Milkipur Bypoll Result Live: मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, चंद्रभानु ने सपा को 61,639 मतों से हराया
{"_id":"67a65318bf5ae225a308e67a","slug":"milkipur-by-election-upchunav-result-2025-vote-counting-bjp-vs-samajwadi-party-live-news-in-hindi-2025-02-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Milkipur Bypoll Result Live: मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, चंद्रभानु ने सपा को 61,639 मतों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 08 Feb 2025 04:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 08 Feb 2025 04:01 PM IST
खास बातें
Milkipur Result 2025 Live Vote Counting News: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को बड़े अंतर से हरा दिया है। पढ़ें उपचुनाव से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन
Milkipur Election Result
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:00 AM, 08-Feb-2025
भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान की बड़ी जीत
अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 61,639 मतों से करारी शिकस्त दी है। 30वें व अंतिम राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी को एक लाख 45 हजार 893 मत मिले जबकि सपा प्रत्याशी को 84 हजार 254 वोट मिले। इस तरह भाजपा प्रत्याशी की 61 हजार 639 मतों से बड़ी जीत हुई।03:46 AM, 08-Feb-2025
मिल्कीपुर में भाजपा की जीत पीएम मोदी व सीएम योगी पर जनता के विश्वास की जीत
भाजपा नेता व महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि मिल्कीपुर में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जनता के विश्वास की जीत है। वहीं, दिल्ली में जीत के लिए उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को भी बधाई कि जिन्होंने भाजपा को दिल्ली में सरकार बनाने का मौका दिया।
विज्ञापन
03:36 AM, 08-Feb-2025
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर विधान सभा सीट पर उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई!
यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'डबल इंजन की भाजपा सरकार' की लोक-कल्याणकारी नीतियों एवं सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक है।
विजयी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को बधाई एवं उत्तर प्रदेश की विकास-यात्रा और सुशासन को अपना मत प्रदान करने वाली मिल्कीपुर विधान सभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन का हार्दिक अभिनंदन!
जय श्री राम!
02:33 PM, 08-Feb-2025
मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। 30वें अंतिम राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने 61329 वोटों से बढ़त बना ली। भाजपा को 1,45,685 मत मिले। सपा को 84,266 मत प्राप्त हुए। दो ईवीएम की गिनती बाकी है।
02:15 PM, 08-Feb-2025
Delhi Chunav Result: भाजपा को 107533 मत मिले
मिल्कीपुर उपचुनाव में राउंड 21 के बाद भाजपा को 107533 मत प्राप्त हुए। सपा को 57266 वोट मिले हैं। आजाद समाज पार्टी को 3717 मत प्राप्त हुए।02:13 PM, 08-Feb-2025
Milkipur Chunav Result: भाजपा को 96384 मत मिले
मिल्कीपुर उपचुनाव में राउंड 19 के बाद भाजपा को 96384 मत प्राप्त हुए। सपा को 51998 वोट मिले हैं। आजाद समाज पार्टी को 3360 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:57 PM, 08-Feb-2025
'2027 में समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी'
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि "आज दिल्ली को प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में चलने वाली सरकार मिली है... मिल्कीपुर की ऐतिहासिक जीत पर मैं भाजपा उम्मीदवार को बधाई देता हूं। समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी हारी है। ये शुरुआत है, 2027 में समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।"01:22 PM, 08-Feb-2025
Delhi Election Result 2025: भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट को लेकर निर्णायक बढ़त पर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान की संभावित जीत पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। भाजपा कार्यालय पर ढोल नगाड़े के बीच रंग और गुलाल उड़े।01:02 PM, 08-Feb-2025
चंद्रभानु पासवान 40,550 वोट से आगे
16 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान 40,550 वोट से आगे चल रहे हैं।12:57 PM, 08-Feb-2025