Ayodhya Diwali 2021: अयोध्या में भव्य कार्यक्रम, राम की पैड़ी पर जलाए गए 9.45 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
{"_id":"61825d408f141a36b96d88dc","slug":"ayodhya-diwali-deepotsav-2021-live-updates-light-lamps-on-diwali-yogi-adityanath-ayodhya-uttarpradesh","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Diwali 2021: अयोध्या में भव्य कार्यक्रम, राम की पैड़ी पर जलाए गए 9.45 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 03 Nov 2021 10:40 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:40 PM IST
खास बातें
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ और इस दौरान पूरी अयोध्या रोशनी से जगमगा उठी। आज अयोध्या में 12 लाख दीये जलाए गए जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्री अयोध्या में मौजूद रहे। इसके पहले नगर के साकेत पीजी कॉलेज से राम राज्याभिषेक शोभायात्रा जय श्रीराम के उद्घोष और शंखनाद के साथ रवाना हुई। जिसमें भारत की लोक संस्कृति के अलग-अलग रंग देखने को मिले। शोभयात्रा को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने रामभक्तों की आस्था को नमन किया और पिछली सरकारों पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए उन्हें निशाने पर लिया। पढ़िए सभी अपडेट...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:31 PM, 03-Nov-2021
राम की पैड़ी पर जलाए गए 9.45 लाख दीप
सरयू किनारे राम की पैड़ी पर दीपावली की पूर्व संध्या पर बुधवार को एक बार फिर जैसे त्रेतायुग जीवंत हो उठा। योगी सरकार के पांचवें दीपोत्सव के तहत 9 लाख 54 दीप एक साथ प्रज्वलित हुए तो न केवल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बना, बल्कि एक बार फिर अद्भुत...अप्रतिम...दिव्य अयोध्या के दर्शन भी हुए। इन दीयों को जलाने में करीब 40 मिनट का समय लगा। विदेशी राजदूतों समेत दस हजार मेहमान और बीस हजार से अधिक युवा तो इन पलों के साक्षी थे ही, ई-प्लेटफॉर्म पर करोड़ों दर्शक भी इसके गवाह बने।07:21 PM, 03-Nov-2021
32 टीमों ने मिलकर 12 लाख दीये जलाए
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ और राम की नगरी को 12 लाख दीयों से सजाया गया। 32 टीमों ने मिलकर 12 लाख दीये जलाए। ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 12 लाख दीयों को जलाने के लिए 36 हजार लीटर सरसों के तेल का इस्तेमाल हुआ। राम की पैड़ी पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक जलाए गए। जबकि रामजन्म भूमि परिसर में 51 हजार दीये जलाए गए। दीयों की गिनती के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी।
विज्ञापन
07:10 PM, 03-Nov-2021
अयोध्या में लेजर शो
#WATCH | Colourful lights and laser show organised in Ayodhya as part of the Deepotsav celebration on the occasion of #Diwali pic.twitter.com/RodRnBtBXC
— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2021
06:10 PM, 03-Nov-2021
12 लाख दीये का वर्ल्ड रिकॉर्ड
अयोध्या में 12 लाख दीये जलाने में जुटी 32 टीमें। राम की पैड़ी में जलाए जा रहे हैं 9 लाख दीये। कुल 12 लाख दीये जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड। इसमें 36 हजार लीटर सरसों का तेल इस्तेमाल हो रहा है। रामजन्म भूमि परिसर में 51 हजार दीये।05:47 PM, 03-Nov-2021
असंभव काम संभव हुआ है: योगी
सीएम योगी ने कहा कि पूरी दुनिया कहती थी कि यह काम असंभव है लेकिन सभी अवरोधों को खत्म करते हुए राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का कार्य बिना रुकावट चल रहा है। यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है, यहां के जनमानस की आस्था की शक्ति है। उन्होंने कहा कि असंभव कार्य संभव हुआ है।
05:36 PM, 03-Nov-2021
दीपोत्सव और मंदिर निर्माण मेरे लिए बहुत अहम: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपोत्सव और श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मेरा सौभाग्य है कि मैं इनमें सक्रिय सहयोग दे पा रहा हूं। योगी ने कहा कि प्रभु स्वयं तय करते हैं कि किस भूमिका में किसे काम करना है। सब प्रभु की लीला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:24 PM, 03-Nov-2021
15 करोड़ लोगों को होली तक मिलेगा मुफ्त राशन: योगी
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी ने एक अहम एलान भी किया। उन्होंने कहा कि आज एक पवित्र अवसर है और राम राज्य के स्वप्न को पूरा करने के लिए हम मुफ्त राशन योजना (प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना) का होली तक विस्तार कर रहे हैं। अंत्योदय कार्ड धारकों को अब दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च में 35 किलो मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा। इसमें चावल और गेहूं के साथ-साथ दाल, चीनी, नमक और तेल भी दिया जाएगा। इस योजना के तहत 15 करोड़ लोगों को होली तक मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा।
05:11 PM, 03-Nov-2021
दीपोत्सव के जरिए दिलाएंगे अयोध्या को नई पहचान: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर कहा कि पांच साल पहले जब अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम की चर्चा शुरू हुई थी तब हमारी सरकार ने तय किया था कि अयोध्या को उसकी नई पहचान दीपोत्सव कार्यक्रम के जरिए दिलवानी है। उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि साल 2017, 2018 और 2019 में नारा गूंज रहा था कि 'योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो' और मैं तब भी यही कह रहा था कि इसके लिए आधारशिला तैयार की जा रही है।
04:58 PM, 03-Nov-2021
योगी ने कहा कि आज ऐसा लगता है कि अगर आप इसे जारी रखेंगे तो जिन लोगों ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं वो और उनका पूरा परिवार अगली कारसेवा के लिए पंक्तिबद्ध हो जाएगा। जब अगली कारसेवा होगी तब भगवान राम और भगवान कृष्ण के भक्तों पर गोलियां नहीं फूल बरसाए जाएंगे। यह लोकतंत्र की शक्ति है।
#WATCH | "When 'kar sewa' would happen next time, not bullets but flowers will be showered on devotees of Lord Rama and Lord Krishna," says CM Yogi Adityanath at an event of Deepotsava celebrations in Ayodhya pic.twitter.com/zVQMlQEFJo
— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2021
04:41 PM, 03-Nov-2021
31 साल पहले रामभक्तों पर चली थीं गोलियां: योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 31 साल पहले रामभक्तों और कारसेवकों पर अयोध्या में गोलियां चलाई गई थीं। जय श्री राम के नारे लगाना और राम मंदिर के लिए आवाज उठाना एक अपराध माना जाता था। लेकिन यह लोगों की और लोकतंत्र की शक्ति है कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां बरसाने का आदेश दिया था आज वही आपकी शक्ति के आगे झुक गए हैं।