Live
Asian Games 2026 Highlights: भारत को मिले दो रजत पदक, क्रिकेट, हॉकी और बैडमिंटन में भी मिली सफलता
{"_id":"6aaf2e4ceca94391d20df345","slug":"asian-games-2026-live-updates-day-1-india-s-medal-hunt-begins-wushu-shooting-live-updates-cricket-semifinal-2026-09-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Asian Games 2026 Highlights: भारत को मिले दो रजत पदक, क्रिकेट, हॉकी और बैडमिंटन में भी मिली सफलता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sun, 20 Sep 2026 06:01 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:01 PM IST
खास बातें
एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला दिन शानदार रहा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हरा दिया। जीत के साथ हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। वहीं, शूटिंग में भारत ने दो पदक जीत लिए। भारत को हॉकी और बैडमिंटन में भी सफलता मिली। मेडल्स टैली देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
बाएं से- रजत पदक के साथ विदर्सा, सोनम और इलावेनिल
- फोटो : NRAI
लाइव अपडेट
06:00 PM, 20-Sep-2026
Asian Games Live: दिन के प्रदर्शन का सार
एशियन गेम्स 2026 का आगाज हो चुका है और पहले दिन भारतीय महिला निशानेबाजों ने पदक का खाता खोला। भारत को अब तक दो रजत पदक मिले हैं और ये दोनों ही पदक निशानेबाजी में आए हैं। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में जगह बना ली है और वह स्वर्ण पदक अपने नाम करने से एक कदम दूर है। पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने भी दमदार जीत के साथ एशियाड का आगाज किया है। महिला बैडमिंटन टीम ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तैराकी में ऋषभ दास पदक नहीं जीत सके, जबकि टेबल टेनिस में मिलाजुला प्रदर्शन रहा।05:19 PM, 20-Sep-2026
Asian Games Live: पुरुष टेबल टेनिस टीम हारी
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम को ईरान के खिलाफ हार का सामना पड़ा। भारत को शुरुआती तीनों मुकाबले में हार मिली।
विज्ञापन
05:15 PM, 20-Sep-2026
Asian Games Live: विक्रांत बालियान भी हारे
विक्रांत बालियान को वुशु 75 किग्रा 1/8 फाइनल में 0-2 से हार मिली। ईरान के सोहैल मोसावी ने बालियान को हराया। मोसामी ने दोनों राउंड 5-0 से जीते और बिना एक भी अंक गंवाए 10 अंक हासिल किए।05:10 PM, 20-Sep-2026
Asian Games Live: वुशु में मिली हार
भारतीय वुशु एथलीट अपर्णा दहिया को महिला 52 किग्रा सांडा राउंड ऑफ 16 में हार का सामना करना पड़ा। अपर्णा को ईरान की सोगांद सिंकाएचेतान से 0-2 से हार मिली।04:50 PM, 20-Sep-2026
Asian Games Live: पुरुष टेबल टेनिस टीम का मुकाबला जारी
एशियन गेम्स में टेबल टेनिस की स्पर्धा जारी है। फिलहाल पुरुष टीम का मुकाबला चल रहा है। भारत का सामना ईरान से हो रहा है।03:41 PM, 20-Sep-2026
Asian Games Live: महिला टेबल टेनिस टीम जीती
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने ग्रुप एफ में सिंगापुर को 3-2 से हराया। भारत के लिए सबसे पहले यशस्वनी घोरपड़े ने अपना मुकाबला जीता। लेकिन श्रीजा अकुला को हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मैच में दिया चिताले को हार मिली और सिंगापुर ने 2-1 की बढ़त बना ली। भारत की श्रीजा अकुला ने वापसी कराई और अपना मैच जीतकर स्कोर 2-2 कर दिया। पांचवें मैच में फिर यशस्वनी ने अपना मुकाबला जीता और भारत को सिंगापुर पर जीत दिला दी। भारतीय महिला टीम ने इंडोनेशिया को भी 3-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:19 PM, 20-Sep-2026
Asian Games Live: टेबल टेनिस में सफलता
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने इंडोनेशिया को 3-0 से हरा दिया है। पहले मैच में जी सातियान ने नेगारा मोहम्मद को 11-8, 11-7, 11-9 से हराया। इसके बाद मानव ठक्कर ने मोहम्मद जुनिंद्र को 11-7, 8-11, 11-6, 6-11, 11-9 से हराया। फिर मानुश शाह ने अफ्फान प्रात्मा को 11-9, 11-9, 12-10 से मात दी।03:09 PM, 20-Sep-2026
Asian Games Live: ऋषभ पदक से चूके
भारतीय तैराक ऋषभ दास पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में छठे स्थान पर रहे और पदक लाने से चूक गए। ऋषभ ने फाइनल में 54.77 सेकेंड का समय लिया और वह छठे स्थान पर रहे।
02:29 PM, 20-Sep-2026
Asian Games Live: राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई
एशियन गेम्स 2026 में भारत का पदक खाता महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रजत पदक के साथ खोला। इलावेनिल वालारिवन, विदार्सा के विनोद और सोनम उत्तम मस्कर की तिकड़ी ने कुल 1898.0 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि ने भारत का पदक खाता खोला और देश को गौरवान्वित किया। सोनम 634.1 अंक के साथ तीसरे, इलावेनिल 633.5 के साथ सातवें और विदार्सा 630.4 अंक के साथ 12वें स्थान पर रहीं। चीन ने 1904.2 अंक के साथ स्वर्ण और जापान ने 1897.1 अंक के साथ कांस्य जीता।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, 'एशियन गेम्स 2026 में महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर इलावेनिल वालारिवन, विदार्सा के विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को हार्दिक बधाई। आपकी सराहनीय उपलब्धि ने खेलों में भारत का पदक खाता खोला है और इससे देश को अपार गर्व हुआ है। आपकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
01:40 PM, 20-Sep-2026