फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में सीएम योगी ने रखी गर्भगृह की पहली शिला, बोले-राम मंदिर होगा देश का राष्ट्र मंदिर

Wed, 01 Jun 2022 11:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Jun 2022 11:51 AM IST
खास बातें

Ram Mandir Ayodhya Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास कर दिया है। इससे पहले सीएम योगी ने निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह का शिला पूजन किया। मंत्रोच्चरण के साथ आधारशिला रखी गई।

विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya Live: Chief Minister Yogi Adityanath Lay Foundation Stone Of Ram Temple Garbhagriha News in Hindi
पूजा-अर्चना करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:07 AM, 01-Jun-2022

रामलला सदन की प्राण प्रतिष्ठा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला सदन की प्राण प्रतिष्ठा की। 
10:45 AM, 01-Jun-2022

राम मंदिर भारत का राष्ट्रीय मंदिर होगा: योगी

अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर भारत का राष्ट्रीय मंदिर होगा। लोग इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। राम मंदिर भारत की एकता का प्रतीक होगा।
विज्ञापन
10:27 AM, 01-Jun-2022

अयोध्या में 500 साल की तड़पन जल्द दूर होगी: सीएम योगी

शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया। हमें गर्भगृहके शिला पूजन का शोभाग्य मिला। जल्द ही भव्य राम मंदिर बनकर तैयार होगा। अब राम मंदिर का निर्माण तेजी से होगा। गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियां इस काम में लगी थीं। अयोध्या में 500 साल की तड़पन जल्द दूर होगी। सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर देश का राष्ट्र मंदिर होगा।
 
10:21 AM, 01-Jun-2022

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे अयोध्या

मुख्यमंत्री को रिसीव करने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राम कथा पार्क पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण जारी है। पहले चरण के का काम राम जन्मभूमि परिसर में पूरा हो गया है। आज दूसरे चरण के क्रम में काम शुरू हो गया है। आज का दिन राम भक्तों के लिए खुशी का दिन है। हनुमान जी की कृपा से सब काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि सौभाग्यशाली हूं कि मंदिर निर्माण का साक्षी बन रहा हूं। राम मंदिर आंदोलन के सिपाही के तौर पर मुझे भी मौका मिला है।
10:16 AM, 01-Jun-2022

सीएम योगी ने किया राम मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास कर दिया है। इससे पहले सीएम योगी ने निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह का शिला पूजन किया। मंत्रोच्चरण के साथ आधारशिला रखी गई।
10:05 AM, 01-Jun-2022

अलौकिक मंदिर, तकनीक में भी होगा अव्वल

राममंदिर न सिर्फ अलौकिक होगा बल्कि तकनीक के मामले में भी अव्वल होगा। रामलला का गर्भगृह मकराना के संगमरमर से सजेगा। 32 सीढ़ियां चढ़कर रामलला के दर्शन होंगे। रामनवमी पर सूर्य की किरणें रामलला का अभिषेक करेंगी। मंदिर निर्माण में देश की आठ नामी तकनीकी एजेंसियों की मदद ली जा रही है। वास्तु शास्त्र व स्थापत्य कला की भी अनुपम झलक मंदिर में दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:00 AM, 01-Jun-2022

रामलला देवस्थानम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम

श्रीरामजन्मभूमि से सटे रामलला देवस्थानम में भी पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम है। रामलला देवस्थानम को भगवान श्रीराम की संस्कार भूमि माना जाता है। द्रविड़ शैली में बने इस मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही है। मंदिर के महंत ज.गु.डॉ. राघवाचार्य ने बताया कि सीएम योगी एक जून को अपराह्न मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे।
09:59 AM, 01-Jun-2022

200 लोग बनेंगे गर्भगृह शिलापूजन के साक्षी

ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब दो सौ लोगों की सूची तैयार की गई है जो गर्भगृह की प्रथम शिलापूजन के दौरान परिसर में मौजूद रहेंगे। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि 90 की संख्या में संत-धर्माचार्यों सहित मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे लोग कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। इसके अलावा संघ के भैया जी जोशी, विहिप के दिनेश चंद्र, संजयजी सहित ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारियों सहित सांसद, विधायक, महापौर समेत करीब दो सौ लोग पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेंगें।
 
09:48 AM, 01-Jun-2022

40 वैदिक आचार्य विधिविधान पूर्वक अनुष्ठान में जुटे

इस बीच रामजन्मभूमि परिसर में जारी सर्वदेव अनुष्ठान के क्रम में मंगलवार को रामार्चा पूजन का आयोजन हुआ। 40 वैदिक आचार्य विधिविधान पूर्वक अनुष्ठान में जुटे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मंगलवार को पूरे दिन रामजन्मभूमि में हलचल रही। उधर रामजन्मभूमि परिसर की भव्य सजावट की जा रही है। अतिथियों के बैठने के इंतजाम से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में अधिकारी जुटे हैं। आला अधिकारी दिनभर कैंप किए रहे। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, डीएम नितीश कुमार, आईजी केपी सिंह सहित अन्य पुलिस बल दिन भर सुरक्षा का प्लान बनाता रहा। डीएम ने बताया कि पूजन कार्यक्रम के लिए केवल सीएम व डिप्टी सीएम केशव मौर्या का प्रोटोकाल आया है।
 
09:46 AM, 01-Jun-2022

श्रीरामलला के दरबार पहुंचेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन पीढ़ी राममंदिर आंदोलन से जुड़ी रही है। उनके गुरू अवैद्यनाथ का मंदिर आंदोलन में अहम योगदान रहा तो सीएम योगी की भी मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पांच अगस्त को जहां पीएम मोदी ने भूमिपूजन कर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी तो वहीं सीएम योगी रामलला के घर निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इससे पहले भी सीएम योगी ने टेंट में विराजमान रामलला को अपने सिर पर रखकर अस्थायी मंदिर में विराजित करने का सौभाग्य प्राप्त किया था। वे भूमिपूजन के भी साक्षी रहे हैं तो अब गर्भगृह निर्माण का शुभारंभ भी उनके हाथों हो रहा है। सीएम योगी अब श्रीरामलला के दरबार पहुंचेंगे। जहां शुभ मुहूर्त में पूजन-अर्चन के साथ गर्भगृह की पहली शिला रखी जाएगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed