फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami Live: मथुरा, वृंदावन में जन्माष्टमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय

Thu, 07 Sep 2023 04:34 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 07 Sep 2023 04:34 PM IST
खास बातें

 Jai Shri Krishna Janmashtami Wishes, Songs, Bhajan in Hindi: देशभर में आज भी कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। ग्रंथों के अनुसार योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, मध्य रात्रि, वृषभ लग्न और बुधवार के दिन हुआ था। इस बार जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर दो दिन मनाई जा रही है।

विज्ञापन
Happy Janmashtami 2023: Shri Krishna Janmashtami Wishes, Shubh Muhurat, Vrat Katha, Puja Vidhi, Mantra Aarti
Happy Krishna Janmashtami 2023 Wishes - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:32 PM, 07-Sep-2023

Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics

श्रीकृष्ण की आरती

आरती कुंजबिहारी की,श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की,श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला 
श्रवण में कुण्डल झलकाला,नंद के आनंद नंदलाला

गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली
लतन में ठाढ़े बनमाली भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक

चंद्र सी झलक, ललित छवि श्यामा प्यारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की, आरती कुंजबिहारी की…॥

कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं।
गगन सों सुमन रासि बरसै, बजे मुरचंग,  मधुर मिरदंग ग्वालिन संग।

अतुल रति गोप कुमारी की, श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥
॥ आरती कुंजबिहारी की…॥

जहां ते प्रकट भई गंगा, सकल मन हारिणि श्री गंगा।
स्मरन ते होत मोह भंगा, बसी शिव सीस।

जटा के बीच,हरै अघ कीच, चरन छवि श्रीबनवारी की

श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥ ॥ आरती कुंजबिहारी की…॥

चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू 
चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू 

हंसत मृदु मंद, चांदनी चंद, कटत भव फंद।
टेर सुन दीन दुखारी की

श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥
॥ आरती कुंजबिहारी की…॥

आरती कुंजबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

आरती कुंजबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
03:34 PM, 07-Sep-2023

आज जन्माष्टमी पर करें ये उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जन्माष्टमी के दिन अगर कुछ उपाय किया जाय तो कान्हा जी के साथ-साथ मां लक्ष्मी जी की भी कृपा पा सकते हैं। जन्माष्टमी पर उपवास रखते हुए कान्हा जी की विधिवत पूजा के साथ तुलसी दल चढ़ाएं और लड्डू गोपाल को झूला जरूर झूलना चाहिए।
विज्ञापन
02:53 PM, 07-Sep-2023

बाल गोपाल को माखन-मिश्री का भोग क्यों लगाया जाता है।

भगवान कृष्ण को माखन और मिश्री बहुत ही प्रिय होता था। कान्हा जी अपने बचपन में अपने सखा संग मिलकर माखन चुराया करते थे। इसी को देखते हुए भगवान कृष्ण को भोग में माखन-मिश्री का भोग लगाते हैं।
 
02:28 PM, 07-Sep-2023

जन्माष्टमी का त्योहार रात को क्यों मनाया जाता है

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की मध्य रात्रि में हुआ था। इस कारण से हर एक साल जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। 
 
01:56 PM, 07-Sep-2023

भगवान कृष्ण के जीवन से सीख- सेहतमंद जीवन से मिलती है विजय

Krishna Janmashtami Wishes - फोटो : अमर उजाला
कान्हा का बचपन माखन-मिश्री खाते हुए गुजरा। आज भी लोग लड्डू गोपाल का यही भोग लगाते हैं। ये इस बात का संकेत है कि हमारा आहार अच्छा, शुद्ध और बल देने वाला होना चाहिए।  शरीर को निरोगी रखना है तो बचपन से ध्यान देने की जरूरत है। 
 
01:32 PM, 07-Sep-2023

Krishna Janmashtami 2023: भगवान कृष्ण के जीवन से सीखें, अपने जीवन को कैसे बनाए श्रेष्ठ 

Krishna Janmashtami 2023: 5 verses of Geeta - फोटो : अमर उजाला

जीवन संघर्ष है... करें अच्छे तरीके से मुकाबला...

आज जन्माष्टमी का पावन पर्व है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा के कारागृह में हुआ था। पैदा होते ही रात में यमुना पार कर गोकुल ले जाया गया। तीसरे दिन राक्षसी पूतना मारने आ गई। यहां से शुरू हुआ संघर्ष देह त्यागने से पहले द्वारिका डुबोने तक रहा। कृष्ण का जीवन कहता है, आप कोई भी हों, संसार में आए हैं तो संघर्ष हमेशा रहेगा। मानव जीवन में आकर ईश्वर भी सांसारिक चुनौतियों से बच नहीं सकता। कृष्ण कहते हैं परिस्थितियों से भागो मत, उसके सामने डटकर खड़े हो जाओ। क्योंकि, कर्म करना ही मानव जीवन का पहला कर्तव्य है, हम कर्मों से ही परेशानियों को जीत सकते हैं। कृष्ण ने कभी किसी बात की शिकायत नहीं की,उन्होंने हर परिस्थिति का सामना किया और विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:03 PM, 07-Sep-2023

आज जन्माष्टमी पर इन मंत्रों को करें जाप

  • ॐ क्लीं कृष्णाय नमः। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय। ॐ अच्युतानंत गोविंदाय नमः।
  •  ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत: क्लेशनाशाय गोविंदाय नमोऽ नम:।|
  •  अच्युतानन्त गोविंद नामोच्चारण भेषजात्। नश्यन्ति सकला रोगा: सत्यं सत्यं वदाम्यहम्।|
  • अहं वैश्वानरो भूत्वा प्राणिनां देहमाश्रितः। प्राणापान समायुक्तः पचाम्यन्नं चतुर्विधम्।|
  • ॐ क्लीं देवकीसुत गोविंद वासुदेव जगत्पते। देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणंगतः।।
12:37 PM, 07-Sep-2023

Krishna Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी तिथि और नक्षत्र 

आज, गुरुवार 7 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार आज सूर्योदय के समय जन्म नक्षत्र और अष्टमी तिथि दोनों ही होने के कारण और उदया तिथि का ध्यान में रखते हुए मथुरा, वृंदावन, द्वारका और इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी मनाई जा रही है। 
 
12:13 PM, 07-Sep-2023

Krishna Janmashtami 2023:जन्माष्टमी पर कान्हाजी के 8 प्रिय फूल और पत्र जरूर चढ़ाएं

वैजयंती, गेंदा, गुलाब, कमल, मालती, केवड़ा, कनेर और और मौलश्री जैसे फूल अर्पित करें वही पत्र की बात करें तो तुलसी, बेलपत्र, शमी, कुशा, दूर्वा, भृंगराज, अपामार्ग और मोरपंख जरूर चढ़ाएं।
11:52 AM, 07-Sep-2023

Krishna Janmashtami 2023: नोएडा के इस्कॉन मंदिर में हुई मंगला आरती

देश के सभी कृष्ण मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम दिखाई दिखाई दे रही है। वृंदावन, मथुरा और इस्कॉन के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। जन्माष्टमी के मौके पर नोएडा के इस्कॉन मंदिर में आज तड़के मंगला आरती की गई। सुबह से भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में एकत्रित हो रही है। 
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed