फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election: आगरा, फतेहपुर सीकरी सहित मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा-कासगज में मतदान संपन्न, पढ़ें पूरा अपडेट

Tue, 07 May 2024 06:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 May 2024 06:16 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Election 2024 third Phase Voting: 18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में ब्रज की पांच सीटें आगरा, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका। सबसे ज्यादा चर्चा में मैनपुरी लोकसभा है, जहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 third Phase Voting live update Agra Fatehpur Sikri Mainpuri Firozabad and Etah
आगरा और फतेहपुर सीकरी सहित मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा-कासगज में मतदान संपन्न - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:52 PM, 07-May-2024

आगरा व फतेहपुर सीकरी में 6 बजे तक मतदान प्रतिशत 

लोकसभा क्षेत्र 18-आगरा (अ0जा0)

  • 86- एत्मादपुर 58.94
  • 87- आगरा कैंट 48.02
  • 88- आगरा दक्षिण 51.78
  • 89- आगरा उत्तर 51.19
  • 106- जलेसर 63.24
  • --------------------------------
  • कुल मतदान- 54 प्रतिशत

लोकसभा क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी

  • 90-आगरा ग्रामीण, 56.77
  • 91- फतेहपुर सीकरी 62.01
  • 92- खेरागढ़, 59.08
  • 93- फतेहाबाद 59.71
  • 94- बाह 48.68
  • -----------------------
  • कुल मतदान- 57.2 प्रतिशत
05:54 PM, 07-May-2024

फिरोजाबाद में मतदान प्रतिशत

फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे तक 56.34% मतदान हुआ। 
विज्ञापन
05:45 PM, 07-May-2024

मैनपुरी में शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत

मैनपुरी लोकसभा में शाम 5 बजे तक का 55.09 प्रतिशत मतदान हुआ। 

मैनपुरी-52.85  प्रतिशत
भोगांव-55. 03  प्रतिशत
किशनी-58.25 प्रतिशत
करहल-57.33 प्रतिशत
जसवंतनगर-56.04 प्रतिशत
05:32 PM, 07-May-2024

शाम 5 बजे तक इतना हुआ मतदान

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे तक 54.92 और आगरा में 51.13 प्रतिशत मतदान हुआ। 
05:16 PM, 07-May-2024

खेरागढ़ विधायक ने परिवार के साथ वोट किया

खेरागढ़ विधायक ने परिवार के साथ वोट किया - फोटो : संवाद
आगरा के खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने जोधापुरा मतदान केन्द्र पर परिवार सहित मतदान किया।
05:00 PM, 07-May-2024

रोड नहीं तो वोट नहीं, ग्रामीणों ने किया बहिष्कार

एटा जिले के जलेसर तहसील क्षेत्र के नगला बालजीत गांव में ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार कर दिया। 10 साल पुरानी सड़क की समस्या का निस्तारण न होने पर उन्होंने यह निर्णय लिया। यहां सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक मात्र एक वोट डाला जा सका। इसके बाद 3 बजे दूसरा वोट पड़ा। बहिष्कार की सूचना पर एसपी सिंह बघेल व विधायक संजीव दिवाकर ग्रामीणों को बनाने पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:47 PM, 07-May-2024

102 वर्षीय सरस्वती देवी ने किया मतदान

नगला अहिर में 102 वर्षीय सरस्वती देवी ने मतदान किया। - फोटो : संवाद
मैनपुरी में किशनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र नगला अहिर में 102 वर्षीय सरस्वती देवी ने मतदान किया। परिजन उन्हें चारपाई पर लिटाकर बूथ तक ले गए। 
04:28 PM, 07-May-2024

पूर्व विधायक ने परिवारीवारीजनों के साथ डाला वोट

एटा जिले के रामनगर जितौली बूथ पर पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ वोट डाला। 
04:25 PM, 07-May-2024

डिंपल यादव ने किया बूथ का निरीक्षण

किशनी स्थित कम्पोजिट विद्यालय में बूथ नंबर छह का निरीक्षण करती डिम्पल यादव - फोटो : संवाद
मैनपुरी के किशनी स्थित कम्पोजिट विद्यालय में बूथ नंबर छह का निरीक्षण करती डिम्पल यादव। साथ में पूर्व सांसद तेजप्रताप व सपा कार्यकर्ता। 
04:17 PM, 07-May-2024

ईवीएम का फोटो लेने वाला युवक पुलिस हिरासत में

पोलिंग बूथ के अंदर ईवीएम में समाजवादी पार्टी का बटन दबाकर वोट डालते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। मामले में पुलिस ने ओमशंकरपुर स्टोरेज कोटला के स्वामी आसिफ पुत्र असलम निवासी मोहल्ला गांगिनी दरवाजा, फरिहा को हिरासत में लिया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed