झांसी पहुंचे सीएम: हेलीकॉप्टर ने किया लैंड, काफिले के साथ भानी देवी स्कूल के लिए हुए रवाना
{"_id":"68e74d484fd007e260000568","slug":"cm-arrives-in-jhansi-helicopter-lands-convoy-leaves-for-bhani-devi-school-2025-10-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"झांसी पहुंचे सीएम: हेलीकॉप्टर ने किया लैंड, काफिले के साथ भानी देवी स्कूल के लिए हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 09 Oct 2025 11:21 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:21 AM IST
खास बातें
सीएम योगी आदित्यनाथ झांसी में करीब पौने तीन घंटे रहेंगे। इस दौरान वह कन्वेंशन सेंटर सहित कई योजनाओं की झांसी को सौगात देंगे।
विज्ञापन
झांसी में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:24 PM, 09-Oct-2025
पिछली सरकारों में दंगाई और माफिया थे हावी
सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में दंगाई और माफिया हावी थे माफिया सौदेबाजी करते थे आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। सीएम ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब 1947 में भारत आजाद हुआ था, उसके बाद से खुद को सेक्युलर दिखने की होड़ सी मच गई। भारत के मूल्यों को गाली देने वाले खुद को सेक्युलर कहने लगे। ऐसे लोगों का मंचों पर सम्मान भी किया गया। जबकि, ऐसे लोग अलगाववाद को बढ़ावा देते थे।
12:41 PM, 09-Oct-2025
2017 के पहले यूपी था बीमारू राज्य
सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था। माफियाओं ने इसे जकड़ रखा था। अलग-अलग माफिया प्रदेश में सौदेबाजी करते थे। लेकिन अब उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं है। मोदी के नेतृत्व में इसके परिणाम सबको दिखाई दे रहे हैं। आज देश में यूपी अर्थव्यवस्था में दूसरे नंबर पर है अगले तीन वर्षों में पहले स्थान पर अर्थव्यवस्था की ओर प्रयासरत है।
पदक जीतने वाले को सीधी भर्ती
बृहस्पतिवार को झांसी में भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्या भारती की ओर से आयोजित 36वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह के समापन अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह समय खत्म हो गया जब लोग कहते थे कि खेलने-कूदने से समय खराब होता है। आज नया दौर है। खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अपना जीवन सजा एवं संवार सकते हैं। कहा, खेल निखारने में खर्च होने वाले पैसा एवं परिश्रम यूपी सरकार व्यर्थ नहीं जाने देगी। यूपी का जो खिलाड़ी पदक जीतेगा सरकार उसे सीधी भर्ती के जरिए नौकरी देगी। डिप्टी एसपी, कानूनगो, खेल अधिकारी पद सीधे खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से अंतर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं को दिए जाने वाली पुरस्कार राशि का जिक्र करते हुए कहाकि यूपी सरकार अपने खिलाड़ियों की हरह संभव मदद करेगी। महारानी लक्ष्मी बाई के शौर्य केे साथ ही मशहूर हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए युवकों को विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में योगदान देने की बात कही।कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्रीय खेलकूद स्वरों के विजेताओं को सम्मानित भी किया। साथ ही सीएम ने भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
12:27 PM, 09-Oct-2025
मिनी स्टेडियम की सौगात
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से संबोधित करते हुये कहा कि भानी देवी इंटर कॉलेज में मिनी स्टेडियम बनाया जायेगा। ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी अपने परिवार के साथ प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बुंदेलखण्ड की धरती झांसी में आना उनके लिये सौभाग्य की बात है। यह वीरों की धरती है। पास में भगवान राम ओरछा में विराजमान है।
12:04 PM, 09-Oct-2025
मां सरस्वती वंदना कर छात्राओं ने सीएम योगी का स्वागत किया। इस दौरान मंच पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव के साथ झांसी के जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
11:07 AM, 09-Oct-2025