iPhone 18 Launch Live: आईफोन 18 प्रो से लेकर पहले फोल्डेबल आईफोन तक, आज एपल क्या-क्या लॉन्च कर सकता है?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 09 Sep 2026 09:43 AM IST
खास बातें

एपल आज अपने 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट में आईफोन 18 समेत कई नए प्रोडक्ट्स से पर्दा उठा सकती है। कंपनी का यह लॉन्च इवेंट भारत में रात 10.30 बजे से लाइव देखा जा सकेगा। मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन सबसे बड़े आकर्षण हो सकते हैं। इनके अलावा नई एपल वॉच सीरीज समेत कुछ नए गैजेट्स भी पेश किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इस इवेंट में एपल क्या-क्या लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
apple event 2026 iphone 18 pro foldable iphone apple new watch airpods launch today details
एपल का iPhone 18 लॉन्च इवेंट आज - फोटो : अमर उजाला

    लाइव अपडेट

    01:02 PM,09-Sep-2026

    कितनी होगी फोल्डेबल आईफोन की कीमत?

    एपल पहली बार फोल्डेबल फोन लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे आईफोन अल्ट्रा या आईफोन फोल्ड कहा जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने नाम को आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया है। फोल्डेबल आईफोन की कीमत 2199 डॉलर ( 2.09 लाख रुपये) तक हो सकती है।

    12:26 PM,09-Sep-2026

    कितनी होगी आईफोन 18 प्रो की कीमत?

    एपल आईफोन 18 प्रो की भारत में शुरुआती कीमत 1,39,900 रुपये होने की उम्मीद है। यह मौजूदा आईफोन 17 प्रो की कीमत से करीब 5,000 रुपये ज्यादा होगी। आईफोन 17 प्रो भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

    12:02 PM,09-Sep-2026

    कैमरे में मिलेगा ये खास फीचर

    आईफोन 18 प्रो सीरीज में 48MP मेन के साथ 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अधिक प्रीमियम प्रो मैक्स मॉडल में कैमरा के साथ वेरिएबल अपर्चर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, दोनों मॉडल्स के डायनामिक आइलैंड कैमरा डिजाइन को छोटा किया जा सकता है।

    11:37 AM,09-Sep-2026

    नए A20 चिप से मिलेगी ताकत

    प्रोसेसर की बात करें तो, आईफोन 18 प्रो सीरीज में एपल की नेक्स्ट-जनरेशन A20 Pro (2nm) चिप मिलने की उम्मीद है, जो इसे अब तक का सबसे तेज और पावर-एफिशिएंट आईफोन बनाएगी। मल्टीटास्किंग और भारी एप्स को स्मूदली चलाने के लिए इसमें 12 GB RAM दी जा सकती है।

    11:10 AM,09-Sep-2026

    AirPods 5 भी हो सकते हैं लॉन्च

    Apple इस इवेंट में नए AirPods 5 भी पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके दो वेरिएंट आ सकते हैं। पहला एक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ और दूसरा बिना ANC वाला होगा। नए मॉडल में अपडेटेड चिप और बेहतर ऑडियो पर फोकस किया जा सकता है।

    10:51 AM,09-Sep-2026

    Apple Watch Series 12 और Ultra 4

    iPhone के साथ एपल अपनी नई स्मार्टवॉच भी पेश कर सकता है। सबसे ज्यादा चर्चा Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों में मौजूदा मॉडल की तुलना में बड़े डिजाइन बदलाव की उम्मीद नहीं है। Series 12 में तेज प्रोसेसर, बेहतर बैटरी लाइफ और हेल्थ-फोकस्ड फीचर्स दिए जाने की संभावना है।

    Watch Ultra 4 में भी बेहतर प्रोसेसर और फिटनेस-ट्रैकिंग सुधार मिलने की उम्मीद है। Apple Ultra मॉडल्स में सैटेलाइट-आधारित फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

    10:33 AM,09-Sep-2026

    पहला फोल्डेबल आईफोन होगा सबसे बड़ा सरप्राइज

    इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण एफल का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। इसे रिपोर्ट्स में फिलहाल iPhone Ultra या Foldable iPhone कहा जा रहा है। नाम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फोल्डेबल मॉडल में करीब 7.7 इंच की अंदर की स्क्रीन और 5.3 इंच की बाहरी डिस्प्ले हो सकती है। इसमें दो 48MP रियर कैमरे, एक फ्रंट कैमरा और A20 Pro चिप दिए जाने की बात कही गई है। खास बात यह है कि इसमें Face ID की जगह पावर बटन में Touch ID मिलने की संभावना जताई गई है।

    10:02 AM,09-Sep-2026

    A20 चिपसेट से लैस होगी प्रो सीरीज

    iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। iPhone 18 Pro सीरीज में नया A20 Pro चिपसेट, छोटा डायनामिक आईलैंड, बदला हुआ कैमरा कंट्रोल और नए कलर ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स यह भी दावा करती हैं कि इस मॉडल में वेरिएबल अपर्चर वाला कैमरा दिया जा सकता है, जिससे कैमरा सिस्टम में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड देखने को मिल सकता है। हालांकि ये सभी जानकारी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है, एपल ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

    09:56 AM,09-Sep-2026

    iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर नजर

    अगर खबरों की मानें तो इस बार इवेंट में कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को पहले पेश करेगी, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 की लॉन्च को 2027 के शुरुआती महीनों के लिए टाला जा सकता है। एपल की सप्लाई चेन से जुड़ी रिपोर्ट्स भी बेस मॉडल को 2027 की शुरुआत में लाए जाने की संभावना की ओर इशारा करती हैं।

    08:24 AM,09-Sep-2026

    iPhone 18 Launch Live: आईफोन 18 प्रो से लेकर पहले फोल्डेबल आईफोन तक, आज एपल क्या-क्या लॉन्च कर सकता है?

    नए सीईओ के नेतृत्व में पहला लॉन्च इवेंट

    एपल का इस साल का सितंबर इवेंट कई मायनों में खास है। कंपनी बुधवार को कैलिफोर्निया स्थित अपने हेडक्वार्टर से एपल इवेंट को सुबह 10 बजे से होस्ट करने जा रही है। भारत में इस आयोजन को रात 10:30 बजे से देखा जा सकेगा। इवेंट का नाम सरप्राइज एंड शाइन रखा गया है।

    यह लॉन्च इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नए सीईओ जॉन टर्नस के नेतृत्व में होने वाला पहला बड़ा iPhone लॉन्च इवेंट होगा। खबरों के मुताबिक, इस बार एपल का फोकस प्रीमियम iPhone मॉडल्स और पहली बार फोल्डेबल iPhone पर हो सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें