Krishna Janmashtami Live: मथुरा, वृंदावन में जन्माष्टमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय
{"_id":"64f7d353fe96ba68280af4a3","slug":"krishna-janmashtami-2023-live-updates-date-time-shubh-muhurat-puja-vidhi-mantra-and-wishes-2023-09-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"Krishna Janmashtami Live: मथुरा, वृंदावन में जन्माष्टमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Thu, 07 Sep 2023 04:34 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 07 Sep 2023 04:34 PM IST
खास बातें
Jai Shri Krishna Janmashtami Wishes, Songs, Bhajan in Hindi: देशभर में आज भी कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। ग्रंथों के अनुसार योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, मध्य रात्रि, वृषभ लग्न और बुधवार के दिन हुआ था। इस बार जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर दो दिन मनाई जा रही है।
विज्ञापन
Happy Krishna Janmashtami 2023 Wishes
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:32 PM, 07-Sep-2023
Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics
श्रीकृष्ण की आरतीआरती कुंजबिहारी की,श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की,श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला
श्रवण में कुण्डल झलकाला,नंद के आनंद नंदलाला
गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली
लतन में ठाढ़े बनमाली भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक
चंद्र सी झलक, ललित छवि श्यामा प्यारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की, आरती कुंजबिहारी की…॥
कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं।
गगन सों सुमन रासि बरसै, बजे मुरचंग, मधुर मिरदंग ग्वालिन संग।
अतुल रति गोप कुमारी की, श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥
॥ आरती कुंजबिहारी की…॥
जहां ते प्रकट भई गंगा, सकल मन हारिणि श्री गंगा।
स्मरन ते होत मोह भंगा, बसी शिव सीस।
जटा के बीच,हरै अघ कीच, चरन छवि श्रीबनवारी की
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥ ॥ आरती कुंजबिहारी की…॥
चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू
चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू
हंसत मृदु मंद, चांदनी चंद, कटत भव फंद।
टेर सुन दीन दुखारी की
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥
॥ आरती कुंजबिहारी की…॥
आरती कुंजबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
03:34 PM, 07-Sep-2023
आज जन्माष्टमी पर करें ये उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जन्माष्टमी के दिन अगर कुछ उपाय किया जाय तो कान्हा जी के साथ-साथ मां लक्ष्मी जी की भी कृपा पा सकते हैं। जन्माष्टमी पर उपवास रखते हुए कान्हा जी की विधिवत पूजा के साथ तुलसी दल चढ़ाएं और लड्डू गोपाल को झूला जरूर झूलना चाहिए।
विज्ञापन
02:53 PM, 07-Sep-2023
बाल गोपाल को माखन-मिश्री का भोग क्यों लगाया जाता है।
भगवान कृष्ण को माखन और मिश्री बहुत ही प्रिय होता था। कान्हा जी अपने बचपन में अपने सखा संग मिलकर माखन चुराया करते थे। इसी को देखते हुए भगवान कृष्ण को भोग में माखन-मिश्री का भोग लगाते हैं।02:28 PM, 07-Sep-2023
जन्माष्टमी का त्योहार रात को क्यों मनाया जाता है
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की मध्य रात्रि में हुआ था। इस कारण से हर एक साल जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है।01:56 PM, 07-Sep-2023
भगवान कृष्ण के जीवन से सीख- सेहतमंद जीवन से मिलती है विजय
Krishna Janmashtami Wishes
- फोटो : अमर उजाला
01:32 PM, 07-Sep-2023
Krishna Janmashtami 2023: भगवान कृष्ण के जीवन से सीखें, अपने जीवन को कैसे बनाए श्रेष्ठ
Krishna Janmashtami 2023: 5 verses of Geeta
- फोटो : अमर उजाला
जीवन संघर्ष है... करें अच्छे तरीके से मुकाबला...
आज जन्माष्टमी का पावन पर्व है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा के कारागृह में हुआ था। पैदा होते ही रात में यमुना पार कर गोकुल ले जाया गया। तीसरे दिन राक्षसी पूतना मारने आ गई। यहां से शुरू हुआ संघर्ष देह त्यागने से पहले द्वारिका डुबोने तक रहा। कृष्ण का जीवन कहता है, आप कोई भी हों, संसार में आए हैं तो संघर्ष हमेशा रहेगा। मानव जीवन में आकर ईश्वर भी सांसारिक चुनौतियों से बच नहीं सकता। कृष्ण कहते हैं परिस्थितियों से भागो मत, उसके सामने डटकर खड़े हो जाओ। क्योंकि, कर्म करना ही मानव जीवन का पहला कर्तव्य है, हम कर्मों से ही परेशानियों को जीत सकते हैं। कृष्ण ने कभी किसी बात की शिकायत नहीं की,उन्होंने हर परिस्थिति का सामना किया और विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:03 PM, 07-Sep-2023
आज जन्माष्टमी पर इन मंत्रों को करें जाप
- ॐ क्लीं कृष्णाय नमः। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय। ॐ अच्युतानंत गोविंदाय नमः।
- ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत: क्लेशनाशाय गोविंदाय नमोऽ नम:।|
- अच्युतानन्त गोविंद नामोच्चारण भेषजात्। नश्यन्ति सकला रोगा: सत्यं सत्यं वदाम्यहम्।|
- अहं वैश्वानरो भूत्वा प्राणिनां देहमाश्रितः। प्राणापान समायुक्तः पचाम्यन्नं चतुर्विधम्।|
- ॐ क्लीं देवकीसुत गोविंद वासुदेव जगत्पते। देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणंगतः।।
12:37 PM, 07-Sep-2023
Krishna Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी तिथि और नक्षत्र
आज, गुरुवार 7 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार आज सूर्योदय के समय जन्म नक्षत्र और अष्टमी तिथि दोनों ही होने के कारण और उदया तिथि का ध्यान में रखते हुए मथुरा, वृंदावन, द्वारका और इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी मनाई जा रही है।12:13 PM, 07-Sep-2023
Krishna Janmashtami 2023:जन्माष्टमी पर कान्हाजी के 8 प्रिय फूल और पत्र जरूर चढ़ाएं
वैजयंती, गेंदा, गुलाब, कमल, मालती, केवड़ा, कनेर और और मौलश्री जैसे फूल अर्पित करें वही पत्र की बात करें तो तुलसी, बेलपत्र, शमी, कुशा, दूर्वा, भृंगराज, अपामार्ग और मोरपंख जरूर चढ़ाएं।11:52 AM, 07-Sep-2023