान पर अब 12 को होगी बैठक
आसानी से सामान कंटेनर डिपो पर पहुंचकर वेयरहाउस में पहुंच सकेगा। इससे छोटे वाहनों के द्वारा सामान को फैक्टरियों तक पहुंचाया जा सके। मेरठ में हाईवे, एक्सप्रेसवे का निर्माण चारों तरफ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रैपिड रेल और फ्रेट कॉरिडोर को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया गया है। स्टेक होल्डर्स की बैठक में सुझाव व आपत्ति को शामिल करते हुए इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। 8 जून को स्टेक होल्डर्स के साथ कमिश्नर की अध्यक्षता में बैठक होनी थी, जो अब 12 जून को होगी।
धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव, गिरफ्तार
मेरठ में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोपी कमलापुर निवासी मयूर खान को मेडिकल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नूर नगर की एक महिला टेंट के बर्तन आदि साफ करने का काम करती थी। उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। इसके बाद आरोपी ने घर आना शुरू कर दिया था। वह कुछ समय सऊदी अरब गया, लेकिन बाद में आ गया। इस दौरान महिला की नाबालिग बेटी से इंस्टाग्राम पर बातचीत होती रही। वापस आने के बाद आरोपी ने नाबालिग पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव दिया और छेड़छाड़ की। अब उसे पकड़ा गया।बुआ के बेटे ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म
रुपये नहीं दिए तो आरोपियों ने जबरन मंदिर में उसकी दूसरी शादी कराई और अश्लील वीडियो तथा शादी की फोटो और वीडियो ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों को भेज दी। इसके बाद से उसे ससुराल पक्ष से लगातार धमकियां मिल रही हैं और उसके चरित्र पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
कोचिंग के लिए निकला बॉक्सर लापता, आगरा में मिली लोकेशन
जिटौली गांव की निवासी शिवानी चौधरी ने मंगलवार शाम थाने पर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बेटा शिवम चौधरी हाईवे स्थित वारियर फाइट क्लब में प्रैक्टिस करता है। सोमवार को वह कोचिंग के लिए निकला था। देर शाम तक बेटा घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने कोच को फोन किया। कोच ने परिजनों को बताया कि बच्चा प्रैक्टिस के लिए नहीं आया।
इसके बाद परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया और आसपास काफी तलाश की। थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि खिलाड़ी की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी हरियाणा में हुई प्रतियोगिता में शिवम ने गोल्ड मेडल जीता था।
पिछले वर्षों के मुकाबले गर्म रहेगा जून माह
जून माह में धीरे-धीरे तापमान गर्मी की ओर बढ़ता जा रहा है जिस कारण से दिन में सूरज की तपिश तेज है और रात में भी गर्मी असर दिखा रही है। आगामी तीनआगामी तीन-चार दिन तक फिलहाल कोई राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं दिन का तापमान 40 या 40 के पार भी जा सकता है।
शहर को आज मिलीं दो रोड एंबुलेंस
मेरठ शहर को आज रोड एंबुलेंस मिल गई हैं। महापौर हरिकांत अहलूवालिया आज इनका शुभारंभ किया। साथ ही इसके लिए एप भी आज ही लांच किया गया। इस एप के जरिए आप सड़क के गड्ढों की तस्वीर नगर निगम को भेज सकेंगे। तस्वीर मिलते ही संबंधित सड़क पर गड्ढे भरने के लिए रोड एंबुलेंस पहुंचेगी और मरम्मत करेगी। आम जनता भी इस एप के जरिए मदद ले सकती है।बताया गया कि रोड एंबुलेंस में गड्ढे भरने का सभी सामान जैसे मिक्स्ड कंक्रीट आदि मौजूद रहेगा। मौके पर पहुंचते ही टीम फटाफट गड्ढों को भर देगी।
Meerut News Live: लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या, शहर को मिलीं दो रोड एंबुलेंस
केंद्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों को दी जाने वाली प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति हड़पने के मामले में मंगलवार ललियाना मदरसे के प्रबंधक शकील अहमद को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पुख्ता सुबूत मिलने के बाद आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) के मेरठ सेक्टर की टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की।ललियाना में हदिसुल कुरान अवेबिक कालिज के प्रबंधक गांव के ही शकील अहमद कश्मीरी पुत्र अब्दुल बहाव है। आरोप है की शकील अहमद ने अपने सहयोगियो के साथ मिलकर सरकार द्वारा दी गई प्री-मेट्रिक अल्सपसंख्यक छात्रवृत्ति अपने खाते में 472100 रूपये प्राप्त कर गबन कर ली थी इस मामले में किठोर थाने में 2019 में गम्भीर धाराओ में मुकदमा भी कायम हुआ था। इस दौरान ईओडब्ल्यू श्री राजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक हंसराज सिंह, उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार एवं मुख्य आरक्षी चालक सतीश चन्द्र मौजूद रहे।
ये था मामला
वर्ष 2010 में कांग्रेस सरकार की ओर से शुल्क प्रति पूर्ति के लिए कालिजो को छात्रवृत्ति दी गई थी। इस मामले में काफी स्कूल कालिजो में इस मामले में धोखाधडी कर पैसा गबन कर लिया गया। मामले की जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी गई थी। जांच के दायरे में मेरठ के कई स्कूलों के संचालक, प्रधानाध्यापक, तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आदि हैं।