फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asad Ahmed Funeral Live: असद हुआ सुपुर्द-ए-खाक, शूटर गुलाम हसन भी दफनाया गया, अतीक के मोहल्ले में सन्नाटा

Sat, 15 Apr 2023 03:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Apr 2023 03:11 PM IST
खास बातें

Atiq Ahmed Son Asad Ahmed Funeral Live News in Hindi: अतीक के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। असद का शव प्रयागराज के कसारी और मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। वहीं, मेहंदौरी स्थित कब्रिस्तान में शूटर गुलाम हसन को दफनाया गया।

विज्ञापन
Atique Ahmed Son Asad Ahmed Funeral Live Updates: Atiq Ahmed Seeks Permission To Attend Funeral of Son
कसारी मसारी कब्रिस्तान में पहुंचा असद का शव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:03 PM, 15-Apr-2023

सवालों के जवाब नहीं दे रहा है अतीक

उमेश पाल हत्याकांड में कस्टडी रिमांड पर लिए गए अतीक अहमद और अशरफ से धूमनगंज थाने में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) पूछताछ में जुटी है। हालांकि ऐसी जानकारी मिल रही है कि अतीक सवालों के जवाब नहीं दे रहा है। 
01:31 PM, 15-Apr-2023

कोर्ट के समय से पहले ही असद को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया- विजय मिश्रा

अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने कहा कि कोर्ट के समय से पहले ही सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इसलिए कोर्ट में अर्जी नहीं लग सकी। हमारी मांग थी कि अतीक अहमद को असद के जनाजे में शामिल किया जाए। शाइस्ता परवीन यहां मौजूद नहीं थीं। शासन-प्रशासन ने अंतिम प्रक्रिया कराने में सहयोग किया और किसी को एतराज नहीं है।
विज्ञापन
12:13 PM, 15-Apr-2023

अतीक के मोहल्ले में सन्नाटा पसरा 

अतीक के मोहल्ले चकिया कसारी मसारी ने इस समय सन्नाटा पसरा हुआ है। हमेशा भीड़ भाड़ रहने वाले मोहल्ले में इस समय सारी दुकानें बंद हैं। बड़ी संख्या में पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स, महिला पुलिस और महिला पैरामिलिट्री फोर्स ही दिखाई दे रही है।
11:06 AM, 15-Apr-2023

गुलाम के अंतिम संस्कार में पिता और पत्नी हुईं शामिल

गुलाम के अंतिम संस्कार में उसके पिता ने हिस्सा लिया। उसकी पत्नी सना भी कब्रिस्तान में मौजूद रहीं, जबकि भाई राहिल हसन और अन्य परिजनों ने जनाजे में हिस्सा नहीं लिया। 
10:42 AM, 15-Apr-2023

करीबी रिश्तेदार हुए जनाजे में शामिल

बेटे असद के जनाजे में माफिया अतीक शामिल नहीं हो पाया। उसके परिवार से कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ है। असद के नाना और मौसा शामिल हुए हैं। कई करीबी रिश्तेदार भी जनाजे में शामिल हुए हैं। 

10:28 AM, 15-Apr-2023

परिवार के 20-25 करीबी यहां मौजूद रहे-एसीपी

प्रयागराज के एसीपी आकाश कुल्हारी ने कहा कि असद के परिवार के 20-25 करीबी यहां मौजूद रहे। असद के नाना ने सुपुर्द-ए-खाक करने के दौरान सभी प्रक्रियाएं पूरी कीं। असद के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। असद और उसके सहयोगी गुलाम को 13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ ने एक मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:15 AM, 15-Apr-2023

प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का अंतिम संस्कार प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में किया गया। असद और उसके सहयोगी गुलाम को 13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ ने एक मुठभेड़ में मार गिराया था।
 
10:07 AM, 15-Apr-2023

असद का शव कसारी और मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक

अतीक के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। असद का शव प्रयागराज के कसारी और मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। वहीं, मेहंदौरी स्थित कब्रिस्तान में शूटर गुलाम हसन को दफनाया गया।
09:58 AM, 15-Apr-2023

शूटर गुलाम हसन को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 

उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने वाले पांच लाख के शूटर गुलाम हसन को शिवकुटी के मेहंदौरी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। इस दौरान मिट्टी देने के लिए भारी भीड़ जुटी। शनिवार की सुबह ही उसका शव प्रयागराज लाया गया था। गुलाम हसन को माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के साथ ही झांसी में मुठभेड़ में ढेर किया गया था। गुलाम हसन सीसीटीवी में उमेश पाल पर गोलियां बरसाते कैद हुआ था।
 
09:37 AM, 15-Apr-2023

ड्रोन से भी निगरानी

कब्रिस्तान के बाहर भी कड़ी सुरक्षा की गई है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। गुलाम के शव को भी सुपुर्द-ए-खाक किए जाने की तैयारी की जा रही है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed