03:03 PM, 25-Apr-2023
पांचवे नंबर पर अर्पित गंगवार
पांचवे नंबर पर पीलीभीत के अर्पित गंगवार हैं, उन्हें 586 अंक मिले हैं।
02:43 PM, 25-Apr-2023
कृष्णा झां चौथे नंबर पर
मथुरा के कृष्णा झां चौथे नंबर पर हैं, उन्हें 600 में से 587 अंक मिले हैं।
02:20 PM, 25-Apr-2023
अयोध्या के मिखशत नूर तीसरे नंबर पर
तीसरे नंबर पर अयोध्या के मिखशत नूर हैं, उन्होंने 600 में से 587 अंक प्राप्त किए हैं।
02:19 PM, 25-Apr-2023
दूसरे नंबर पर कुशाग्र पांडे
दूसरे नंबर पर कानपुर देहात से कुशाग्र पांडे हैं, जिन्हें 600 में से 587 अंक प्राप्त हुए हैं।
01:34 PM, 25-Apr-2023
यूपी बोर्ड परीक्षा में 89.78 छात्र पास हुए हैं।
यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रियांशी सोनी टॉप किया है। प्रियांशी ने 600 में से 590 अंक प्राप्त किए हैं। प्रियांशी सीतापुर की रहने वाली हैं।
01:32 PM, 25-Apr-2023
यूपी बोर्ड ने की परिणाम की घोषणा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में घोषित किया गया। बता दें कि इस साल 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10वीं के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12वीं के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और एक अप्रैल को समाप्त हुई थी।
01:32 PM, 25-Apr-2023
प्रेस वार्ता हुई शुरू
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय प्रयागराज में प्रेस वार्ता शुरू हो गई है।
01:22 PM, 25-Apr-2023
UP Board Result 2023 से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला पर मिलेगा सबसे पहले
उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचा रहा है। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट
amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा।
01:12 PM, 25-Apr-2023
बीते साल टॉप 10 में सात रैंक्स कानुपर को मिली थी
बीते साल टॉप 10 में कानपुर से सात छात्रों ने स्थान बनाया था। इनमें दूसरा स्थान पर किरन कुशवाहा (97.50), चौथा स्थान पलक अवस्थी (97.12), पांचवां स्थान नैंसी वर्मा (97.00), पांचवां स्थान प्रांशी द्विवेदी (97.00), आठवां स्थान राज यादव (96.33) और नौंवा स्थान शिवा (96.17) शामिल थे।
01:03 PM, 25-Apr-2023
रिजल्ट में अब बस चंद मिनट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम अब से कुछ देर बाद जारी होगा। कुछ ही पलों में रिजल्ट आने वाला है, जिसे लेकर छात्रों की धड़कन तेज हो गई है। छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।