Wrestlers Protest: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की पहलवानों से मुलाकात, मैराथन बैठक खत्म, नहीं निकला नतीजा
बुधवार (18 जनवरी) को भारतीय कुश्ती में अचानक तूफान खड़ा हुआ। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत करीब 30 पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए। संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगे। इसके बाद दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर इस मामले को लेकर पहलवानों को मिलने के लिए बुलाया है। हम इस खबर से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं।
लाइव अपडेट
मैराथन बैठक खत्म
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के बीच मैराथन बैठक खत्म हुई।Delhi | Sakshee Malikkh, Bajrang Punia, Vinesh Phogat, Ravi Dahiya and other wrestlers leave from the residence of Union Sports Minister Anurag Thakur
— ANI (@ANI) January 19, 2023
They met the minister in connection with their protest and allegations against Wrestling Federation of India (WFI) pic.twitter.com/e4L3CYW38x
Wrestlers Protest Live: खेल मंत्री से मिलने पहुंचे पहलवान
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से धरने पर बैठे पहलवान मिलने पहुंचे हैं। बजरंग पूनिया के साथ रवि दहिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बबीता फोगाट भी वहां गई हैं। पूर्व पहलवान और भाजपा नेता बबीता सरकार की ओर से जंतर-मंतर पर भी गई थीं। खेल मंत्री ने सबको डिनर पर बुलाया है।Wrestlers Protest Live: भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने दिया बयान
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने भी इस मामले पर अपना पहला बयान दिया। उन्होंने कहा, ''हम एथलीटों से अनुरोध करते हैं कि वे आगे आएं और हमारे साथ अपनी चिंताओं को व्यक्त करें। हम न्याय के लिए एक पूरी जांच सुनिश्चित करेंगे। हमने भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए एक विशेष समिति बनाने का भी फैसला किया है।"Wrestlers Protest Live: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया बयान
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के धरने को लेकर पहली बार बयान दिया। उन्होंने चंडीगढ़ में कहा, ''पहलवानों के आरोपों का संज्ञान लेते हुए खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को नोटिस भेजकर 72 घंटे में जवाब मांगा है। आगामी शिविर भी तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। मैं दिल्ली जा रहा हूं और पहलवानों से मिलूंगा।''Wrestlers Protest Live: महावीर फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधा
विनेश फोगाट के चाचा और गीता-बबीता फोगाट के पिता महावीर फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''भ्रष्ट व्यक्ति को पद पर नहीं बने रहना चाहिए। एक अच्छा पहलवान या एथलीट आना चाहिए, राजनीतिक व्यक्ति नहीं। अगर लड़कियां आवाज उठाएं तो भविष्य में इस तरह के खतरों से बचा जा सकता है।''Wrestlers Protest: बजरंग बोले- जारी रहेगा धरना
पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा, ''अगर शुक्रवार (20 जनवरी) तक फेडरेशन को बर्खास्त नहीं किया जाता है तो हम कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। साथ ही जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता है तब तक धरने पर बैठे रहेंगे।''Wrestlers Protest: पहलवान बोले हमारे पास पर्याप्त सबूत
खेल मंत्रालय से बैठक के बाद बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी। पहलवानों ने कहा कि वह कुश्ती संघ के अध्यक्ष का इस्तीफा लेकर रहेंगे। पहलवानों ने यह भी साफ कर दिया कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। वे आश्वासन से खुश नहीं हैं। उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। वह ठोस कार्रवाई चाहते हैं। वह इस बात की उम्मीद में बैठे हैं कि उन्हें न्याय मिलेगा। पूरे कुश्ती संघ को भंग करना चाहिए, जब तक संघ को भंग नहीं किया जाएगा, हम पीछे नहीं हटेंगे।पहलवानों ने कहा कि उनके पास कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। उनके साथ 5-6 लड़कियां हैं, जिनका यौन शोषण हुआ है और इसे साबित करने के लिए सबूत भी हैं, लेकिन वह सबूत सार्वजानिक नहीं करना चाहते हैं। इस बीच पहलवानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। पहलवानों ने यह भी कहा है कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बृजभूषण सिंह इस्तीफा दें और उन्हें जेल भिजवाकर रहेंगे। पहलवानों ने यह भी कहा कि इस मामले में वह केस भी फाइल करेंगे।