फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh Live: जवानों से बोले सीएम- मैंने यूपी पुलिस की क्षमता को आगे बढ़ते देखा, आज 40 हजार करोड़ का बजट

Thu, 27 Feb 2025 07:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Feb 2025 07:45 PM IST
खास बातें

Mahakumbh 2025 Concludes At Triveni, CM Yogi Live News in Hindi: महाशिवरात्रि पर 45 दिन चले महाकुंभ 2025 का समापन हो गया, फिर भी प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरों, कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित करेंगे। समारोह में मेले के दौरान बनने वाले चार विश्व कीर्तिमान के सर्टिफिकेट मिलने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन
UP Prayagraj Mahakumbh Coclusion Today Live Updates CM Yogi To Honor Workers News in hindi
सीएम योगी - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

07:42 PM, 27-Feb-2025
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- सीएम ने पुलिस कर्मियों संग भोजन किया
प्रयागराज में यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जब कोई भी कर्मचारी या अधिकारी परिश्रम की पराकाष्ठा करता है, तो वह दिव्य और भव्य कुंभ को सफल बनाता है। पुलिस प्रशासन की मेहनत के कारण, उनके योगदान के कारण, दिव्य और भव्य कुंभ से राज्य का नाम देश और दुनिया में रोशन हुआ है। आज हमारे पुलिस कर्मियों को अच्छा लग रहा है कि हमारे मुखिया उनके साथ बैठकर भोजन कर रहे हैं। जिस तरह से योगी आदित्यनाथ ने व्यवस्था की है, यह प्रशासन के साथ भोजन करने का पहला उदाहरण होगा।
07:41 PM, 27-Feb-2025
महाकुंभ के समापन पर क्या बोले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सबसे पहले हमने मजदूरों, सफाई कर्मचारियों से बातचीत की और उनके साथ दोपहर का भोजन किया, उन्हें सम्मानित किया। हमने महाकुंभ को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी समूहों से बात की और उन्हें सम्मानित किया। अब हम पुलिस बल के साथ भोजन के लिए यहां एकत्र हुए हैं। हम उत्तर प्रदेश पुलिस और केंद्रीय बलों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हैं और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने यहां पावन स्नान किया है, मैं सभी का अभिनंदन करता हूं।
विज्ञापन
06:44 PM, 27-Feb-2025
प्रयागराज में पुलिस कार्मिकों के साथ सीएम योगी का संवाद कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के सफल आयोजन पर कहा कि मैंने उत्तर प्रदेश पुलिसबल की क्षमता को आगे बढ़ते हुए देखा है। मुझे याद है कभी उत्तर प्रदेश गृह विभाग का बहुत साधारण बजट होता था। इस समय अकेले पुलिसबल के लिए 40 हजार करोड़ रुपए का बजट है। यह वहीं प्रदेश था। जहां हर दूसरे दिन दंगे होते थे।
 
06:30 PM, 27-Feb-2025
महाकुंभ में तैनात जवानों से सीएम योगी का संवाद
 
05:15 PM, 27-Feb-2025
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी का समापन
दिव्य भव्य डिजिटल महाकुम्भ 2025 प्रयागराज में त्रिवेणी मार्ग पर प्रदर्शनी परिसर में 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ’जन भागीदारी से जन कल्याण’ शीर्षक से भारत सरकार की विगत 10 वर्षो की उपलब्धियों, कार्यक्रमों, नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित लगायी गयी डिजिटल प्रदर्शनी श्रद्धालुओं और जनसामान्य के बीच आकर्षण का केंद्र रही। देश के विभिन्न हिस्सों से आये श्रद्धालुजनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। डिजिटल प्रदर्शनी में एनामॉर्फिक वाल, एलईडी टीवी स्क्रीन, एलईडी वाल, होलोग्राफिक सिलेंडर के माध्यम से विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दर्शकों को मिली।

05:13 PM, 27-Feb-2025
'एकता का महाकुंभ, युग परिवर्तन की आहट'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाकुंभ संपन्न हुआ। एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। जब एक राष्ट्र की चेतना जागृत होती है, जब वो सैकड़ों साल की गुलामी की मानसिकता के सारे बंधनों को तोड़कर नव चैतन्य के साथ हवा में सांस लेने लगता है, तो ऐसा ही दृश्य उपस्थित होता है, जैसा हमने 13 जनवरी के बाद से प्रयागराज में एकता के महाकुंभ में देखा। 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मैंने देवभक्ति से देशभक्ति की बात कही थी। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान सभी देवी-देवता जुटे, संत-महात्मा जुटे, बाल-वृद्ध जुटे, महिलाएं-युवा जुटे, और हमने देश की जागृत चेतना का साक्षात्कार किया। ये महाकुंभ एकता का महाकुंभ था, जहां 140 करोड़ देशवासियों की आस्था एक साथ एक समय में इस एक पर्व से आकर जुड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:10 PM, 27-Feb-2025
परिवहन चालकों को भी मिलेंगे 10 हजार रुपये
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाविकों के बाद यूपी रोडवेज के चालकों से भी संवाद किया और महाकुम्भ के दौरान उनकी सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने महाकुम्भ में रोडवेज की बसों के संचालन से जुड़े चालकों के लिए 10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस का ऐलान किया। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की बसों के माध्यम से महाकुम्भ में 3.75 करोड़ यात्री को उनके गंतव्यों तक पहुंचाया गया। अनेक ऐसे यात्रियों के लिए रोडवेज बड़ा सहारा बना, जहां रेलवे की सुविधा नहीं है। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक गांव को रोडवेज से जोड़ने का जो प्रयास किया था, उसके माध्यम से गांव-गांव से लोग महाकुम्भ पहुंच सके। उन्होंने परिवहन चालकों की अथक मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि रोडवेज चालकों ने बिना थके लोगों को महाकुम्भ की यात्रा कराई, उसके लिए उनका अभिनंदन करता हूं।
05:08 PM, 27-Feb-2025
यूपी सरकार नाविकों को विशेष सुविधाएं देगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाविकों और निषाद समाज के कल्याण के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में मत्स्य पालन से जुड़े हुए सभी लोगों के कल्याण के लिए डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कोष से एक योजना के तहत नाव उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए हर नाविक का पंजीकरण होगा और उसे सुरक्षा बीमा भी मिलेगा।

सीएम योगी ने कहा कि किसान आपदा योजना के तहत मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना की तरह ही आपदा पर 5 लाख की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे ही नौका संचालन से जुड़े लोगों को भी यह सुविधा मिले, इसके लिए उनका रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। नाव के लिए पैसे उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, जिनका स्वास्थ्य बीमा कवर नहीं है, उन्हें आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर 5 लाख का बीमा कवर भी करवाएंगे। नाव संचालन से जुड़े लोगों को विशेष सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
05:08 PM, 27-Feb-2025
सीएम योगी ने नाविकों का किया सम्मान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ में नाविकों के योगदान को लेकर उनके साथ संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नाविकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की। सीएम योगी ने कहा कि नाव चालकों को सरकार विशेष सुविधाएं देगी, जिसके तहत पहले नाविकों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके बाद नाव के लिए पैसा और 5 लाख रुपए तक बीमा कवर की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
04:42 PM, 27-Feb-2025
यूपीएसआरटीसी के चालकों के साथ संवाद करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed