फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HPBOSE 12th Result Live: 79.4% रहा 12वीं का परिणाम, कॉमर्स, आर्ट्स में बेटियां साइंस में ओजस्विनी टॉपर

Sat, 20 May 2023 01:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 20 May 2023 01:51 PM IST
खास बातें

HP Board 12th Result 2023 Declared Live Updates : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित कर दिया है। पढ़िए पल पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
HPBOSE 12th Result 2023 Out Live: HP Board Class 12 Result Declared at Hpbose.Org Know Topper List
HPBOSE 12th Result Toppers - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:44 AM, 20-May-2023

ये रहे प्रदेश के टॉपर

साइंस संकाय में ओजस्विनी उपमन्यु ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 500 में से 493 अंक (98.6 प्रतिशत) हासिल किए हैं। जिला ऊना के घनारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं।  कॉमर्स संकाय में सिरमौर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहन की छात्रा वृंदा ठाकुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वृंदा ने 500 में से 492 अंक (98.4 प्रतिशत) हासिल किए हैं। आर्ट्स संकाय में प्रदेशभर में पहले स्थान पर चार विद्यार्थी रहे हैं। चारों ने 500 में से 487 अंक (97.4 प्रतिशत) हासिल किए हैं। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना की छात्रा तरनिजा शर्मा, रूट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल करसोग की छात्रा दिव्य ज्योति, सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोर्टमोर शिमला की छात्रा नूपुर कैथ और सिरमौर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल जरवा जुनेली के छात्र ज्येश प्रदेश भर में पहले स्थान पर रहे हैं। 
11:25 AM, 20-May-2023

79.4 प्रतिशत रहा परिणाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 79.4 प्रतिशत रहा है। 105369 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 83418 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। 13335 विद्यार्थियों कां कंपार्टमेंट आई है। 8139 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। वर्ष 2022 में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा था। सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
11:11 AM, 20-May-2023

2022 में 93.90 प्रतिशत रहा था परिणाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बीते वर्ष बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा 18 जून को जारी किया था। 2022 में बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा था।
10:36 AM, 20-May-2023

अप्रैल में शुरू हुआ मूल्यांकन

उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अप्रैल माह के पहले सप्ताह में शुरू हुआ था। बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम को जल्द घोषित करने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने अपने कुछ कर्मचारियों की छुट्टियां तक रद्द की थीं।
10:14 AM, 20-May-2023

1 लाख विद्यार्थियों ने दी है परीक्षा

प्रदेश भर में 1,03,932 के करीब विद्यार्थियों ने बोर्ड की टर्म-2 की परीक्षाएं दी थीं। बोर्ड की ओर से इन परीक्षाओं के आयोजन के लिए प्रदेश में 2200 से अधिक परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया था।
09:49 AM, 20-May-2023

मार्च 2023 में हुई थी परीक्षा

शुक्रवार देर शाम तक 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया गया था। इसे आज सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन दो चरणों में किया था। पहले टर्म की परीक्षाएं पिछले साल सितंबर-अक्तूबर और दूसरे टर्म की परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2023 में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:40 AM, 20-May-2023

HPBOSE 12th Result Live: 79.4% रहा 12वीं का परिणाम, कॉमर्स, आर्ट्स में बेटियां साइंस में ओजस्विनी टॉपर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा के वार्षिक नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है। परिणाम आज 11 बजे घोषित किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में रिजल्ट तैयार किया है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed