Indian Air Force Day Live: IAF प्रमुख ने नए ध्वज का किया अनावरण, बोले- हर चुनौती का सामना करने के लिए हम तैयार
Iaf Air Show In Prayagraj Live Updates: वायुसेना का स्थापना दिवस आज मनाया जा रहा है। बमरौली एयरफोर्स स्टेशन पर परेड संपन्न हो गई है। परेड की सलामी एयर चीफ मार्शल वीएस चौधरी ने ली। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीएस अनिल चौहान शामिल हुए। परेड के दौरान वायु सेना प्रमुख ने भारतीय वायु सेवा के नए झंडे का भी अनावरण किया।
लाइव अपडेट
अमित शाह ने भी दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी 91वें वायु सेना स्थापना दिवस पर सभी भारतीय वायु सेना कर्मियों को शुभकामनाएं दीं हैं।Greetings to the Air Force personnel on #IndianAirForceDay.
— Amit Shah (@AmitShah) October 8, 2023
With its wings of steel and the heart of courage, the Indian Air Force has fervently secured the nation's interests during war and peace. On this auspicious occasion, I commemorate the invaluable service and the… pic.twitter.com/icMzc6Uec2
झंडे के ऊपरी हिस्से में दाएं कोने पर किया गया है बदलाव
वायुसेना का वर्तमान ध्वज नीले रंग का है। इसमें पहले चतुर्थांश में राष्ट्रीय ध्वज है और केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज के रंगों, यानी केसरिया, सफेद और हरे रंग से बना एक गोलाकार घेरा है। इस पताका को 1951 में अपनाया गया था। एयरफोर्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया, वायु सेना के मूल्यों को बेहतर ढंग से दिखाने के लिए अब एक नया ध्वज बनाया गया है। झंडे के ऊपरी हिस्से में दाएं कोने पर बदलाव किया गया है। फ्लाई साइड की ओर वायुसेना क्रेस्ट को शामिल किया जाएगा।72 वर्ष के बाद किया बदलाव
भारतीय वायु सेना ने 72 वर्ष के बाद अपने झंडे में बदलाव किया है। प्रयागराज के बमरौली मध्य वायु कमान मुख्यालय पर वायु सेना दिवस पर इसका अनावरण किया। वायु सेना की स्थापना आठ अक्तूबर 1932 को गई थी। 72 वर्ष के बाद वायु सेना ने अपने झंडे में परिवर्तन किया है।प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
बमरौली एयरफोर्स स्टेशन पर परेड संपन्न
नई तकनीकि के साथ आगे बढ़ रही सेना: वीआर चौधरी
हमने चुनौतियों का डंटकर सामना किया: सीडीएस अनिल चौहान
प्रयागराज बमरौली में सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि बीते वर्षों में सेना के सामने कई बड़ी चुनौतियां आई हैं, जिनका हमने डंटकर मुकाबला किया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वायु सेना स्थापना दिवस पर सभी भारतीय वायु सेना कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।.@IAF_MCC के वीर योद्धाओं और उनके परिजनों को 'भारतीय वायु सेना दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2023
माँ भारती के वीर सपूतों ने वीरता, साहस और पराक्रम का जो स्वर्णिम इतिहास रचा है, उस पर हम सभी को गर्व है।
जय हिंद! pic.twitter.com/iKfcSogAZs