फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan 12th Installment: जारी हो चुकी है 12वीं किस्त, अगर नहीं मिला लाभ तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल

Mon, 17 Oct 2022 07:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 17 Oct 2022 07:01 PM IST
खास बातें

PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment News in Hindi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है, जिसमें पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये यानी सालाना 6 हजार रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता है। इसी कड़ी में आज पीएम नरेंद्र मोदी ने 12वीं किस्त जारी कर दी है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana Live Updates PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Released Know How to Check Kist Status
PM Kisan 12th Installment Live: पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी हो चुकी है - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:56 PM, 17-Oct-2022
किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए चलाई जा रही हैै स्कीम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के गरीब किसानों के लिए चलाई जा रही भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। 
06:24 PM, 17-Oct-2022
आपात्र किसानों को नहीं मिलेेगा 12वीं किस्त का लाभ

सरकार गलत ढंग से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे आपात्र लाभार्थियों के खिलाफ काफी सख्त है। वह किसान, जो गलत ढंग से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। उन आपात्र किसानों को 12वीं किस्त के लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
06:08 PM, 17-Oct-2022
PM Kisan Yojana: इतने पैसे आए होंगे खाते में

आज खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे भेजे। ऐसे मे योजना से जुड़े प्रत्येक पात्र लाभार्थी के खाते में 2 हजार रुपये भेजे गए हैं।
05:35 PM, 17-Oct-2022
PM Kisan Yojana Helpline email: ईमेल करके भी ले सकते हैं मदद

किस्त न आने पर या किसी तरह की मदद के लिए आप आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
05:03 PM, 17-Oct-2022
इस नंबर से भी ले सकते हैं मदद

अगर आपको अब तक 12वीं किस्त का लाभ नही मिला है, तो ऐसे में आप पीएम किसान योजना के टोल फ्री नंबर 18001155266 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपको उचित मदद मिल सकती है।
04:21 PM, 17-Oct-2022
PM Kisan Yojana: इन गलितयों से भी अटक सकती है किस्त

ई-केवाईसी करवाने के बाद भी अगर किस्त के पैसे अटक रहे हैं, तो इसके पीछे हो सकता है कि आपके फॉर्म में और आधार कार्ड में नाम गलत हो। ऐसी स्थिति में भी किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:43 PM, 17-Oct-2022
PM Kisan Yojana: किस्त न आने पर परेशान न हो 

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, और आपके बैंक खाते में अभी पैसे नहीं आए हैं, तो ऐसे में आपको परेशान नहीं होना है। दरअसल, आपके लिए ये जानना जरूरी है कि अभी लाभार्थियों के खाते में धीरे-धीरे करके भी पैसे आ रहे हैं। ऐसे में आप थोड़ा इंतजार भी कर सकते हैं।
03:14 PM, 17-Oct-2022
PM Kisan Yojana: लाभार्थियों की संख्या में आई कमी

आज 12वीं किस्त जारी होने के बाद देखा गया कि योजना से जुड़े लाभार्थियों की संख्या में काफी कमी आई है। दरअसल, जहां 11वीं किस्त का लाभ 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को दिया गया था, तो वहीं इस बार 12वीं किस्त का लाभ लगभग 8 करोड़ किसानों को मिला है।
02:41 PM, 17-Oct-2022
पीएम किसान योजना का पोर्टल हुआ डाउन - फोटो : pmkisan.gov.in
PM Kisan Yojana Portal: पोर्टल हुआ डाउन

पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त आने के बाद से कई बार पोर्टल डाउन हो रहा है। ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है आप थोड़ा सा रुककर भी अपना स्टेटस देख सकते हैं।
02:11 PM, 17-Oct-2022
PM Kisan Yojana Helpline Number: किस्त न आने पर क्या करें?

अगर आपके खाते में 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर दिए हुए इन 155261 / 011-24300606 नंबर्स पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपकी मदद की जा सकती है।
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed