MSME for Bharat Conclave: झांसी में उद्योग जगत की चुनौतियों और उसके बेहतर विकास पर मंथन
{"_id":"68ce5a57881df3969608ae52","slug":"msme-for-bharat-conclave-discussion-on-challenges-faced-by-the-industry-and-its-better-development-2025-09-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"MSME for Bharat Conclave: झांसी में उद्योग जगत की चुनौतियों और उसके बेहतर विकास पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 20 Sep 2025 02:17 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:17 PM IST
खास बातें
मंथन में भविष्य के एमएसएमई के साथ मौजूदा दौर में पेश आने वाली चुनौतियों को लेकर विशेषज्ञों से सीधा संवाद और चर्चा
विज्ञापन
एमएसएमई कॉन्क्लेव में मंच पर बैठे अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:01 PM, 20-Sep-2025
एमएसएमई कॉन्क्लेव में बोले मंत्री राकेश सचान यूपी सरकार लगातार कर रही इस पर काम
एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि अमर उजाला परिवार को हम बधाई देते हैं। जो इस तरह का कार्यक्रम कर रहे हैं, ऐसे कार्यक्रम में बहुत सुझाव आते हैं। झांसी बुंदेलखण्ड क्षेत्र में आता है, यह एमपी से लगा हुआ है। दोनों प्रदेश की अलग-अलग पॉलिसी हैं। उन्होंने बताया कि एमएसएमई सबसे बड़ा सेक्टर है इस पर लगातार यूपी सरकार काम कर रही है। ओडीओपी में लोन की सीमा बढ़ा रहे हैं। टैक्सटाइल में कोई युवा काम करना चाहता है तो उसके 75 प्रतिशत की सब्सिडी है।आगे उन्होंने कहा कि हम लोगों ने फैसला लिया है नाम ट्रांसफर में जो नगर निगम एक प्रतिशत टैक्स लेता है अब उसकी जगह साधारण पांच हजार लेकर नाम ट्रांसफर करेगी। कमिश्नर से बात हुई है उन्होंने बताया झांसी में बैठक होगी, उसमें लागू कराया जा जाएगा। व्यापारियों को कितनी सुविधा दे सकते हैं सरकार उस पर काम कर रही है। स्टोन क्रशर को लेकर भी सरकार और क्या सुविधा दे सकती है। इस पर समीक्षा करेंगे।
सुनिये एमएसएमई मंत्री राकेश सचान को...
02:33 PM, 20-Sep-2025
आईजी आकाश कुलहरि ने बताया कि उद्योग क्षेत्र में सबसे ज्यादा जो समस्या आती है वह लॉयन ऑर्डर की आती है। इसमें पुलिस अपना काम करती है। सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारी अपने लिए लाइसेंस के लिये अप्लाई करते हैं तो इसके लिये पुलिस पूरा सहयोग करेगी। आईजी ने सुरक्षा को लेकर अलग-अलग बिन्दुओं पर चर्चा की।
झांसी रेंज के आईजी आकाश कुलहरि व्यापारियों से बात करते हुए...
विज्ञापन
02:16 PM, 20-Sep-2025
डिफेंस कॉरिडोर की एक इकाई भी शुरू नहीं हो पायी इस सवाल पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बताया कि डिफेंस कॉरिडोर के लिए सरकार ने 1087 हेक्टेयर जमीन अधिकृत की है। लगातार सरकार पर काम कर रही है।
डिफेंस कॉरिडोर को लेकर जानाकरी देते गरौठा विधायक जवाहर राजपूत...
01:39 PM, 20-Sep-2025
सदर विधायक रवि शर्मा से हवाई अड्डे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि वास्तविकता यह है आज तक हम लोग इसमें सफल नहीं हो पाए हैं। लगातार इसके लिए प्लान बनते रहे लेकिन सैन्य क्षेत्र या अन्य किसी और वजह से हवाई पट्टी नहीं बन पाई है। यह सरकार के ध्यान में है। मुख्यमंत्री से बात हुई थी उनका कहना है कि बनेगा। उन्होंने हम होंगे कामयाब एक दिन कहकर अपनी बात को विराम दिया।
झांसी में हवाई अड्डे के सवाल पर बोलते सदर विधायक रवि शर्मा...
10:45 AM, 20-Sep-2025
MSME for Bharat Conclave: झांसी में उद्योग जगत की चुनौतियों और उसके बेहतर विकास पर मंथन
एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव की शुरूआत एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान साथ में बुंदेलखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स अध्यक्ष धीरज खुल्लर, आईजी आकाश कुलहरि, कमिश्नर बिमल कुमार, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, व्यापारी वीरेन्द्र राय, जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल के अलावा कई व्यापारी मौजूद रहे।बुंदेलखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंस्ट्रीज के अध्यक्ष धीरज खुल्लर ने व्यापारियों की समस्याओं को सामने रखते हुए बताया कि झांसी के लोग व्यापार के लिए एमपी का रुख कर रहे हैं। यूपी की पॉलिसी और एमपी की पॉलिसी में भिन्नताएं हैं। वहां आसानी से लोन हो जाते हैं। ऐसे कई सारे व्यापारी है जो झांसी में रहकर एमपी के जिलों में अपना उद्योग लगा रहे हैं। लोन और सब्सिडी के लिये यहां हम लोगों को लगातार चक्कर लगाने पड़ते हैं जबकि मध्य प्रदेश में यह आसानी से हो जाता है।