फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi in Agra: पीएम मोदी बोले- माताएं और बहनें अपना सिर कटवा देंगी, किसी को मंगलसूत्र नहीं लेने देंगी

Thu, 25 Apr 2024 02:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 02:44 PM IST
खास बातें

PM modi in Agra visit Live Updates In Hindi: आगरा और फतेहपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की। पीएम मोदी ने कांग्रेस और गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Pm Modi agra and Fatehpur Sikri lok sabha
PM Modi in Agra Live: - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:08 PM, 25-Apr-2024
घर-घर जाना...मेरी ओर से राधे-राधे कह देना
कितनी भी गर्मी क्यों न हो, कितनी भी शादियां क्यों ने हो, जब मैं दिन रात मेहनत करता हूं, तो देशवासियों से इतना तो मांग सकता हूं कि वोट जरूर दें। अब मेरा एक काम ओर करना। घर-घर जाना और लोगों से कहना कि मोदी जी आए थे, राधे-राधे बोल गए हैं। 
02:04 PM, 25-Apr-2024
ये है कांग्रेस की सच्चाई 
कांग्रेस ने युवाओं की क्षमताओं को बर्बाद किया है। हमारे पड़ोस राजस्थान में, वहां कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री के करीबी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वो कह रहे हैं कि राजस्थान में जो पेपर लीक हुआ, उसमें कांग्रेस की गहलौत सरकार खुद शामिल थी। पीएम मोदी ने कहा कि बताओ इससे बड़ा धोखा क्या हो सकता है। राजस्थान में कांग्रेस का पेपर लीक हो गया है। ये ही कांग्रेस की सच्चाई है। 
विज्ञापन
02:00 PM, 25-Apr-2024
तीन करोड़ दीदी को लखपति बनाया जाएगा
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में चार करोड़ पक्के घर बनाए हैं। इनमें से तीन करोड़ घर माताओं और बहनों को मिले हैं। माताओं और बहनों के जनधन खाते खुलवाए, जिससे योजना का सीधा पैसा उनके खाते में जाए। अब मोदी का वादा है कि तीन करोड़ दीदी को लखपति बनाया जाएगा। मुझे मेरे देश के युवाओं पर नाज है। आज देश में नए-नए अवसर मिल रहे हैं। युवाओं की हर आकांक्षाओं का ध्यान हमरी सरकार रख रही है। 
01:48 PM, 25-Apr-2024
कांग्रेस का ये है नया प्लान
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन का नया प्लान सामने आया है। याद रखना कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। 
01:46 PM, 25-Apr-2024
ओबीसी का आरक्षण चुराने की साजिश
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि 27 प्रतिशत जो ओबीसी का आरक्षण है, उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए और धर्म के आधार पर आरक्षण दिया जाए। कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने रातों रात मुस्लिम को ओबीसी बनाकर हक पर डाका डाला है।  न्यायालय ने उनकी बात को ठुकरा दिया है। इसलिए कांग्रेस पिछले दरवाजे से काम करने का प्रयास कर रही है। ओबीसी के 27 प्रतिशत के कोटे से छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस यही करना चाहती है। यह डाका है कि नहीं।
01:41 PM, 25-Apr-2024
कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर लगा मुस्लिम लीग का ठप्पा
पीएम मोदी ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति ने देश को बांट कर रख दिया है। इसलिए आज मोदी तुष्टीकरण को समाप्त करके संतुष्टीकरण की ओर आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस ने जो मेनिफेस्टो जारी किया है, उस पर शत प्रतिशत मुस्लिम लीग का ठप्पा लगा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:35 PM, 25-Apr-2024
मोदी की गारंटी सबका साथ सबका विकास
मोदी की गारंटी सबका साथ सबका विकास की है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा 10 साल का रिकॉर्ड हो या फिर भाजपा का संकल्प पत्र। हम जोर दे रहे हैं कि सरकारी योजनाओं का सबको लाभ मिले।
01:33 PM, 25-Apr-2024
मोदी के लिए सब हुए एक
पीएम मोदी ने कहा कि दुनियाभर में जो हत्यारों के दलाल हैं। जो पुरानी सरकारों को घूस देकर अपने काम कराने में एक्सर्ट हो गए। जिन पुरानी सरकारों में बैठे लोगों को मलाई खाने को मिलती थी, वो अब बौखला गए हैं। बहुत नाराज हैं। वो नहीं चाहते हैं कि भारत की सेना आत्मनिर्भर बने। इसलिए वे एकजुट हो गए हैं। 
01:31 PM, 25-Apr-2024
राधे-राधे से भाषण की शुरूआत
पीएम मोदी ने राधे-राधे से भाषण की शुरूआत की। वे बोले आपके पास विशेष रूप से आया हूं। पहले कुछ देने आता था, लेकिन इस बार विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। यदि भारत विकसित होता है तो आपके परिवार, आपका और आपके बच्चों का भला होगा। इसलिए देश एकजुट होकर आ रहा है। 
01:22 PM, 25-Apr-2024
सीएम योगी ने किया स्वागत 
सीएम योगी ने कहा कि इस ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी आगरा में पीएम मोदी का आगमन हुआ है। इस अवसर पर मैं आगरा की जनता की ओर से पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है। विकास के कार्य हुए हैं। जिन लोगों को भारत के अंदर, विकास की योजनाएं, सुरक्षित भारत अच्छा नहीं लगा रहा है, वे फिर गठबंधन करके आए हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed