01:37 AM, 04-Aug-2022
T20 Live: भारत की धमाकेदार जीत
भारतीय महिला टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए बारबाडोस को 100 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में बारबाडोस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 62 रन ही बना सकी। उसके सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। टीम इंडिया के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 10 रन दिए। मेघना सिंह, स्नेह राणा, राधा यादव और हरमनप्रीत कौर को एक-एक सफलता मिली। टीम इंडिया इस जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
01:29 AM, 04-Aug-2022
T20 Live: बारबाडोस को लगा आठवां झटका
बारबाडोस को आठवां झटका हरमनप्रीत कौर ने दिया। उन्होंने शॉन्टे कैरिंगटन को राधा यादव के हाथों कैच कराया। शॉन्टे कैरिंगटन ने 11 गेंद पर तीन रन बनाए। टीम इंडिया को जीत के लिए दो विकेट चाहिए।
01:18 AM, 04-Aug-2022
T20 Live: बारबाडोस हार के करीब
बारबाडोस की टीम हार के करीब है। उसके सात विकेट गिर चुके हैं। 14वें ओवर में मेघना सिंह ने होल्डर को आउट कर दिया। होल्डर ने 24 गेंद पर छह रन बनाकर हरमप्रीत कौर को कैच थमा दिया। उनके बाद एलिसा स्कैंटलबरी 15 गेंद पर आठ रन बनाकर आउट हो गईं। राधा यादव की गेंद पर दीप्ति शर्मा ने उनका कैच लिया।
12:57 AM, 04-Aug-2022
T20 Live: बारबाडोस को लगा पांचवां झटका
बारबाडोस को पांचवां स्नेह राणा ने दिया। उन्होंने नौवें में किशोन नाइट को क्लीन बोल्ड कर दिया। नाइट ने 20 गेंद पर 16 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगा। बारबाडोस की टीम संकट में है। उसके सभी प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।
12:41 AM, 04-Aug-2022
T20 Live: रेणुका की खतरनाक गेंदबाजी
रेणुका सिंह ठाकुर ने दो विकेट लेने के बाद बारबाडोस को दो और झटके दिए। उन्होंने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर किशिया नाइट (तीन रन) को क्लीन बोल्ड कर दिया। वहीं, छठी गेंद पर एलीन को बोल्ड कर दिया। एलीन भी खाता नहीं खोल सकीं।
12:37 AM, 04-Aug-2022
T20 Live: बारबाडोस के दो विकेट गिरे
बारबाडोस के दो विकेट तीन ओवर के अंदर गिर गए। सबसे पहले अनुभवी डिएंड्रा डॉटिन आउट हुईं। रेणुका सिंह ने तीसरी ही गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। डॉटिन खाता भी नहीं खोल पाईं। उनके बाद तीसरे ओवर में रेणुका ने मैथ्यूज को आउट कर दिया मैथ्यूज सात गेंद पर नौ रन बनाकर शेफाली वर्मा को कैच थमा बैठीं।
12:09 AM, 04-Aug-2022
T20 Live: भारत ने बनाए 162 रन
भारतीय महिला टीम ने बारबाडोस को 163 रन का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्ज ने नाबाद 56, शेफाली वर्मा ने 43 और दीप्ति शर्मा ने नाबाद 34 रन बनाए। तानिया भाटिया छह रन बनाकर, स्मृति मंधाना पांच रन बनाकर और कप्तान हरनप्रीत कौर खाता खोले बगैर आउट हो गईं। रोड्रिग्ज ने 46 गेंद पर की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। दीप्ति शर्मा ने 28 गेंद की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया।
11:39 PM, 03-Aug-2022
T20 Live: भारतीय पारी के 15 ओवर पूरे
भारत की पारी के 15 ओवर पूरे हो गए हैं। उसने चार विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। जेमिमा रोड्रिग्ज 35 गेंद पर 34 और दीप्ति शर्मा आठ गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
11:32 PM, 03-Aug-2022
T20 Live: तानिया भाटिया फेल
इस मैच के लिए टीम में शामिल की गईं तानिया भाटिया का बल्ला नहीं चला। वह 13 गेंद पर छह रन बनाकर आउट हो गईं। भाटिया को मैथ्यूज ने डॉटिन के हाथों कैच कराया। उनके आउट होने के बाद दीप्ति शर्मा क्रीज पर आ गई हैं।
11:15 PM, 03-Aug-2022
T20 Live: भारत को लगा दूसरा झटका
भारत को दूसरा झटका नौवें ओवर में लगा। शेफाली वर्मा रनआउट होकर पवेलियन लौट गईं। उन्होंने 26 गेंद पर 43 रन बनाए। इस दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया। उनके बाद अगले ही ओवर में कप्तान हरनप्रीत कौर आउट हो गई। उन्हें शकीरा सेलमैन ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। हरमनप्रीत खाता भी नहीं खोल पाईं। उनके आउट होने के बाद तानिया भाटिया उतरीं हैं।