iPhone Launch Event Live: आईफोन 18 प्रो का हुआ लॉन्च, फोल्डेबल फोन 'डुओ' का भी खुलासा, जानें फीचर्स

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 10 Sep 2026 12:16 AM IST
खास बातें

एपल आज अपने 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट में आईफोन 18 समेत कई नए प्रोडक्ट्स से पर्दा उठा सकती है। कंपनी का यह लॉन्च इवेंट भारत में रात 10.30 बजे से लाइव देखा जा सकेगा। मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन सबसे बड़े आकर्षण हो सकते हैं। इनके अलावा नई एपल वॉच सीरीज समेत कुछ नए गैजेट्स भी पेश किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इस इवेंट में एपल क्या-क्या लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
apple event 2026 iphone 18 pro foldable iphone apple new watch airpods launch today details
आईफोन डुओ हुआ पेश - फोटो : एपल

    लाइव अपडेट

    02:11 AM,10-Sep-2026

    अपडेट हुई सिरी एआई

    आईफोन 18 प्रो सीरीज में आने वाली नई सिरी असिस्टेट अब और भी स्मार्ट हो गई है। एपल इंटेलिजेंस की मदद से सिरी यूजर के व्यक्तिगत संदर्भ को समझ सकेगी और जरूरत के समय सही जानकारी उपलब्ध करा सकेगी।

    सिरी अब आपके मैसेज, इमेल, फोटो और दूसरी एप्स में मौजूद जानकारी को समझकर आपके काम आसान कर सकेगी। यानी अगर आपको किसी पुराने मैसेज, फोटो या जानकारी को ढूंढना है तो सिरी ज्यादा बेहतर तरीके से मदद कर पाएगी। एपल ने एआई को सिर्फ Siri तक सीमित नहीं रखा है। Safari में नया Notify Me फीचर दिया गया है, जो किसी वेबसाइट में बदलाव होने पर यूजर को जानकारी देगा।

    11:55 PM,09-Sep-2026

    आईफोन डुओ की कीमत

    एपल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन डुओ की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, जो इसके बेस मॉडल में 256GB स्टोरेज के लिए है। वहीं इसके 2 टीबी वाले टॉप मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये है।

    11:52 PM,09-Sep-2026

    नए चिप के साथ आया आईफोन डुओ

    एपल ने अपने फोल्डेबल फोन को नए A24 चिपसेट के साथ पेश किया है। इस फोन में केवल ई-सिम की सुविधा दी गई है। इसी दुनियाभर मे ई-सिम के साथ ही बेचा जाएगा।

    11:36 PM,09-Sep-2026

    फोल्डेबल आईफोन से भी उठा पर्दा

    एपल ने फोल्डेबल आईफोन को आईफोन डुओ (iPhone Duo) के नाम से पेश किया है। फोल्ड होने के बाद यह फोन पासपोर्ट जैसा दिखता है। इस फोन को सफेद और डार्क ब्लू रंग में पेश किया गया है।

    11:32 PM,09-Sep-2026

    एपल वॉच सीरीज 12 लॉन्च

    एपल के नए आईफोन के साथ अब उसकी अगली पीढ़ी की स्मार्टवॉच एपल वॉच सीरीज 12 और फ्लैगशिप एपल वॉच अल्ट्रा 4 को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच की आंतरिक परफॉर्मेंस, बैटरी एफिशिएंसी और हेल्थ व फिटनेस मॉनिटरिंग को ज्यादा उपयोगी बनाया है। कीमत की बात करें तो भारत में एपल वॉच सीरीज 12 की शुरुआती कीमत 45 हजार से 46,900 के आसपास है।

    11:10 PM,09-Sep-2026

    कीमतों का हुआ खुलासा

    आईफोन 18 प्रो के 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है। वहीं, 256 जीबी स्टोरेज के साथ आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। दोनों मॉडल की प्री बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी, जबकि बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो जाएगी।

    11:05 PM,09-Sep-2026

    बैटरी परफॉर्मेंस पहले से बेहतर

    iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Apple ने फास्ट चार्जिंग और बैटरी परफॉर्मेंस को बेहतर किया है। कंपनी के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max में अब तक किसी भी iPhone की तुलना में ज्यादा दमदार बैटरी दी गई है। कैमरा के मोर्चे पर भी iPhone 18 Pro सीरीज में बड़े बदलाव किए गए हैं। Apple इसे अब तक का अपना सबसे एडवांस कैमरा सिस्टम बता रही है। पहली बार कंपनी ने अपर्चर मोड दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स कैमरे में आने वाली रोशनी को नियंत्रित कर सकेंगे। Apple ने सिर्फ कैमरा हार्डवेयर ही नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग में भी सुधार किया है, जिससे फोटो और वीडियो की क्वालिटी को और बेहतर बनाने का दावा किया गया है।

    11:03 PM,09-Sep-2026

    नया वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम

    Apple ने iPhone 18 Pro में गर्मी को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने के लिए नया वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया है। यह सिस्टम A20 Pro चिपसेट के साथ काम करेगा और iPhone 17 Pro में इस्तेमाल किए गए वेपर चैंबर की तुलना में करीब तीन गुना बड़ा बताया जा रहा है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट की मदद से iPhone 18 Pro लंबे समय तक हाई परफॉर्मेंस बनाए रख सकेगा। खास तौर पर गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और दूसरे भारी कामों के दौरान डिवाइस के ज्यादा गर्म होने की समस्या को कम करने में यह तकनीक मदद करेगी।

    11:02 PM,09-Sep-2026

    AI से बनी तस्वीरों की पहचान आसान होगा

    Apple ने AI के बढ़ते चलन के बीच असली और AI तस्वीरों में फर्क आसान बनाने की भी कोशिश की है। कंपनी के मुताबिक, iPhone 18 Pro से खींची गई तस्वीरों में एक खास डिजिटल सिग्नेचर मौजूद होगा। इस सिग्नेचर की मदद से यूजर्स यह पता कर सकेंगे कि कोई फोटो वास्तव में iPhone 18 Pro से क्लिक की गई है या नहीं।

    10:57 PM,09-Sep-2026

    Apple के भविष्य के विजन पर बोले जॉन टर्नस

    Apple के नए CEO जॉन टर्नस ने कंपनी के भविष्य को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, नमस्कार, Apple Park में आप सभी का स्वागत है। आज यहां मौजूद होकर मैं बेहद उत्साहित हूं। शुरुआत करने से पहले मैं यह कहना चाहता हूं कि Apple की शानदार टीमों के साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। टर्नस ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा Apple में बिताया है और आज भी कंपनी की जिज्ञासा और नए आविष्कार उन्हें कुछ नया करने के लिए प्रेरित करते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें