Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, पढ़ें दिनभर का अपडेट
{"_id":"638d51aa68c3fc7afd2da617","slug":"mainpuri-by-election-2022-voting-live-mainpuri-lok-sabha-seat-bypolls-voting-updates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, पढ़ें दिनभर का अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 05 Dec 2022 05:39 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Dec 2022 05:39 PM IST
खास बातें
Mainpuri By-Election 2022 Voting Live: मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले में 1756 पोलिंग बूथ बनाए गए। शाम 6:00 बजे तक मतदान हुआ। सभी पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग कराई गई।
विज्ञापन
परतापुर में वोट डालने के लिए लगी महिलाओं की लंबी कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:36 PM, 05-Dec-2022
शाम पांच तक 51.20 प्रतिशत मतदान
मैनपुरी- 49.5 %भोगांव- 48.5 %
किशनी- 48.2 %
करहल- 53.1%
जसवंतनगर (इटावा) - 57.00
कुल मतदान- 51.20 प्रतिशत
03:29 PM, 05-Dec-2022
तीन बजे तक 43.93 प्रतिशत मतदान
मैनपुरी- 10.10 %भोगांव- 42.00 %
किशनी- 42.8 %
करहल- 47.23%
जसवंतनगर (इटावा) - 47.53
कुल- 43.9 प्रतिशत
विज्ञापन
02:03 PM, 05-Dec-2022
दोपहर एक बजे तक 31.67 प्रतिशत मतदान
मैनपुरी- 31.1%भोगांव- 31.01%
किशनी- 31.5 %
करहल- 32.81%
जसवंतनगर (इटावा) - 32.58
कुल- 31.67
12:29 PM, 05-Dec-2022
घिरोर थाने में बैठे सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन पर मारपीट करने का आरोप
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मतदान के बीच सपा ने प्रशासन पर मतदाताओं से मारपीट करने का आरोप लगाया। सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव ने इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी से की है। उनका आरोप है कि बूथ संख्या 257 और 258 पर प्रशासन द्वारा मतदाताओं को पीटकर भगा दिया जा रहा है। भाजपा के लोग मतदाताओं को धमका रहे हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सपा के निर्वाचन अभिकर्ता (एजेंट) देवेंद्र सिंह यादव ने चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
12:12 PM, 05-Dec-2022
मैनपुरी में सपा नेता पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घिरोर के प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 461 के पास से पूर्व चेयरमैन को पुलिस ने उठाया। सूचना पर सपा समर्थक थाने पहुंच गए और हंगामा किया।
11:35 AM, 05-Dec-2022
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए पहले दो घंटे में सबसे अधिक मतदान करहल में हुआ, लेकिन 11 बजे तक मैनपुरी सदर क्षेत्र आगे निकल गया। सदर क्षेत्र में 11 बजे 20.25 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। लोकसभा सभा क्षेत्र में कुल 19.5 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:31 AM, 05-Dec-2022
मैनपुरी में 11 बजे तक 19.5 प्रतिशत मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत- मैनपुरी सदर- 20.25
- भोगांव- 17.28
- किशनी- 18.7
- करहल- 17.77
- जसवंतनगर (इटावा)- 19.6
- 11 बजे तक जिले में कुल मतदान- 19.5
09:59 AM, 05-Dec-2022
समाजवादी पार्टी ने ईवीएम खराबी को लेकर ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा है कि मैनपुरी में बूथ संख्या 289, करहल में बूथ संख्या 344 के नगला महारम में EVM खराब है। वहीं जसवंतनगर में बूथ संख्या 299 कलेपुरा पर भी ईवीएम खराब है।
09:57 AM, 05-Dec-2022
महिला मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में विधानसभावार मतदान प्रतिशत
मैनपुरी सदर- 5.4भोगांव- 4.4
किशनी- 4.8
करहल- 6.1
नौ बजे तक जिले में कुल मतदान- 5.2
08:28 AM, 05-Dec-2022
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले इटावा के जसवंतनगर में भी मतदान हुआ। यहां सैफई के पोलिंग बूथ पर सुबह-सुबह ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मतदान किया। मतदान करने के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि आम चुनाव में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को जितने वोट मिलते थे, उससे तीन गुना ज्यादा वोट से सपा प्रत्याशी डिंपल जीतेंगी।