Mathura Janmashtami 2022: ब्रज में जन्मे कन्हैया, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर गूंजे जयकारे, दर्शन को उमड़े भक्त
{"_id":"62ff01c40f80785ebb38b55e","slug":"krishna-janmashtami-2022-live-updates-from-mathura-vrindavan-muhurat-puja-vidhi-banke-bihari-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura Janmashtami 2022: ब्रज में जन्मे कन्हैया, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर गूंजे जयकारे, दर्शन को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 20 Aug 2022 01:24 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:24 AM IST
खास बातें
Krishna Janmashtami 2022 News From Mathura Vrindavan in Hindi: मथुरा समेत पूरे देश में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव की धूम रही। सुबह से ही भक्तों का सैलाब श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर उमड़ पड़ा। मथुरा में करीब 50 लाख भक्त कान्हा के जन्म के साक्षी बनने के लिए यहां पहुंचे। जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूजा की। रात 12 बजे कान्हा ने जन्म लिया तो श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर जयकारों से गूंज उठा। भागवत भवन में कान्हा का महाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के भागवत भवन में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:10 AM, 20-Aug-2022
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर की गई भव्य सजावट
- फोटो : अमर उजाला
01:05 AM, 20-Aug-2022
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दही हांडी फोड़ी।
विज्ञापन
12:28 AM, 20-Aug-2022
पंचामृत से हुआ कान्हा का महाभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
#WATCH | Uttar Pradesh: Rituals being performed at a temple in Mathura as midnight celebration begins on the occasion of Krishna Janmashtami#Janmashtami pic.twitter.com/ufxrCgLMtT
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 19, 2022
12:25 AM, 20-Aug-2022
कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को मिठाई बांटी। 12:18 AM, 20-Aug-2022
जन्माष्टमी पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजराज के अहमदाबाद स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। इस दौरान उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहे।
12:12 AM, 20-Aug-2022
भागवत भवन में हुई कान्हा की महाआरती
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विज्ञापन
12:00 AM, 20-Aug-2022
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात के 12:00 बजते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ढोल-नगाडे़, झांझ-मंजीरे और मृदंग की आवाज गूंज उठी। भगवान के प्राकट्योत्सव की खुशी में भक्त झूमने लगे। मंदिर के कोने-कोने में कृष्ण कन्हैया की जय-जयकार होने लगी।
09:40 PM, 19-Aug-2022
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कान्हा के जन्म से पहले भक्तों में जबरदस्त उत्साह दिखा। कान्हा के जन्म लेते ही यह उत्साह चरम पर पहुंच गया। कान्हा के जन्म की खुशी में भक्त झूमने लगे।
09:11 PM, 19-Aug-2022
श्री प्रियाकांत जू मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
09:03 PM, 19-Aug-2022
द्वारिकाधीश मंदिर में भी जन्माष्टमी की धूम रही। यहां उत्सव का दौर प्रात:काल मंगला के दर्शन से ही शुरू हो गया था। इसके बाद ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक किया गया। भक्तों ने द्वारिकाधीश महाराज के दर्शन किए।